in

दिल्ली  महिला आयोग ने किया दिल्ली में चल रहे स्पा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

SHARE With Your Friends
स्पॉ सेंटर में छापे के दौरान पकड़ी गई लड़कियां

दिल्ली  महिला आयोग ने किया तिलक नगर में चल रहे स्पा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़। स्पा में धड़ल्ले से चल रहा था जिस्मफरोशी का व्यापार

कोरोना महामारी के दौरान सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार नहीं है स्पा खुलने की अनुमति

दिल्ली महिला आयोग ने तिलक नगर में चल रहे स्पा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। दिल्ली महिला आयोग की 181 हेल्पलाइन पर एक व्यक्ति ने कॉल कर सूचना दी कि तिलक नगर क्षेत्र में कई स्पा कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी धड़ल्ले से चल रहे हैं और जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे हैं।

स्पा से बरामद हुए कॉन्डम और आपत्तिजनक वस्तुओं

तुरंत आयोग की मेम्बर किरण नेगी ने अध्यक्षा स्वाति मालीवाल को मामले की सूचना दी और एक टीम गठित की गई। टीम मौके पर पहुंची और वहां PCR कॉल कर पुलिस के साथ ‘अमेजिंग स्पा’ नाम के स्पा पर पहुंची। जब टीम पुलिस के साथ स्पा में घुसी तो अंदर ग्राहक आपत्तिजनक स्तिथि में पाए गए और स्पा से भारी मात्रा में इस्तेमाल किए गए कॉन्डम भी बरमद किए गए। जब रिसेप्शन पर बैठी महिला को मालिक को बुलवाने के लिए कहा गया तो मालिक ने डरकर अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस वहां मौजूद 5 ग्राहकों को पुलिस स्टेशन लेकर गयी और साथ ही स्पा में काम कर रही सभी लड़कियों के बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस ने मौके से CCTV की फुटेज भी ज़ब्त की है और मामले में FIR दर्ज की गई है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा `स्वाति मालीवाल’

शिकायतकर्ता द्वारा जिन बाकी 3 स्पा की जानकारी दी गयी थी वो “अमेजिंग स्पा” में  चल रही कार्यवाई की सूचना मिलते ही भाग खड़े हुए। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स के अनुसार स्पा खुलने को अनुमति नहीं है। और यहाँ तो न सिर्फ़ वो खुले थे बल्कि जिस्म फ़रोशी का धंधा भी खुले आम चल रहा था।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, “दिल्ली में चल रहे स्पा रूपी सेक्स रैकेट को हमने एक्सपोज़ किया था। पूरी दिल्ली में जगह जगह स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के दौर में स्पा से संक्रमण फैलने का खतरा बहुत अधिक है, इसलिए सरकार ने भी खुलने की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन को आंख दिखाते हुए ये स्पा धड़ल्ले से अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। हम मामले में पुलिस और MCD को नोटिस जारी कर रहे हैं। कैसे उनकी जानकारी के बिना ऐसे खुलेआम ये गतिविधियां चल रही हैं?”

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

भारत से फिर चीन ने की वादा खिलाफी, LAC पर छिड़ा संग्राम

सेन्ट्रल दिल्ली पुलिस ने 7 गुमशुदा बच्चों को ढूंढ निकाला