
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने आदेश में कहा कि पीसीआर कॉल पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए । किसी भी अपराध को निम्न व उच्च स्तर पर तुलनात्मक
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की सूचना प्रणाली को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने PCR कॉल्स की महत्वता पर जोर दिया है । रोजाना मिलने वाली PCR कॉल का निपटारा एक दिन में करना होगा । यह निर्देश दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की ओर से जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रोजाना दिन के अंत में पुलिस कंट्रोल रूम (PCR Call) में आने वाली कॉल की जांच करेगी । जिन मामलों की कॉल प्राप्त होगी उस पर पुलिस ने क्या कार्यवाही की उसकी भी समीक्षा की जाएगी ।
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि सारी PCR कॉल की जाँच रोजाना रात 12 बजे से पहले की जाएगी व किसी भी कॉल को अगले दिन के लिए लंबित नही छोड़ा जाएगा ।
(Police commissioner Rakesh Asthana) ने अपने आदेश में कहा कि पीसीआर कॉल पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और किसी भी कॉल के मामले में पता नहीं लगा या ‘अपराध नहीं हुआ’ या अपराध को निम्न स्तर या उच्च स्तर से तुलनात्मक बातें न लिखी जाएं । यह आवश्यक है कि सभी पीसीआर कॉल को ऑर्ब्जवेशन के स्तर पर सत्यापित किया जाए. इसे ड्यूटी पर तैनात अफसर या आपातकालीन अधिकारी की इच्छा पर नहीं छोड़ा जाए । आदेश में कहा गया है कि पीसीआर कॉल को SHO द्वारा निजी तौर पर सत्यापित किया जाएगा ।
सीनियर अफसर भी समय-समय पर इन कॉल को सत्यापित करेंगे. ताकि यह तय हो सके कि जो भी कॉल सही पाई गई, उस पर कार्रवाई हुई. आदेश के मुताबिक, घटनास्थल पर जाने पर संज्ञेय अपराध की जानकारी मिलती है तो एफआईआर बिना किसी देरी की दर्ज की जाए। ऐसे मामले जहां FIR दर्ज करने की जरूरत नहीं है, वहां CRPC या दिल्ली पुलिस ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
Delhi Police commissioner Rakesh Asthana के इस आदेश के बाद एक असमंजस की स्तिथि यह सामने आ रही है कि यदि कोई PCR की कॉल रात 12 बजे से कुछ वक्त पहले आती है तो उस कॉल का निपटारा करने के लिए कितने अंतर का वक्त तय माना जाएगा ।


