

- इफ्तार पार्टी की रोकने को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में नया विवाद
- इफ्तार पार्टी मामले को पुलिस ने बताया झूठी अफवाह
- पुलिस पर लगा इफ्तार पार्टी पर रोकने का आरोप
नई दिल्ली : JNU के बाद कल BHU में इफ्तार पार्टी के विरोध में BHU के छात्रों ने विरोध किया और उनका कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन जारी है । इसके बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में इफ्तार पार्टी की आड़ में नया प्रोपोगेंडा तैयार किया जा रहा है । नॉर्थ दिल्ली पुलिस को सूचना मिली की एक युवक आफताब आलम अफवाह फैला रहा है कि उसे दिल्ली विश्वविद्यालय और दिल्ली पुलिस द्वारा डीयू में इफ्तार पार्टी आयोजित करने की अनुमति नही दी गई ।
पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच पड़ताल के बाद पाया की आफताब आलम नाम का यह युवक डीयू का छात्र नहीं है ।
️ जिला उपायुक्त सागर सिंह कलसी का कहना है “आर्ट फेकल्टी के अंदर इफ्तार पार्टी की अनुमति का मामला दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकार से संबंधित रखता है। इस तरह दिल्ली पुलिस द्वारा अनुमति न देने व रोके जाने के आफताब आलम के दावे झूठे हैं। चलती सड़क पर इफ्तार पार्टी रखने के संबंध में पुलिस से किसी प्रकार कोई संपर्क नहीं किया गया ।”
हाल के कुछ दिनों पहले JNU में इफ्तार पार्टी को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर हिंसा हुई थी । उस तरह की घटना दोबारा नॉर्थ कैंपस में न हो इस बात को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय सतर्क है । जिस तरह आज इफ्तार पार्टी को लेकर नॉर्थ कैंपस में बाहरी युवक द्वारा अफवाह फैलाई गई इससे एक नए विवाद पैदा करने के संकेत मिल रहे हैं । इन अफवाहों पर जिला पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय नजर बनाए हुए है ।




