in ,

रोजगार मेले में बेरोजगार आओ और रोजगार पाओ

SHARE With Your Friends
नार्थ ईस्ट दिल्ली उपायुक्त दिल्ली पुलिस वेदप्रकाश सूर्या तथा चयनित युवा

नई दिल्ली : पुलिस अक्सर कानून व्यस्था के साथ साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वाह बखूबी करती है। इसकी एक मिसाल देखने को मिली दिल्ली के नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के रोजगार मेले में, जहाँ  दिल्ली पुलिस की रोजगार योजना के अंतर्गत निजी क्षेत्र में भी बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के प्रयास किये जा रहे हैं। .इस रोजगार योजना के अंतर्गत एक रोजगार मेले का आयोजन दिल्ली पुलिस जिला उपायुक्त वेदप्रकाश सूर्या की अध्यक्षता में किया गया। ज्योति नगर थाने में आयोजित जिले के बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं नियोजकों (कंपनियों) को एक ही स्थान पर आमंत्रित किया गया।

वेदप्रकाश सूर्या (उपायुक्त दिल्ली पुलिस, नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट)

इस रोजगार मेले में 20 नियोजकों (कंपनियों) ने अपनी आवश्कतानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया।  380  बेरोजगार अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार चयन किया गया। नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में पुलिस के दो रोजगार केंद्र उस्मानपुर और ज्योति नगर थाने में खोले गए हैं। जिला उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया की `पुलिस का मकसद जिले के शिक्षित किन्तु बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना है’, यदि पढ़े लिखे युवा बेरोजगार रहेंगे तो कई प्रकार के मानसिक अवसादों का शिकार होकर अपराध करने लगेंगे, इसलिए पुलिस उनके भविष्य को अन्धकार से बचा कर जीवन में नई रोशनी लाने का प्रयास कर रही है’।
पुलिस ने अभी तक 3 रोजगार मेलों का आयोजन करके एक हज़ार से भी अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने में कामयाबी हासिल की है।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

मेरठ से आता था `ठक ठक’ की वारदात करने

पुलिस अधिकारी की दरियादिली देख हो जाएंगे कायल