in ,

1 AUGUST: मौत के मांजे पर सेंट्रल दिल्ली के स्पेशल स्टाफ का छापा

SHARE With Your Friends
स्पेशल स्टाफ पुलिस के बीच आरोपी अफजाल

नई दिल्ली : Central District, Special staff, Delhi Police :  15 अगस्त जैसे जैसे नजदीक आ रहा है दिल्ली मौत के मांजे के खौफ से गुजर रही है । पिछले माह 27 जुलाई को पश्चिमोत्तर दिल्ली के मौर्या एन्क्लेव इलाके सुमित रंगा नाम के युवक की चाइनीज मांजे के कारण गर्दन कटने से मौत के बाद राजधानी में हडकम मच गया । मांजे से गर्दन कटने की अन्य जगहों से भी खबरे लगातार मिल रही है ।

सुमित रंगा जिनकी चाइनीज मांजे से मौत हुई

हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस और बिजली कंपनियां लोगों को सलाह भी देती है कि कांच लगे और मटैलिक मांजे से परहेज करें । मटैलिक मांजा अगर किसी हाई टेंशन वायर को छू गया तो शरीर में करंट लग सकता है, जिससे जान पर बन सकती है। कई बार इस वजह से बिजली कट हो जाती है।

गर्दन काट मांजे के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सख्त फरमान जारी कर दिया है “मांजे के उपयोग करने पर पांच वर्ष की जेल और एक लाख रुपए जुर्माना ।”
इस निर्देश के बाद दिल्ली की पुलिस अपने एक्शन में आ गई है और लगातार चाइनीज मांजे की बिक्री करने वालों की तलाश में जुट गई है । हाल ही में दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट, आउटर डिस्ट्रिक्ट में भी पुलिस ने अवैध चाइनीज मांजे की खेप पकड़ी थी ।

सेंट्रल दिल्ली के लाल कुंआ में पतंगों का सबसे बड़ा थोक बाजार है । इसी के मद्देनजर सेंट्रल दिल्ली की DCP स्वेता चौहान ने चाइनीज मांजा माफिया पर कार्यवाही करने के लिए जिले की सभी जांच एजेंसियों को अवैध मांजा बिक्री करने वालों पर कार्यवाही के आदेश जारी किए हुए हैं ।

सेंट्रल दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम को कल रात छापामारी के दौरान बड़ी सफलता हांथ लगी । पुलिस ने आधी रात के वक्त हौज काजी के लाल कुंआ इलाके में छापामारी करते हुए भारी मात्रा में चाइनीज मांजे का जखीरा बरामद किया है ।  स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर महेश भार्गव को मुखबिर से सूचना मिली कि रात एक बजे के बाद एक शख्स चाइनीज मांजे की डिलीवरी करने आने वाला है । सूचना की गंभीरता को देखते हुए ASI कन्हैया लाल, ASI योगिंदर गिरी, ASI ऋतुराज, ASI सतीश, महिला ASI रेशम, सिपाही संदीप कुमार की टीम तैयार करके मौके के लिए रवाना हो गए ।

स्पेशल स्टाफ की छापा मारने वाली टीम

मुखबिर के बताए ठिकाने पर इंस्पेक्टर के साथ टीम ने लाल कुंआ के चाबुक सवार गली के आसपास नाकाबंदी कर दी  तकरीबन एक बजे के बाद एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी लादे आता दिखाई दिया । पुलिस ने उसे रोककर बोरी की तलाशी ली तो उसमें 50 चाइनीज मांजे की रीलें बरामद हुई ।

पुलिस टीम ने मौके पर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अफजाल बताया । इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा जहां उसने गोदाम बनाया हुआ था, गोदाम में चाइनीज मांजे भारी तायदाद में छुपाकर रखा हुआ था । पुलिस ने मौके से 1320 चाइनीज मांजे से भरी रीले बरामद की ।

बरामद चाइनीज मांजे की खेप

इस कार्यवाही में सेंट्रल दिल्ली में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली । आरोपी अफजाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । लाल कुंआ जो पतंग मांजे की बिक्री का बडा थोक बाजार हैं पुलिस उसपर नज़र बनाए हुए हैं

भारत राज्य में अन्य संगठनों ने राष्ट्रपति तक को ज्ञापन दिए हैं जिसमें पतंग के मांझे से हुई मौत को मनुष्य वध के कानूनी दायरे में शामिल किए जाने की मांग की गई है ।

SHARE With Your Friends

1 AUGUST : भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदा डाला

3 JULY : पुलिस ने सड़क पर घेरे बाइक चोर