
नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट और रोहिणी जिले की जॉइंट टीम ने खजूरी खास में एनकाउंटर के दौरान लोनी के बदमाश आमिर खान और अशोक विहार के राज मान को किया ढेर।

दो पुलिसकर्मी भी जख्मी। दो पिस्टल, चार मैग्जीन, 60 राउंड, 1.5 लाख कैश बरामद। जिस बिल्डिंग में बदमाश छिपे थे, वहां 15 फैमिली थीं। लूटपाट में वॉन्टेड थे बदमाश। रोहिणी जिले की पुलिस बेगमपुर से ट्रैक करते हुए खजूरी खास पहुंची थी।

नॉर्थ ईस्ट जिले से मांगी मदद तो जॉइंट ऑपरेशन के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग। दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए तो बाद पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन वो लगातार गोलीबारी करते रहे। जवाबी फायरिंग में दोनोें बदमाश ढेर ।



