
नई दिल्ली : जब से लॉक डाउन की घोषणा हुई तब से दिल्ली में शराब तस्करी के कई मामले सामने आये हैं l पुलिस भी लगातार अवैध शराब के तस्करों के पीछे लगी है और उनको पकड़ने में कामयाब भी हो रही है l
उत्तरी दिल्ली जिले की दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ ने शराब की तस्करी का खुलासा किया है l स्पेशल स्टाफ टीम इंचार्ज इंसपेक्टर सुशील कुमार शर्मा को उनके ASI राजेन्द्र सिंह ने सूचना दी की उतरी जिले के वजीराबाद इलाके में भारी मात्रा में तस्करी की शराब को छुपा कर रखा गया है l यह शराब किसी गोदाम में रखी गई है l इंस्पेक्टर सुनील शर्मा सहित छापामार दस्ता मुखबिर खास द्वारा बताये पते पर रवाना हो गया l स्टाफ की टीम ने हरदेव नगर के झड़ौदा माजरा गली नम्बर 3 के एक फ्लेट पर छापा मारा, छापे के दौरान ग्राउंड फ्लोर की सीढ़ियों के नीचे शराब की पेटियों को छुपा कर रखा गया था l

जिस वक्त छापा मारा गया उस वक्त तस्करी का आरोपी शुभम उर्फ साहिल भी शराब की पेटियों के पास बैठा था l तकरीबन 1392 क्वार्टर्स साइज़ की बोतले जो 30 पेटियों में पैक थी मौके से पुलिस को बरामद हुई l यह शराब छत्तीसगढ़ से लाई गई थी I
इस कार्यवाही के बाद पुलिस ने शुभम उर्फ साहिल को u/s 33 Delhi Excise Act & 188/269/270 IPC के तहत गिरफ्तार कर लिया है
इस तरह दिल्ली पुलिस कोरोना की जंग से साथ साथ कानून के दुश्मनों से भी लड़ाई लड़ रही है u/s 33 Delhi Excise Act & 188/269/270 IP


Comments
Loading…
Comments