in

फ़र्ज़ी पत्रकार रेमडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करते गिरफ्तार

फ़र्ज़ी मीडिया की आड़ में कर्फ्यू पास बना लिए थे

SHARE With Your Friends
क्राइम ब्रांच की टीम के साथ कालाबाज़ारी करने वाले आरोपी पकड़े गए माल के साथ
  • पत्रकार बनकर कर्फ्यू में बेधड़क घूम कर किया करते थे कालाबाज़ारी
  • 40 हज़ार का एक इंजेक्शन बेच चुके थे 
  • 5 दिन के रिमांड पर पुलिस रेमडिसिवर के स्रोतों का पता लगाएगी

नई दिल्ली : देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और मौत की बढ़ती फेहरिस्त से जनता दहशत में आ गई है । अब हर किसी के सिर पर कोरोना की शक्ल में मौत का साया मंडरा रहा है । ऐसे में कुछ इंसानियत के दुश्मन भी हैं जो संकट की इस घड़ी में कालाबाजारी करके अपनी जेबें भरने में लगे हैं ।
देश भर में जीवन रक्षक दवाई रेमेडीसीवर इंजेक्शन की जबरदस्त माँग है । इस माँग के कारण इस इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले पकड़े भी जा रहे है ।
दिल्ली पुलिस कोतवाली क्राइम ब्रांच की टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है । यह लोग ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन, सिलेंडर और रैमडिसीवर इंजेक्शन को ब्लैक मार्केटिंग में बेचा करते थे । इनके पास से 48 ऑक्सीजन सिलेंडर ऑक्सीमीटर और रैमेंडिसीवर इंजेक्शन साथ 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं ।
क्राइम ब्रांच के एसीपी राजेश कुमार और इंस्पेक्टर राजीव कक्कड़ की टीम ने इन लोगों को लक्ष्मी नगर विकास मार्ग मेट्रो पिलर नंबर 40 से पकड़ा है । टीम में एसआई हरविंदर सिंह, एएसआई जोगिंदर सिंह, एएसआई प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवीण चौहान हेड कांस्टेबल गौरव त्यागी, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल

दीपक इन लोगों ने सूचना के आधार पर इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस को सूचना थी कि कुछ लोग रेमडिसिवर इंजेक्शन, ऑक्सीजन और ऑक्सीमीटर की कालाबाज़ारी करते हैं । यह लोग लाल रंग की ब्रीजा में मेट्रो पिलर नम्बर 40 पर किसकी को माल देने आ रहे हैं । पुलिस ने सूचना के आधार पर विकास मार्ग लक्ष्मी नगर मेट्रो पिलर नंबर 40 के पास जाल बिछा लिया जब यह लाल रंग की ब्रिजा पिलर नम्बर 40 पर आकर रुकी, उसमें आलोक त्यागी, अभिषेक बंसल और सोमिल गुप्ता सवार थे । जब मौके पर जांच हुई तो  इनके पास से रैमडिसीवर का इंजेक्शन 40 हज़ार रुपये,  48 गैस सिलेंडर और बड़ी मात्रा में ऑक्सिमीटर बरामद हुए ।
पूछताछ से हैरान करने वाला खुलासा हुआ । इस रैकेट ने कालाबाज़ारी करने के लिए मीडिया के नाम पर कर्फ्यू पास बनवा रखे थे । उसी को दिखाकर यह खुलेआम  कर्फ्यू के दौरान कालाबाजारी कर किया करते थे । जरूरतमंद लोगों को यह कई गुना दामों में दवाई बेचा करते थे । आरोपियों ने बताया कि एक रैमडिसीवर का इंजेक्शन 40 हजार का बेचा था ।
आलोक त्यागी हापुड़, अभिषेक बंसल गाजियाबाद और सोमिल गुप्ता नोएडा का रहने वाला है । इन तीनों आरोपियों मेडिकल सामान बेचने का व्यवसाय है ।
पुलिस ने इन तीनों को आगे की पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड में अपने पास रखा है । पुलिस उस कड़ी तक पहुंचना चाहती है जहां से यह जीवन रक्षक दवाई लाते हैं ।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

दिल्ली का युवा डॉक्टर आया कोरोना से पुलिस को बचाने

अब मरने वालों को भी दिल्ली पुलिस के कंधों का सहारा