in ,

28 April : क्लब क्रिकेट के कोच और शागिर्द ने कर डाली 24 लाख की चोरी

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली के पहाड़गंज थाना पुलिस ने दो ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने लाखों की चोरी की थी । 26 अप्रैल को चित्रगगुप्ता रोड पर देने वाली श्रीमती सनवाली चौधरी ने  अपने घर की अलमारी से 24,50,000 की रकम चोरी की शिकायत दर्ज करवाई ।
राशि बड़ी थी पुलिस ने टीम बनाकर घटना स्थल के पास और आर० के० आश्रम मेट्रो स्टेशन तक लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। वीडियो में एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार जाता दिखाई दिया । सीसीटीवी कैमरों में आए मोटर साइकिल के नंबर से  उसके मालिक तक पुलिस पहुंची । मोहम्मद अच्छन नाम के व्यक्ति के नाम से बाइक रजिस्टर्ड थी जो सांसद फ्लैट्स, सर्वेंट क्वाटर्स, नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली में रहता था । मोहम्मद अच्छन ने बताया उसका बेटा मोहम्मद कैफ बाइक इस्तेमाल करता है । पूछताछ के लिए मोहम्मद कैफ को पकड़ा गया और पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उसका दोस्त धीरज कुमार जो उत्तम नगर, दिल्ली में रहता है । उसने उसे कमीशन देने का लालच देकर हेलमेट और बैग के साथ बुलाया था। वह आर० के० आश्रम गया मेट्रो स्टेशन पर धीरज कुमार से मिला । दोनों  ने पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन लिया घर में घुसे और मुख्य द्वार और अलमारी को तोड़कर तकरीबन 24 लाख कैश की चोरी करके फरार हो गए ।
आरोपी धीरज कुमार को पकड़ा गया और निरंतर पूछताछ के बाद, उसने अपने अपराध के बारे में खुलासा किया।
आरोपियों ने चोरी की रकम पालम में अपने जानकर की मां के पास रखवा दी थी ।  पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पालम से 23,75000 रुपये की रकम बरामद कर ली ।


इस चोरी के केस को सुलझाने में थाना प्रभारी रविंद्र तोमर और उनकी टीम ने  काफी मशक्कत की सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार, एएसआई अभयराज, एएसआई मुकेश चंद, हवलदार राजबीर, हवलदार मनीष जोशी, हवलदार मुकेश, सिपाही राजीव ने वारदात स्थल से निकल कर नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली की ओर मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की । इन्हीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से लाखों की चोरी का राज खोलने में पुलिस कामयाब हुई ।

रविंदर तोमर एसएचओ पहाड़गंज

खबर विशेष : इस चोरी के खुलासे के बाद जो बात सामने आई वह सीसीटीवी को लेकर है । यह कैमरे अब इलाकों में रहने वाले लोगों की जरूरत बन चुके हैं । यदि सुरक्षा रखनी है और सुरक्षित रहना है तो सीसीटीवी कैमरे लगाना आज के वक्त की जरूरत है ।

SHARE With Your Friends

27 April : हैट स्पीच देने पर दिल्ली में गिरफ्तारी

29 April : DU में इफ्तार पार्टी को लेकर दिल्ली पुलिस को बदनाम करने की साजिश