in

9 अक्टूबर : OLX पर फ़र्ज़ीवाडा करने वाले दो नेता गिरफ्तार  

गांव के रसूखदार दबंग राजनीति में पैठ रखने वाले करते थे दिल्ली में लोगों से धोखाधड़ी । OLX पर कार का सौदा तयकर दिल्ली में बुलाकर रात को होटल में सुलाकर सौदे के रकम लेकर रफूचक्कर हो जाते थे । कमलामार्किट थाना पुलिस ने मेहताब और आकिब।नाम।के दो युवकों को गिरफ्तार किया है । यह दोनों असिल पुर जिला किठौर मेरठ के रहने वाले हैं । मेहताब ने अपने फूफा की फॉर्च्यूनर कार  का बेचने के लिए olx पर फ़ोटो डाला । हैदराबाद बाद के रहने वाले सुल्तान नाम के युवक ने इनसे सम्पर्क किया । इन लोगों ने 4 लाख 60 हज़ार में सौदा तय कर लिया और कार देखने दिल्ली के अजमेरी गेट बुलाया ।


सुल्तान हैदराबाद से दिल्ली आ गया और अजमेरी गेट के पास कार देखकर  इन लोगों  ने सुलताक़न से 2 लाख 60 हज़ार रुपये नकद ले लिए और 2 लाख ऑनलाइन अथर नाम के खाते में भिजवा दी । जब गाड़ी की खरीद फरोख्त की रकम का लेन देन हो गया तो सुल्तान ने गाड़ी मांगी तो इन लोगो ने NOC नाम करवाने के लिए एक दिन की महुलत मांगी ।

इसके बाद 3 सितम्बर की रात एक दिन के लिए पहाड़ गंज के होटल गुरूवास में कमरा लेकर रुके । इसी रात जब सुल्तान सो गया तो आधी रात के वक्त कार और रकम लेकर फरार हो गए । सुलातन जब सोकर उठा तो कमरे में कोई नही मिला और सारी रकम भी  ले गए ।

पीडित ने कमला मार्किट थाने में शिकायत दर्ज करवाई इसके बाद एसीपी अमित कौशिक,  थाना इंचार्ज सुनील कुमार और सब इंस्पेक्टर निशांत दहिया ने कैस के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पहले अजमेरी गेट के सीसीटीवी देखे मगर कुछ।नही हाँथ आया । इसके बाद होटल में लगे CCTV कैमरों से तस्वीरे ली गई । फोन कॉल की CDR निकाली गई और जिस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवाया था उसकी पूरी जानकारी लेकर पता चला यह अथर नाम का शख्स है जिसकी पूरी डिटेल पुलिस के हाँथ लगी है ।

पुलिस ने सिविल ड्रेस में मेरठ अपना अपना सिपाही रेकी के लिए भेजा । सिपाही ललित ने रेकी करके आरोपियों के आने जाने पर नज़र रखी । फिर दिल्ली से आई पुलिस टीम ने मौका पाकर धर दबोचा । पहले मेहताब को पकड़ा इसके बाद आकिब को पकड़ा । मेहताब इस फ़र्ज़ीवाडे में अपने भाई अधर के फोन और ऑन लाइन।अकाउंट का इस्तेमाल करता था ।
खास बात यह है कि मेहताब पंचायत के चुनाव लड़ने।जा रहा हैं और आकिब चुनाव लड़।चुका है । दोनों ही राजनीति में रसूख रखते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JUVENILE BLIND MURDER CRACK

13 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की भतीजी से लूटपाट करने वाला गिरफ्तार