in

7 MARCH : नौकरी के नाम पर रूस यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में युवाओं को भेजने वाली कंपनियों का पर्दाफाश

CBI
SHARE With Your Friends

नई दिल्ली #Russia_Ukren_War :  रशिया यूक्रेन युद्ध मे फ्रंट पर लड़ने के लिए नौकरी के नाम पर भेजने वालो के खिलाफ सीबीआई ने किया केस दर्ज.

सीबीआई #CBI ने एक ह्यूमन ट्रैफिकिंग का एक बड़ा रैकेट का खुलासा किया है. ये रैकेट युवाओं को विदेश में नौकरी का सपना दिखाता था और भारतीय युवाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब और अन्य से ऐसे एडवर्टाइजमेंट भेजता था साथ ही लोकल कॉन्टेक्ट्स जिनको रशिया में मोटी रकम मिलती है उनके जरिए कॉन्टेक्ट करवाता था.

विदेश जाने के बाद इन भारतीयों को इनकी मर्जी के बिना यूक्रेन रशिया युद्ध ने फ्रंट पर लड़ने के लिए भेजा जाता था और इनकी जिंदगी खतरे में डाली जाती थी. कुछ विक्टिम्स जिनको उनकी मर्जी के बिना नौकरी का लालच देकर रशिया बुलाया गया और युद्ध ने भेज दिया गया वो गंभीर रूप से युद्ध में घायल भी हुए है. सीबीआई #CBI ने वीज़ा कंसल्टेंसी की कई फर्म्स और एजेंट्स के खिलाफ नौकरी के नाम पर यूक्रेन और रशिया भेजने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है.

दिल्ली, त्रिवेदपुरम, मुंबई, अंबाला, चंडीगढ़, मधुरई, चेन्नई 7 राज्यो में 13 लोकेशन्स पर सीबीआई ने छापेमारी की है. अभी तक 50 लाख केश, संदिग्ध दस्तावेज, इकेक्ट्रॉनिक रिकार्ड्स लैपटॉप मोबाइल फोन, डेस्कटॉप जप्त किए गए है. कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

अभी तक की जांच में सामने आया है कि नौकरी का लालच देकर 35 लोगो को रशिया यूक्रेन भेजा गया है. जिन वीजा कंसल्टेंसी और फर्म्स, एजेंट के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है उनकी डिटेल्स इस तरह है.

उन कंपनियों के नाम जिनको आरोपी बनाया गया है.
(1) M/s 24×7 RAS Overseas Foundation, KG Marg, New Delhi and its Director Suyash Mukut

(2) M/s O.S.D Bros Travels & Visa Services Pvt Ltd., Mumbai and its Director Rakesh Pandey

(3) M/s Adventure Visa Services Pvt Ltd., Chandigarh, Punjab and its Director Manjeet Singh

(4) Baba Vlogs Overseas Recruitment Solutions Pvt Ltd., Dubai and its Director Faisal Abdul Mutalib Khan @ Baba

SHARE With Your Friends

4 MARCH : इजराइली राजदूत की कार को टक्कर मारकर भागने वाला ड्राइवर पीसीआर कर्मियों ने पकड़ा

11 MARCH : नकली वीजा गिरोह का पर्दाफाश: नई दिल्ली पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा