in ,

31 JULY : संजय अरोड़ा संभालेंगे दिल की पुलिस की कमान

SHARE With Your Friends

 

नई दिल्ली : श्री संजय अरोरा, भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी हैं। आपने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

आईपीएस के रूप में योगदान देने के बाद आपने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर सेवाएँ दी हैं । आप स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक रहे, जहां आपने वीरप्पन गिरोह के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता हासिल की, तथा इस शौर्य के लिए आपको मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

1991 में आप एन एस जी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, आपने उस दौर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जब लिट्टे के आतंकवाद का दौर चरम पर था I आपने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी कार्य किया।

प्रतिनियुक्ति पर आपने 1997 से 2002 तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में बतौर कमान्डेंट सेवाएँ दींI आपने 1997 से 2000 तक बल की सीमा सुरक्षा में तैनात मातली (उत्तराखंड) स्थित बटालियन के सेनानी के रूप में सेवाएँ प्रदान की I एक प्रशिक्षक के तौर पर 2000 से 2002 तक आईटीबीपी अकादमी, मसूरी, उत्तराखंड में कॉम्बैट विंग में सेनानी (प्रशिक्षण) के रूप में प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया I
वर्ष 2002 से 2004 तक आपने पुलिस आयुक्त, कोयंबटूर शहर के रूप में अपने कर्तव्‍यों का बखूबी निष्पादित किया। आप विल्लुपुरम रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर तैनात रहे। महानिरीक्षक, रेलवे के पद पर नियुक्त होने से पहले आप उप निदेशक, सतर्कता और एंटी-करप्शन के महत्‍वपूर्ण पद पर कार्यरत रहे।
आपने तमिलनाडु पुलिस में अपर पुलिस आयुक्त (यातायात), चेन्नई, ए.डी.जी.पी. (ऑपरेशन्स) और ए.डी.जी.पी. (प्रशासन) के रूप में अपने कर्तव्‍यों का निर्वाह किया।
आपने बी.एस.एफ. और सी.आर.पी.एफ. में बतौर महानिरीक्षक और सी.आर.पी.एफ. में अपर महानिदेशक के सेवाएँ दी हैं। महानिदेशक, आईटीबीपी का पदभार सँभालने से पहले आप स्‍पेशल डी.जी. सी.आर.पी.एफ. (जम्मू-कश्मीर) जोन के पद पर कार्यरत रहे हैं।

SHARE With Your Friends

31 JULY : मणिपुर पुलिस की ACP मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया CWG में पहला गोल्ड

1 AUGUST : भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदा डाला