
Mirabai Chanu Wins Gold, CWG 2022: किसी ने सही कहा है यदि आपके हौसले बुलंद है और कुछ करने की चाह है तो मंजिले अपने आप बनने लगती हैं । किसी जमाने में मणिपुर के रेलवे में टिकती चैकिंग करनी वाली एक युवती और वर्तमान में मणिपुर में पुलिस अधिकारी अब गोल्डन गर्ल बन गई है ।
महिलाओं के वेटलिफ्टिंग में भारत की मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया. मीराबाई चानू ने कुल 201 किलो का वजन उठाया. क्लीन एंड जर्क के पहले राउंड में उन्होंने 109 किलो भार उठाया. इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड मेडल जीत लिया. बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह पहला गोल्ड और कुल तीसरा मेडल है. इससे पहले भारत को संकेत सरगर ने सिल्वर और गुरुरात पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.
इस प्रतियोगिता में भारत ने जहां गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. वहीं सिल्वर मेडल मॉरिशस और ब्रॉन्ज मेडल कनाडा के नाम हुआ. बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू का यह दूसरा गोल्ड है. इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट (2018) में भी सोना जीता था.


