in ,

जनता ने किया अपने मददगारों का फूल बरसा कर सम्मान

मधुविहार थाने के बीट अधिकारी का पुष्पों से स्वागत करते मधुविहार निवासी
बीट अधिकारी रविंदर भाटी का फूल मालाओं से समानित करते बाल्मीकि समाज के अध्यक्ष

नई दिल्ली : देशभर में कोरोना त्रासदी से हाहाकार मचा हुआ है I दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के आंकड़े थमने का नाम नही ले रहे है I सरकार की सारी मनीशनरी अपनी जान जोखिम में डालकर अपना फर्ज निभा रही है I आज देश इनको सेल्यूट कर रहा है, फूलों से स्वागत कर रहा है I
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना क्षेत्र की जनता ने पुलिस के राहत तथा बचाव के कार्यों से काफी खुश है I इस संकट के वक्त कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इनका हौसला अफजाई करने के लिए आगे आये हैं I बाल्मीकि सेना के अध्यक्ष व चंद्र विहार RWA के संयुक्त सचिव मुकेश दयाल ने इलाके के बीट स्टाफ को फूल मालाओं से सम्मानित किया I मुकेश दयाल ने पुलिस के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि थाने के SHO राजीव कुमार व उनके स्टाफ ने कोरोना से सुरक्षा के लिए जनचेतना का प्रचार प्रसार किया तथा गरीबों व जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का लगातार वितरण किया I क्षेत्र के लोग पुलिस की इस बदली हुई छवि से अत्यंत प्रभावित हैं I मधु विहार थाने में तैनात बीट पुलिसकर्मी रविंदर भाटी ने जनता के बीच दोस्ताना माहौल बनाकर सरकार के आदेशों का पालन करवाया I लोगों ने इस पुलिसकर्मी की बातों को बिना विरोध के बड़ी ही सहजता से स्वीकार भी किया I आज रविन्द्र भाटी के इस प्रयास से इलाके के लोग नोवल कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित हैं I इस प्रयास के लिए उनको सम्मानित भी किया गया है I
इस स्टोरी से यह बात निकल कर सामने आई है की `जनता से दोस्ताना व्यवाहर बनाकर उनको विश्वास में लाकर कोरोना की लड़ाई में कामयाबी हासिल की जा सकती है’ I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा गैर कानूनी शराब से भरा टैम्पो

मानवता का सिपाही ‘प्रवीण’