
नई दिल्ली : पुलिस द्वारा 03.05.2020 को श्री जय रमन जी की शादी की 50वीं वर्षगांठ (गोल्डन जुबली) मनाई गई |
श्रीमती सीता लक्समी अपने पति जय रमन के साथ दिल्ली के पटपड़गंज आई.पी इस्टेट के राजधानी निकुंज अपार्टमेंट में रहती हैं। दोनों अपार्टमेंट में अकेले ही रहते हैं । उनके बच्चे विदेश में हैं और लॉकडाउन के कारण वे अपने माता पिता की गोल्डन जुबली मनाने के लिए इंडिया नहीं आ सके जबकि उन्होंने लॉकडाउन से पहले शादी की वर्षगांठ के लिए हॉल बुक किया हुआ था। यह जानकारी “एक प्रयास” नामक एक गैर सरकारी संगठन के रजत गुप्ता ने ईस्ट डिस्ट्रिक्ट मधु विहार एसएचओ राजीव कुमार को दी और कहा की श्रीमती सीता लक्समी और श्री जय रमन की शादी की 50वीं वर्षगांठ पर अगर दिल्ली पुलिस का सहयोग मिले तो उन बुजुर्गो दम्पति को ख़ुशी मिल सकती है |
मधु विहार एसएचओ राजीव कुमार ने उनकी बात सुनी और उनसे कहा की हम अगर हम बुजुर्ग दम्पति के लिए कुछ कर सके तो हमारे लिए भी बहुत सम्मान की बात होगी
रविवार शाम 7 बजे एसएचओ राजीव कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ आई.पी इस्टेट के राजधानी निकुंज अपार्टमेंट पहुँचे, वहा उन्होंने श्रीमती सीता लक्समी और श्री जय रमन को शादी की 50वीं वर्षगांठ पर उपहार और शुभकामनायें दी |
श्रीमती सीता लक्समी अपने पति जय रमन बेहद खुश हुए, अपार्टमेंट निवासियों ने भी तालिया बजा कर उनको मुबारक़बाद दी |



Comments