
खबर का मास्टर स्ट्रोक : ट्रेनों में यात्रा करने वालों के लिए यह खबर विशेष रूप से सतर्क करने के लिए लिखी जा रही है । यात्री पूर्णतः सरकारी सुरक्षा के भरोसे यात्रा न करें क्योंकि स्वयं के सामान की सुरक्षा करना आपका भी दायित्व है । अब पूरी को खबर पढ़िए !
नई दिल्ली : भारतीय रेलों के भीतर की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है उसका खुलासा उस वक्त हुआ जब चलती एक्सप्रेस ट्रेन के भीतर यात्रियों के मोबाइल की सेंधमारी कर ली गई । ताज्जुब की बात यह है कि सेंधमार चलती ट्रेन से कूद कर भागा । किंतु रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग के दौरान पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन GRP दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों के हाथों पकड़ा गया ।

अपराध का घटनाक्रम
17 जुलाई को लाल किले लोहे के पुल के पास, जब काफियात एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से आजमगढ़ के लिए रवाना हुई, तो लगभग 8:45 बजे, जब ट्रेन धीरे-धीरे लोहे के पुल से गुजर रही थी, एक लड़का चलती ट्रेन से कूद गया। अचानक ट्रेन के कोच से शोर मचने लगा । शोर वहां पेट्रोलिंग करते पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन GRP के दो सिपाहियों सिपाही रवि और सिपाही चंद्र प्रकाश ने भी सुना । वहां इन दोनों ने एक को व्यक्ति ट्रेन से कूदते हुए देखा । यह दोनों सिपाही इसके पीछे भागे और मदद पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक बटन चालित चाकू बरामद किया गया।

पूछताछ
पूछताछ में पता चला है कि इसका नाम।विशाल है और यह उत्तर प्रदेश गाजियाबाद का रहने वाला है । ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराना इसका पेशा है । इस ट्रेन से भी दो मोबाइलों पर हांथ साफ करके भाग रहा था किंतु इस बार अलर्ट GRP के सिपाहियों के हत्थे चढ़ गया । इसके पास से कुल मिलाकर चोरी के 20 मोबाइल बरामद हुए हैं ।

यह वारदात के वक्त चाकू भी रखता था जो पुलिस को इसके पास तलाशी के दौरान बरामद हो गया था ।


