in

3 JULY : पुलिस ने सड़क पर घेरे बाइक चोर

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के दो सिपाहियों की तुरंत कार्यवाही और दूरंदेशिता के चलते दो बाइक चोर गिरफ्तार कर लिए गए हैं । इनका नाम मोहमद शाहरुख और बबलू उर्फ मतीन को गिरफ्तार किया है ।
1 अगस्त को बारापुला निजामुद्दीन इलाके से एक फल विक्रेता की मोटर साइकिल जब चोरी कर ली गई जब वह दुकान का दरवाजा बंद कर रहा था । चंद मिनटों में इन चोरों ने बाइक का लॉक तोड़ा और बाइक चुराकर फरार हो गए ।

फल विक्रेता ने अपनी बाइक चोरी की शिकायत पुलिस को दी। सिपाही अंकुश को चोरी का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई । अंकुश सिपाही ने चोरी से आधे घंटे के अंदर दोनों बाइक चोरों को बाइक के साथ पकड़ लिया ।

आरोपी मोहमद शाहरुख और बबलू उर्फ मतीन

इनको पकड़ने का वाकिया कुछ इस प्रकार हुआ । जिस वक्त चोरी की सूचना मिली तो सिपाही अंकुश ने  CCTV कैमरों में इनके जाने के मार्गों का मुआयना किया । उससे अंदाजा लगा लिया यह किस दिशा की तरफ निकले होंगे । दोनों सिपाही अंकुश सनलाइट कालोनी की तरफ निकल गया। यह दोनों चोर बाइक पर सनलाइट कालोनी के तरफ जाते दिखाई दिए, ये दोनों उसी बाइक पर सवार थे जो बारापुला से चुराई गई थी । पुलिस को पीछा करता देख दोनों बाइक छोड़कर भागे दाएं बाएं दिशा की तरफ भागे फिर भी हिम्मत और पुलिस का जज्बा दिखाते हुए सिपाही ने इन्हें सड़क पर ही घेर कर पकड़ लिया ।
पुलिस द्वारा पूछताछ में  बबलू उर्फ मतीन के ऊपर 15 स्नैचिंग और बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है

SHARE With Your Friends

1 AUGUST: मौत के मांजे पर सेंट्रल दिल्ली के स्पेशल स्टाफ का छापा

3 JULY : दिल्ली विश्वविद्यालय करेगा कौशल विकास पाठ्यक्रम की शुरुआत