in

17 JULY : पुरानी दिल्ली स्टेशन से लाखों की चोरी

SHARE With Your Friends

 

नई दिल्ली : आम तौर पर देखा जाता है यदि ट्रेवलिंग प्वाइंट से यदि कोई समान चोरी हो जाता है तो उसको ढूंढ निकालना बहुत कठिन काम है । बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों के साथ चोर और उठाईगीरी करने वाले भी चलते हैं । यदि आपने जरा सी असावधानी बरती तो उसका फायदा अपराधी उठा लेते हैं । ऐसा ही एक वाकिया एक यात्री दंपती के साथ घटा किंतु पुलिस की तुरंत कार्यवाही के चलते स्टेशन से चोरी हुए उनके 6 लाख के जेवरात बरामद कर लिए गए ओर चोर को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया ।

अपराध का घटनाक्रम
14 जुलाई को रात करीब 11:30 बजे रेहाना बानो अपने पति मुब्बाशीर अहमद जो गुजरात के रहने वाले थे दोनों महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाई गुरी से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आए ।  वे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन प्रतीक्षालय में अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे,  इनको भुज, गुजरात पहुंचने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह आला हजरत एक्सप्रेस में सवार होना था। दोनों दंपती वेटिंग रूम में प्रतीक्षा कर रही थे, उनके एक हरे रंग का ट्रॉली बैग गायब हो गया।  इस बात की शिकायत पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दर्ज करवाई गई ।

टीम और जांच
इस चोरी सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।  अपराध की गंभीरता को भांपते हुए थाना GRP एसीपी प्रवीण कुमार तथा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना प्रभारी शिवदत्त ने इस बड़ी वारदात की जांच अपने स्टाफ के तेजतर्रार तीन लोगों को सौंपी जिसमें एएसआई सुखपाल नं. हवलदार महेंद्र और सिपाही सुधीर की टीम बना तत्काल कार्यवाही पर लगा दिया । वारदात की जगह और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई । पुलिस ने सीसीटीवी से कुछ फोटो निकाले, कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और स्थानीय गुप्त मुखबिरों को सक्रिय किया गया।  इस पर टीम ने कड़ी मशक्कत के मुखबिर से खास गुप्त सूचना मिलने पर जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अनस (28)के रूप में हुई जो उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट का रहने वाला है ।

शिवदत्त जैमनी (SHO ODRS)

अपराध का खुलासा
लगातार पूछताछ करने पर आरोपी मो.  अनस उर्फ ​​सादिकीन ने खुलासा किया कि वह अक्सर दिल्ली स्टेशन जाता था और यात्री बनकर वेटिंग रूम में घुस जाता था।

ASI सुखपाल

आरोपी ने कबूला की वह एक ड्रग एडिक्ट है, और अपनी नशीली दवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी और डकैती जैसे अपराध करता है।

हवलदार महेंद्र

पिछला अपराधिक रिकार्ड
1. एफआईआर नंबर 174/17 यू/एस 379/411 आईपीसी पीएस विवेक विहार, दिल्ली।
2. एफआईआर संख्या 48/22 यू/एस 392/411/34 आईपीसी पीएस लाहौरी गेट, दिल्ली।

सिपाही सुधीर

रेलवे DCP हरेंद्र सिंह ने अपने स्टाफ की तारीफ करते हुए बताया कि पुलिस ने इस आरोपी के पास से चोरी किया गया एक एक सामान बरामद कर लिया जिसकी कीमत तकरीबन 6 लाख है ।

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अनस
SHARE With Your Friends

5 जुलाई : ‘मोदी है तो भरोसा है’ मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी

18 July : देश की चलती ट्रेनों में होती मोबाइलों की सेंधमारी