नई दिल्ली : देश में लॉकडाउन के चलते शराब की बिक्री पर सख्त पाबन्दी लगाई हुई है I लॉक डाउन के बावजूद भी शराब माफिया गैर कानूनी काम करने से बाज नही आ रहे I कोरोना संकट के बावजूद भी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर दिल्ली में सप्लाई की कोशिश में लगे हैं मगर पुलिस की चौकसी के कारण उनकी कोशिशें नाकाम हो रही है I एक दिन पहले दिल्ली के द्वारका डिस्ट्रिक्ट ने शराब की खेप पकड़ी थी I
आज सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के प्रशाद नगर थाने की टीम को तालाबन्दी में गश्त के दौरान सूचना मिली की एक छोटे टेम्पो में शराब दिल्ली लाई जा रही है I हवलदार रोहतास, सिपाही कैलाश, सिपाही राजिंदर और सिपाही श्यामसुंदर ने बताये गए नम्बर के वाहन को पूसा रोड़ से देशबन्धु गुप्ता रोड़ की ओर जाते देखा I
पुलिस स्टाफ ने वाहन रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर वाहन छोड़ कर भाग गया l

पुलिस ने जब टेम्पो की तलाशी ली तो उसमे 42 बॉक्स मिले जिसमें शराब की 2016 क्वाटर बोतले बरामद हुई I यह शराब गैर कानूनी तरीके से छूपाकर दिल्ली लाई जा रही थी I लॉक डाउन के दौरान शराब की डिमांड बहुत ज्यादा है I इसलिए बिक्री के लिए हरियाणा से लाई जा रही थी I
पुलिस ने टेम्पो को कब्जे में लेकर U/S 33/58 दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है I




3 Comments
Leave a Reply