
नई दिल्ली : पुलिस फैमली वैलफेयर सोसाइटी (PFWS) में शामिल 18 साल के ओजस्वी सांगवान ने जर्मनी के हैनओवर में इंटरनेशनल शूटिंग कम्पटीशन में 10 मी. एयर राइफल जूनियर पुरुष केटेगरी में कांस्य पदक जीता है। टीम इवेंट में ओजस्वी ने कबीर गोयल और सतेंद्रपाल सिंह के साथ मिलकर 1816.8 अंक हांसिल कर ये मैडल हांसिल किया है |

ओजस्वी ने इस टीम इवेंट में 592 का स्कोर बनाया | इस इवेंट का गोल्ड भी भारत ने 1865.3 अंक के साथ जीता, जबकि सिल्वर मैडल स्वीडन ने प्राप्त किया | PFWS अध्यक्ष सुचना पटनायक ने ओजस्वी की इस उपलब्धि पर ख़ुशी व्यक्त की है | उनका कहना है कि कोच फलक शेर आलम के नेतृत्व में (PFWS) के शूटर्स काफी निखर रहे है | दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने इन शूटर्स को दिल्ली पुलिस कोष से हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया है। शूटिंग रेंज में अभ्यास करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों को राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखकर तैयारी करवाई जाती है। इसमें से कई शूटर्स राष्ट्र्रीय स्तर पर जीत हासिल कर चुके हैं। शूटिंग के कोच फलक आलम और उनकी पत्नी मिलकर इन शूटर्स को ऑलम्पिक के दरवाजे तक पहुँचाने के लिए कमर कस कर लगे हुए हैं



Comments