in , , ,

4 MARCH : इजराइली राजदूत की कार को टक्कर मारकर भागने वाला ड्राइवर पीसीआर कर्मियों ने पकड़ा

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : एक हुंडई वरना कार ने इजराइली राजदूत (#IsraelDiplomat) की कार को टक्कर मारी और फिर भाग रही थी. दिल्ली पुलिस साउथ वेस्ट जोन के पीसीआर कर्मियों ने तेजी से घटना की सूचना मिलते ही टक्कर मारने वाली कार का पीछा किया. पीसीआर जेबरा 75 ने ड्राइवर को एरोसिटी (#Arocity) के पास सेंटौर होटल (#SentorHotel) के पास घेर कर रोका लिया और उसे वहां पकड़ लिया गया.

जांच और पूछताछ
इस संवेदनशील मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस पीसीआर के डीसीपी आनंद मिश्रा ने पीसीआर टीम की तारीफ करते हुए बताया कि “ड्राइवर नाम सुद्धांशु कुमार था, जो बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. ड्राइवर शराब के नशे में धुत था. उसके खिलाफ आईओ एसआई विनोद कुमार द्वारा कार्रवाई की गई”.

पीसीआर के एक्शन की प्रशंसा

पीसीआर कर्मियों ने इस घटना को समय रहते संभाल लिया. इसके लिए ज़ेबरा-75 और ज़ेड-06 की टीम का उपयोग किया गया.
– उन्होंने घटना की सूचना ज़ेड-1 और ज़ेड-4 कंसोल ऑपरेटर को दी और उन्होंने एक क्यूएसटी जारी किया.
– उन्होंने ड्राइवर को बिना समय गँवाए ढूंढना शुरू किया और उसे पकड़ने में कामयाब हुए.
– उन्होंने इस घटना को रोकने में बहुत मेहनत की और बुद्धिमानी दिखाई.

SHARE With Your Friends

4 MARCH : ऑल इंडिया पुलिस खेल प्रतियोगिता में योगी की पुलिस का जलवा

CBI

7 MARCH : नौकरी के नाम पर रूस यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में युवाओं को भेजने वाली कंपनियों का पर्दाफाश