भारतीय महिला टीम की स्मृति मंधाना की विस्फोट पारी के चलते पाकिस्तान को आठ विकेट से पराजित किया ।
CWG 2022 India vs Pakistan : पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट T 20 को शामिल किया गया । पहला मुकाबला भारत का पाक से हुआ है । भारत और पाकिस्तान की टीमों का विवरण ।
भारतीय महिला टीम :
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, एस. मेघना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर।
पाकिस्तानी महिला टीम :
इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), ओमैमा सोहेल, बिस्माह मारूफ (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा नसीम, कायनात इम्तियाज, फातिमा सना, तुबा हसन, डायना बेग, अनम अमीन।
खेल की शुरआत पाकिस्तान बैटिंग :
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सारी टीम 18 ओवर में वह 99 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए आठ विकेट हाथ में रहते हुए इस जीत को हासिल कर लिया। उसने राष्ट्रमंडल 2022 खेलों में पहली जीत हासिल की। वहीं, पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है। उसे बारबाडोस ने भी हराया था। भारत का अगला मुकाबला अब बारबाडोस से तीन अगस्त से होगा।
भारत की शानदार जीत
भारतीय महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली जीत हासिल कर ली है। उसने ग्रुप दौर के अपने दूसरे मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। टीम को जीत के लिए 100 रन का लक्ष्य मिला था। भारत ने 11.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
स्मृति मंधाना की तूफानी नाबाद पारी :
स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंद पर 63 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। स्मृति मंधाना ने एक मंझे हुए बल्लेबाज की तरह ग्राउंड के चारों तरफ खेला । कट से लेकर कदमों का इस्तेमाल करते हुए लंबे छक्के लगाए
स्मृति मंधाना
अन्य भारतीय खिलाड़ियों का सहयोग :
जेमिमा रोड्रिग्ज ने नाबाद दो रन बनाए। शेफाली वर्मा ने नौ गेंद पर 16 और एस मेघना ने 16 गेंद पर 14 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए तुबा हसन और ओमैमा सोहैल ने एक-एक विकेट लिए।
भारत का प्लेयिंग कार्ड :
भारत को पहला झटका छठे ओवर में लगा। शेफाली वर्मा नौ गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गईं। दूसरा झटका 11वें ओवर में लगा। ओमैमा सोहैल ने एस. मेघना को क्लीन बोल्ड कर दिया। मेघना ने 16 गेंद पर 14 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके निकले। भारत को जीत के लिए सात ओवर में चार रन बनाने हैं।
भारत की फील्डिंग और गेंदबाजी :
पाकिस्तान की टीम 99 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 18 ओवर में 100 रन बनाने थे। बारिश के कारण मैच को 18-18 ओवरों का कर दिया गया है। पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। आलिया रियाज ने 18 और कप्तान बिस्माह मारूफ ने 17 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए स्नेह राणा और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिए। रेणुका सिंह, मेघना सिंह और शेफाली वर्मा को एक-एक सफलता मिली।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी :
पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। ओमैमा सोहैल को राधा यादव और शेफाली वर्मा ने मिलकर रनआउट कर दिया। ओमैमा ने 13 गेंद पर 10 रन बनाए। उनके बाद आलिया रियाज भी रन आउट हो गईं। आलिया को मेघना सिंह ने सीधे थ्रो पर रनआउट कर दिया। आलिया ने 22 गेंद पर 18 रन बनाए। आलिया के बाद अगली ही गेंद पर कायनात इम्तियाज पवेलियन लौट गईं। शेफाली वर्मा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। कायनात खाता नहीं खोल सकीं ।