in ,

कोरोना सनसनी, एक चौकी इंचार्ज के साथ दो सिपाही कोरोना की गिरफ्त में 

SHARE With Your Friends
इलाकों में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की नजर

नई दिल्ली : सेन्ट्रल दिल्ली में कोरोना का कहर खाकी पर लगातार जारी ही। चाँदनी महल थाने के पुलिस स्टाफ के 9 पुलिस मुलाजिमों का अस्पताल में इलाज चल रहा है ओर 26 कोरेन्टाइन से वापिस आ चुके हैं। इसी प्रकार नबी करीम थाने में भी कोरोना के मामले आये हैं। अब इसी जिले के देशबंधु गुप्ता रोड थाने के अंतर्गत आने वाली सिद्दीपुरा चौकी इंचार्ज साथी तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 25 अप्रेल को चौकी इंचार्ज सहित दो सिपाही ने RML हॉस्पिटल में टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट 3 मई को आई है I इलाके में लगातार लॉक डाउन का उलंघन रोकने के लिए पब्लिक के बीच पुलिस की मौजूदगी की वजह से इस जिले के पुलिसकर्मी एक के बाद एक कोरोना वाइरस की चपेट में आ रहे हैं। सेन्ट्रल डीसीपी की तरफ से पुलिस को सुरक्षित रखने के लिए एक के बाद एक थानों में स्टाफ के सैनेटाइजेशन के लिए चैंबर बनाये जा रहे हैं। उनको ppe किट, हैण्ड ग्लब्ज, मास्क, हैंड सैनेटाइजर दिए जा रहे हैं इसके बावजूद भी कोरोना के सनसनी सनसनीखेज मामले सामने आ रहे हैं

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

जामा मस्जिद इलाके में तैनात BSF के 25 जवान कोरोना संक्रमित

शादी की सालगिरह पर दिल की पुलिस दिल से दुआ देने पहुंची