in

22 JULY : एक SHO की कोशिशों से पुरानी दिल्ली में चढ़ा हिंदू-मुस्लिम प्रेम का रंग

SHARE With Your Friends
कांवड़ सेवा में सहयोग करते बाड़ा हिंदूराव इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग

नई दिल्ली : देश में अचानक कुछ महीनों से धार्मिक उन्मादी हवा चलने लगी। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए अनर्गल बयानों का  इस कदर सिलसिला चला जिसने बेगुनाह लोगों की जिंदगी छीन ली और अब कई  धमकियों के खौफ के साये में हैं। धार्मिक कट्टरपंथ अब देश के लोकतान्त्रिक संस्थानों पर भी असर डालने लगा है।  धार्मिक कट्टरवाद का मुकाबला करने के लिए सरकार जहाँ कमजोर दिखाई देने लगती है वहाँ कुछ समाज की उदारवादी इकाइयाँ सामने आकर सौहार्द और भाई चारे को बढ़ावा देने के लिए काम करती है।

उत्तरी दिल्ली का वह हिस्सा जिसे पुरानी दिल्ली या मुग़लकालीन दिल्ली कहा जाता है। आज भी यहाँ रहने वाले मुसलमानों के इलाकों में मुगलई निशानियां देखने को मिल जाएगी। ऐसे ही पुरानी दिल्ली में एक इलाके को बाड़ा हिंदूराव कहा जाता है। यह क्षेत्र 1857 की क्रांति के दौरान, जिसमें अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने के लिए हिन्दू और मुसलमानों ने मिलकर लड़ाई में हिस्सा लिया था। उस वक्त की सामाजिक और धार्मिक मेल मिलाप, परम्पराएं आज भी कायम हैं।

मोहम्मद जमील खान पंडित राजीव शर्मा का सम्मान करते हुए

बाड़ा हिंदूराव क्षेत्र की थाना पुलिस ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मिलकर अनूठी पहल की। हरिद्वार से कांवड़ लेकर इस इलाके से निकलने वाले शिव भक्त कांवड़ियों का यहां के मुस्लिम समाज ने ढोल ताशों ओर फूलों से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुसलमानों ने कांवड़ियों को फूलों की माला पहनाई और अपने हाँथों से फल, मिठाई, पानी, चाय पिलाई।

पुलिस स्टेशन बाड़ा हिंदू राव स्टाफ थाना प्रभारी गुरुनाम सिंह के साथ

गौरतलब है  14 जुलाई से सावन की शुरुआत के बाद हरिद्वार से कांवड लेकर कांवड़िये अपने गंतव्य स्थानों की ओर बढ़ रहे है। कोविड के चलते दो साल बाद कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इसी के चलते कांवड़ियों में गजब का उत्साह है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के कांवड़िये पुरानी दिल्ली के मार्ग से निकलते हैं। बाड़ा हिन्दू राव इलाके को हरियाणा, राजस्थान जाने वाले कांवड़ियों का मुख्य मार्ग माना जाता है।

बाड़ा हिन्दूराव थाना प्रभारी गुरुनाम सिंह की धार्मिक सौहार्द बनाने की लगातार कोशिशे होती रहती हैं। इस बार भी खुद पहल करते हुए इलाके के हिन्दू, मुस्लिम और अन्य समुदायों इकठ्ठा किया। अपने पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर  हरिद्वार से पवित्र जल “गंगा जल” ला रहे कांवड़ियों (शिव भक्त)  को थाना बाड़ा हिंदू राव के क्षेत्र से गुजरते हुए, दिल्ली पुलिस और स्थानीय मुस्लिमों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ढोल ताशों की थाप पर फूल मालाओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों को गले लगा कर स्वागत किया।

हरिद्वार से गंगा जल लाने वाले कांवड़ियों का स्वागत स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा

इस स्वागत से कांवड़िये इतने गदगद हो गए और झूम उठे उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को फूल माला पहना कर गले लग कर धन्यवाद दिया। कांवड़ कैम्प में मौजूद कांवड़ियों को अपने हांथों से खाने का सामान वितरित किया गया।

मुस्लिम समाज द्वारा स्वागत के पश्चात मुस्लिम वरिष्ठजनों का सम्मान करते कांवड़िए

इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोग मौजूद थे। मोहम्मद जमील खान, मोहम्मद मुमताज चावला, राजीव शर्मा, दलीप वालिया, मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद, नईम अहमद, मो.  इखलाक, मो.  इमरान, सैयद शाहिद, मो.  फारूक अंसारी,

कांवडियों को खाने वितरित करते स्थानीय मुस्लिम जन

सुरेंद्र भारती, श्री.  प्रेम वधवा,  जी.के. सब्बरवाल, श्री विजेंदर, अंकित जैन,  सुनील राव और सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट के श्री मनीष शर्मा, भारत भूषण चोपड़ा।

ढोल ताशे पर मुस्लिम समुदाय के साथ नाचते कांवड़िए (उत्तरी दिल्ली, बाड़ा हिंदूराव)

इस मोके पर सामाजिक कार्यकर्ता मोह्हमद जमील खान ने कहा की “जो देश विरोधी ताकतें देश हिंदू मुस्लिम भाई चारे को नजर लगा रही हैं हम शिव भक्तों की सेवा करके के साम्प्रदायिक भाई चारे का संदेश देना चाहते हैं । हमने दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके से देश विरोधी ताकतों के मुंह पर तमाचा मारा हैं जो धार्मिक उन्माद फैलाकर हिंदू मुस्लिम भाई चारे पर आघात कर रहे हैं ।
मुस्तफा कुरेशी स्थानीय समाज सेवी ने कहा कि “हरिद्वार से गंगा जल लाने वाले कावड़ियों की सेवा करके आनंद आ रहा है । ऐसा लग रहा है यह अपने ही भाई हैं ।”
मोहम्मद आमिर सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा “हिंदू मुस्लिम धर्मों में कोई बुरा नही है केवल बुराई है तो इंसान में है । चंद मुठ्ठीभर लोग देश की एकता अखंडता को चुनौती दे रहे हैं हम ऐसा होने नही देंगे ।”

बाड़ा हिंदूराव थाना प्रभारी गुरुनाम सिंह के साथ सभी धर्मों के एकत्रित स्थानीय निवासी

उत्तरी जिला उपायुक्त ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की देश में कहीं भी मजहबी हिंसा की घटना होती है उतरी दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव के स्थानीय निवासी और दिल्ली पुलिस कोशिश करती हैं की सबसे पहले सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश यहां से देशभर में पहुंचे ।

 

SHARE With Your Friends

18 July : देश की चलती ट्रेनों में होती मोबाइलों की सेंधमारी

24 JULY : दिल्ली पुलिस में आजतक किसी ने नहीं किया होगा ऐसा काम