in ,

थाना कमला मार्किट : थाना इंचार्ज द्वारा बनेगा एक गरीब छात्र का भविष्य

SHARE With Your Friends

10 कक्षा में 71 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र केशव को स्कूल बैग भेंट करते हुए थाना इंचार्ज कमला मार्किट सुनील ढाका 

 

आज के आधुनिक दौर में समाज में रहकर पुलिस को द्विमुखी पद्धति अपनानी पडती हैं । एक तरफ पुलिस को समाज में सुरक्षा प्रदान करनी पड़ती है तो दूसरी ओर समाजिक कर्तव्य भी निभाने पड़ते हैं । दिल्ली पुलिस में अनेक अधिकारी आज भी अपने सामाजिक दायित्व को निभा रहे हैं ।

इस कड़ी में एक नाम सेंट्रल दिल्ली के पुलिस अधिकारी का जुड़ गया हैं । सेंट्रल दिल्ली के थाना इंचार्ज सुनील कुमार ढाका ने एक गरीब परिवार के छात्र की शिक्षा का दायित्व स्वयं लिया है । सेंट्रल दिल्ली दिल्ली के नबी करीम स्लम एरिया में रहने वाला केशव शर्मा नाम का यह छात्र 10 वीं कक्षा में पास हुआ है । इस छात्र ने अपनी मेहनत से 71 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं । 90 फीसदी अंक इतिहास विषय में प्राप्त किये हैं ।

इस छात्र के पिता एक दिहाड़ी फ़ोटोग्राफर हैं, केशव अपने माता पिता की इकलौती संतान है । केशव की माँ का निधन 3 वर्ष पहले हो गया था । माँ के निधन के बाद छोटा केशव अकेला रह गया, माँ के चले जाने के बाद केशव अकेला पड़ गया था । पिता सुबह काम पर निकल जाते थे, और रात को देर से घर आते थे । छोटा सा केशव खुद ही घर का काम करता और साथ में पढ़ाई लिखाई भी ।

केशव के पिता चिरन्जी लाल शर्मा ने बताया कि उनकी आर्थिक स्तिथि ठीक नही है रोजाना काम नही मिलता, कई बार हफ़्तों तक काम नही मिलता, घर भी किराये पर है । केशव राजकीय सर्वोदय बाल विघालय, रानी झांसी रोड पड़ता है । पढाई में होशियार है इसलिए आर्थिक तंगी के बाद भी केशव की पढ़ाई में कोई कमी नही होने दी ।

केशव का शिक्षा के प्रति लगाव व प्रतिभा को देखकर थाना इंचार्ज ने उसके नए स्कूल में एडमिशन से उसकी ड्रेस, पुस्तक आदि उसकी सारी शिक्षा की जिम्मेदारी खुद ले ली है । इस थाना इंचार्ज का ऐसा मानना है कि इस प्रकार के प्रतिभाशाली गरीब परिवारों के छात्र आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाएँ ।पुलिस द्वारा समाज को प्रोत्साहित करने वाले इस तरह के कदम जनता में पुलिस के प्रति आशा और विश्वास जगाने के साथ साथ एक मानवता की मिसाल भी पेश करते हैं ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

PS CHHAWALA : ONE DREADED ROBBER NABBED BY THE STAFF

DELHI POLICE CLASSES ORGANIZED IN ASSOCIATION WITH NGO ‘SARVAHITEY