in

♦♦ SHOT NEWS ARCHIVE : APRIL 2023 : देश और दुनिया की लोकप्रिय खबरें

अप्रेल माह के  बड़े समाचारों से अपडेट रहें

SHARE With Your Friends

 30 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पकड़ी वैध हथियारों की खेप, दो गिरफ्तार 

Posted : 30 APRIL 2023, 2:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दक्षिणी क्षेत्र ने अंतर्राज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले सिंडिकेट के दो सदस्यों मनीष पांडे और इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से 10 पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
हथियार दिल्ली में अपराधियों और पंजाब में जगदीप उर्फ ​​जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्यों को सप्लाई किए जाने थे. यह पिस्टल सेंधवा की में बनाए जाते हैं. गिरफ्तार मनीष पांडे उर्फ शिवम  अचल्दा, औरैया, उत्तर प्रदेश का से बीसी हैं जो अब हथियार तस्करी के करोबार में उतर गया है.

CBI NE दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया

Posted : 30 APRIL 2023, 3:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर को सीबीआई  ने पचास हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़ा है. कुछ दिन पूर्व पुलिस ने शिकायतकर्ता विक्की सांसी के घर के सामने झुग्गी में जुआ खेलते हुए लोगों को पकड़ा था, जिसके लिए दिल्ली पुलिस के नरेंद्र पहलवान ने इंस्पेक्टर ने उनसे रुपये की रिश्वत की मांग की थी.
विक्की सांसी की शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और एएसआई त्रिलोक चंद को  रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया.



29 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्या के मामले में मुख़्तार को 10 साल और उसके बड़े भाई अफ़ज़ाल को 4 साल की सज़ा

Posted : 29 APRIL 2023, 6:30 PM

नई दिल्ली : #Mukhtar Ansari और उसके भाई और #Afzal Ansari सांसद को अपहरण और हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए गए. उत्तर प्रदेश की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तयार अंसारी को 10 साल और उसके भाई और बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने मुख्तार अंसारी पर 5 लाख रुपये और अफजल अंसारी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. दोनों भाइयों पर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या से संबंधित अपहरण और हत्या से जुड़े होने
सजा सुनाए जाने के बाद अफजल अंसारी की लोकसभा सदस्‍यता रद्द होना तय माना जा रहा है क्योंकि दो साल और दो साल से अधिक सजा मिलने पर सदस्यता रद्द का प्रावधान है. गौरतलब है राहुल गांधी भी इसी कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.

आग से मां को बचाते हुए दो बच्चे झुलसे, मां की मौत हुई

आग हादसे का शिकार आरती

Posted : 30 APRIL 2023, 6:30 PM

नई दिल्ली : आज उत्तरी जिला में एक दर्दनाक घटना घटी. सिविल लाइन क्षेत्र के पुराने चंद्रावल, मजनू का टीला में एक घर में खुद को आग लगा कर आत्महत्या करने वाली महिला की मौत हो गई है और उसके दो बच्चे मां को बचाते वक्त झुलस गए हैं. हादसे का शिकार महिला का नाम आरती (28) है.

खुद को मिट्टी का तेल छिड़क कर घर में  आग लगा ली.  कमरे के अंदर मृत पाई गई थी.  आग की घटना में मृतक के दो नाबालिग बच्चियां भी घायल हो गई, जिन्हें बाद में इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. आत्महत्या क्यों की है इसके कारणों का कोई खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक महिला का पति मनोज सफाई कर्मचारी है. हादसे के वक्त वह घर पर नहीं था, जब आरती ने खुद को आग लगा ली तो उसकी दोनों बच्चियां बचाने लगी. इस प्रयास में दोनों आग से घायल हो गई.



29 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दक्षिणी दिल्ली में नाइजीरियन महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रतीक फोटो
Posted : 28 APRIL 2023, 9:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक नाइजीरियन महिला की हत्या का मामला सामने आया है. महिला का नाम फ्लोरा गोल्ड है. उनकी आयु लगभग 35 वर्ष है पुलिस थाने के हत्या मामले में आरोपी ओबिके अलेक्जेंडर ओबिनोजीजी को गिरफ्तार किया गया है. यह आरोपी 40 वर्षीय हैं और उनकी नागरिकता नाइजीरिया की है.

सुप्रीम कोर्ट ने ब्रजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोपों पर एफआईआर दर्ज करने का दिल्ली पुलिस को आदेश दिया

Posted : 28 APRIL 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख एवं भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोपों पर मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से नाबालिग पहलवान को सुरक्षा देने एवं हलफनामा दाखिल करने को कहा है.

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि पहलवानों की शिकायतों के संबंध आज ही एफआईआर दर्ज होगी.

राजधानी दिल्ली के जामामस्जिद इलाके में दुकानदार की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या

गोली की वारदात वाली जगह पर पुलिस फोर्स तैनात
Posted : 28 APRIL 2023, 4:54 PM

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के जामा मस्जिद इलाके की कबूतर मार्किट में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रहने वाले इमरान उर्फ नन्हे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे. शाम के लगभग 3:30 बजे उन्हें बदमाशों ने घेरकर चारों तरफ से तीन गोलियां मारकर फरार हो गए. इस हमले में घायल इमरान को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज के डोरक्न उनकी मौत हो गई.

जांच के दौरान पता चला कि तीन लोग  गाड़ी से उतरकर कबूतर मार्केट के पास आए थे. और वहां पहुंचकर इमरान को निशाना बनाकर गोलियां चला दी.

असामाजिक तत्वों को ढूंढने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और हमले के स्थान के पास सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.



27 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

उच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष, दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नई स्थायी लोक अदालत का उद्घाटन

प्रतिकात्मक फोटो
Posted : 27 APRIL 2023, 20:54 PM

नई दिल्ली : दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) दिल्ली के उत्तर और उत्तर-पश्चिम भाग के बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु केवल टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPDDL) के विवादित मामलों के निपटारों के लिए लोक अदालत माता सुंदरी लेन आईटीओ, नई दिल्ली से अब उप-स्टेशन भवन, 2/13, सेक्टर-13, रोहिणी (वेंकटेश्वर ग्लोबल विद्यालय के पास) में स्थानांतरित किया जा रहा है.

इस स्थायी लोक अदालत को टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड में बनाया गया है जिससे उत्तर और उत्तर पश्चिम दिल्ली के उपभक्ताओं के लिए सुविधाजनक हो. क्योंकि टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड इसी जिले के लोगों को बिजली का वितरण करता है. रोहिणी में स्थायी अदालत बन जाने से  इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कार्यालय तक पहुंचने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.  यह कार्यालय मेट्रो और बस सेवाओं से कनेक्टिड है.

पश्चिमी दिल्ली में पुलिस ने पकड़ा 1.2 करोड़ का गांजा, तीन लोग किए गिरफ्तार

Posted : 27 APRIL 2023, 3:05 PM

 नई दिल्ली : ओडिशा के मुनिगुड़ा 301 किलो गांजे की खेप जिसकी कीमत विदेशी बाजार में तकरीबन 1.2 करोड़ से अधिक है . दिल्ली पश्चिमी जिले के एएटीएस और नारकोटिक्स की टीमों ने संयुंक्त ऑपरेशन में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. तीन लोग मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरफ्तार किए हैं . नक्सली इलाकों से इनके संबंधों की जांच की जा रही है.

पूर्वी दिल्ली में अवैध जमीन पर कब्जे वाली मजार पर चला पीला पंजा

नई दिल्ली : पूर्वी जिला दिल्ली में हसनपुर डीपो के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई एक मजार को ढाह दिया गया. आज तड़के जब तक इलाके के लोगों की नींद खुलती इससे पहले प्रशासन के पीले पंजे ने मजार को जमींदोज कर दिया. प्रशासन ने कार्यवाही के वक्त कानो कान खबर नही होने दी रात को सारी योजना बनाकर सुबह अंजाम दे दिया.  इस कार्यवाही से पहले पुलिस ने चौतरफा सुरक्षा बढ़ा दी थी और किसी भी विरोध प्रदर्शन से निपटने के भारी तायदाद में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है. पुलिस इलाके के माहौल पर हर तरीके से नजर बनाए हुए हैं.

सूडान से भारत लाए जा रहे भारतीयों के लिए राज्यों ने खाने पीने के साथ सहायता डेस्क शुरू किए, 

Posted : 27 APRIL 2023, 6:05 AM

नई दिल्ली : भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी के अंर्तगत निकालने का कार्य आरंभ कर दिया है. हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों के लिए कई राज्यों ने सहायता डेस्क स्थापित की हैं. उनके देश वापस आने पर उनकी यात्रा, ठहरने और खाने-पीने जैसी सुविधाओं की निशुल्क व्यवस्था करने का ऐलान किया है. केरल सरकार ने कहा कि सूडान से केंद्र द्वारा लाए जा रहे मलयाली लोगों को गृह राज्य लाने के लिए वह जरूरी इंतजाम करेगी. 500 भारतीय जेद्दाह पहुंचे उसमें से 360 दिल्ली के लिए रवाना किए गए.

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में अनिवासी केरलवासी मामलों (एनओआरकेए) के विभाग ने उन मलयाली लोगों को वापस लाने के लिए कदम उठाने का फैसला किया गया, जिन्हें सूडान से लाया गया है.

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने सूडान में फंसे प्रदेश के लोगों के लिये दिल्ली में हेल्‍प डेस्‍क बनायी है. लखनऊ में अपर स्‍थानिक आयुक्‍त सौम्‍य श्रीवास्‍तव ने बयान जारी कर बताया कि अफ्रीकी देश सूडान में उत्‍पन्‍न संकट और हालात के मद्देनजर वहां फंसे उत्‍तर प्रदेश के निवासियों के लिए नयी दिल्‍ली स्थित राज्‍य के स्‍थानिक आयुक्‍त कार्यालय में एक हेल्‍प डेस्‍क का गठन किया गया है.

बयान के मुताबिक कि सूडान से आने वाले लोग संबंधित अधिकारियों से 8920808414 और 9313434088 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या अपनी समस्याओं के बारे में वॉट्सऐप कर सकते हैं.



26 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में DRG के 10 जवान शहीद, 50 किलो IED से किया हमला

Posted : 26 APRIL 2023, 6:05 PM

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को नक्सलवादियों ने घात लगा कर हमला किया. नक्सली हमले में डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के 10 जवान शहीद हो गए. एक ड्राइवर की भी मौत हो गई है. जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों (Naxals) ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया था. इनकी टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी. इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया

इस हमले के बाद पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया है. दोनों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि और फोर्स को बुला लिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ CM से बात करके हर प्रकार की सहायता पहुंचाने का वचन दिया. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने  DRG के 10 शहीद जवानों की जानकारी ली.

दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त होने वालों में प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, नव आरक्षक जोगा कवासी, नव आरक्षक हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम जगदीश कवासी और गाड़ी के ड्राइवर धनीराम यादव शामिल हैं.

पीएम मोदी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन  करने लिए चंडीगढ़ पहुंचने वाले हैं 

Photo courtesy of ndtv
Posted : 26 APRIL 2023, 11:55 AM

नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचने वाले हैं. बादल का मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था. शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली. वह 95 साल के थे.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 28 में शिरोमणि अकाली दल के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब बादल गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मोदी ने मंगलवार को बादल के निधन को ‘‘व्यक्तिगत क्षति” बताते हुए कहा था कि वह (बादल) भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे, जिन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं. वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया. उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व प्रदान किया.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मुझे उनके साथ हुई कई बातचीत याद है, जिसमें उनका विवेक हमेशा स्पष्ट रूप से झलकता था. उनके परिवार और अनगिनत समर्थकों के प्रति संवेदना.”

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में पंजाब सरकार ने 27 अप्रैल (गुरुवार) को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है. वहीं केंद्र पहले ही 26 और 27 अप्रैल को 2 दिनों का राजकीय शोक की घोषणा कर चुका है. गुरुवार को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश के चलते सभी सरकारी बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे.

AAP की डॉ. शैली ओबेरॉय निर्विरोध चुनी गई दिल्ली की मेयर

डॉ. शैली ओबेरॉय
Posted : 26 APRIL 2023, 11:45 AM

नई दिल्ली : बीजेपी उम्मीदवार शिखा रॉय ने दिल्ली मेयर चुनाव (Delhi Mayor Polls) से अपना नाम वापस ले लिया. उनका मुकाबला आप उम्मीदवार शैली ओबेरॉय से था. बीजेपी उम्मीदवार शिखा रॉय के नाम वापस लेने से अब AAP की डॉ. शैली ओबेरॉय को निर्विरोध दिल्ली का मेयर चुन लिया गया है.

इस बार कौन बनेगा दिल्ली का मेयर और डिप्टी मेयर ? आज होगा फैसला

Posted : 26 APRIL 2023, 11:00 AM
नई दिल्ली : दिल्ली में आज मेयर चुनाव (Delhi Mayor Election) होने जा रहे हैं. मेयर पद के लिए मुख्य मुकाबला आप उम्मीदवार शैली ओबरॉय और बीजेपी उम्मीदवार शिखा रॉय के बीच है. पार्षदों के पाला बदलने को लेकर आप बेहद सतर्क नजर आ रही है. वहीं हंगामे के आसार को देखते हुए सदन में मार्शल तैनात रहेंगे.वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए आप ने आले मोहम्मद इकबाल को तो बीजेपी ने सोनी पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है.
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पिछले साल दिसंबर में हुए एमसीडी चुनाव में जीत हासिल की थी. AAP ने एमसीडी में भाजपा के 15 साल पुराने शासन को समाप्त किया था. उसने 250 वार्डों में से 134 पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा को 104 वार्ड में जीत मिली थी.

दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में बम होने का धमकी भरा ई मेल 

Posted : 26 APRIL 2023, 10:50 AM

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (Delhi Public School) में बम होने की धमकी मिली है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बम की धमकी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली कराया गया है। सूचना पर अभिभावक स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को घर लेकर जा रहे हैं।  एक ईमेल के जरिए स्‍कूल में बम होने की जानकारी दी गई है. जिसके बाद स्कूल को एहतियातन खाली करवा लिया गया है. बम स्‍क्‍वॉड के साथ दिल्‍ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.



25 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

नई दिल्ली फिरोजशाह रोड़ पर कार ने साईकिल रिक्शा चालक को घसीटा 

Posted : 25 APRIL 2023, 9:30 PM

नई दिल्ली : आज नई दिल्ली के बाराखम्बा थानांतर्गत फिरोजशाह रोड पर एक स्विफ्ट कार नंबर ने एक साइकिल रिक्शा को टक्कर मार दी और उसे घसीट ले गई.

तेज और गलत तरीके से कार चलाने वाहन चालक फरमान (25) जो मुराद नगर, गाजियाबाद का रहने वाला है मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर क्राइम टीम पहुंची। क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है.

हमारा देश अब पूरी दुनिया को बदल सकता है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted : 25 APRIL 2023, 7:30 PM

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिनों के केरल दौरे पर हैं. सोमवार को केरल के कोच्चि में उन्होंने एक मेगा रोड शो में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोड शो में पहुंचे थे. सड़क के दोनों ही तरफ प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों सहित हजारों की संख्या में लोग आईएनएस गरुड़ नौसैनिक हवाई अड्डे से एक कार्यक्रम स्थल तक उनके रोड शो के लगभग दो किलोमीटर लंबे मार्ग के दोनों ओर कतारों में खड़े थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल की पारंपरिक पोशाक पहने शुरू में पैदल रोड शो किया. युवम 2023′ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में उन्होंने केरल के एक 99 साल के युवा से मुलाकात की थी. वह एक प्रसिद्ध गांधीवादी श्री वी. पी. अप्पुकुट्टा पोडुवल हैं, जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में केरल को 3200 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी.

केरल में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भाजपा और देश के युवा एक ही वेवलेंथ और विजन साझा करते हैं. हम सुधार लाते हैं और युवा परिणाम लाते हैं. यह सरकार और युवाओं के बीच एक मजबूत साझेदारी है. भाजपा ने इस युग को युवा नेतृत्व वाले विकास का युग बनाया है.

दिल्ली विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म (DSJ) द्वारा सोसाइटी कॉन्क्लेव-23 का आयोजन

Posted : 25 APRIL 2023, 7:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म (डीएसजे) द्वारा सोसाइटी कॉन्क्लेव-23 का आयोजन मंगलवार, 25 अप्रैल को किया गया. आयोजन में डीयू सहित बाहर के कॉलेजों से भी अनेकों विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के समापन समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय सांस्कृतिक परिषद के चेयरपर्सन एवं पीआरओ अनूप लाठर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे जबकि समारोह की अध्यक्षता डीएसजे के मानद निदेशक प्रो. जेपी दुबे द्वारा की गई.

इस अवसर पर श्री लाठर ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए मूल मंत्र देते हुए कहा कि अपने जीवन में कौशल और ज्ञान को बढ़ाते रहें और उसे अपडेट करते रहें. समारोह के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. प्रो. जेपी दुबे ने संस्थान एवं सोसाइटियों का परिचय देते हुए बताया कि इस वर्ष पहली बार 15 सोसाइटियों का गठन किया गया था.

 

वाम दल, कांग्रेस हिंसा एवं भ्रष्टाचार को देते है बढ़ावाः PM मोदी

Posted : 25 APRIL 2023, 6:30 AM

नई दिल्ली :  कोच्चिः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम यहां‘युवम-2023 कॉन्क्लेव’को संबोधित करते हुए कहा कि केरल में सत्तारूढ़ वाम दल और विपक्षी कांग्रेस हिंसा एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं. मोदी ने आरोप लगाया कि जो लोग सत्ता में हैं वे सोने की तस्करी के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं और केरल के युवा उनकी गंदी राजनीति और भ्रष्टाचार में उनकी संलिप्तता से अवगत हैं.

उन्होंने कहा कि केरल के विकास पर सत्ताधारी और विपक्षी दोनों दलों को राज्य की प्रगति की कोई चिंता नहीं है. उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि एक विचारधारा पार्टी को लोगों से ऊपर रखती है जबकि दूसरी विचारधारा परिवार को बाकी सब चीजों से ऊपर रखती है. उन्होंने कहा कि ये दोनों ताकतें हिंसा और भ्रष्टाचार को समर्थन देने के लिए शामिल हो रही हैं.

जम्मू कश्मीर: आतंकवादियों ने एक बार फिर हमले को दिया अंजाम, एक नागरिक घायल

Posted : 25 APRIL 2023, 6:15 AM

नई दिल्ली : श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार शाम को आतंकियों ने दहशत फ़ैलाने के लिए एक युवक को बनाया निशाना.  दुकान पर काम कर रहे युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया कपड़ों की दुकान करने वाले युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद भाग निकले आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। पिछले करीब दो माह में कश्मीर में किसी नागरिक पर आतंकी हमले की यह पहली वारदात है। इस बीच, श्रीनगर के पादशाही बाग में आतंकियों को देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है।

एयर इंडिया की पायलट यूनियनों ने कहा, किसी सदस्य को हटाया, तो किसी भी हद तक जाएंगे

Posted : 25 APRIL 2023, 6:00 AM

नई दिल्ली :    टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया के पायलटों के दो संघों ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर उनके किसी सदस्य को हटाया जाता है तो वे ‘किसी भी हद’ तक जा सकते हैं। संघों ने यह चेतावनी कंपनी प्रबंधन के वेतन संरचना एवं नौकरी की शर्तों को संशोधित करने के ‘एकतरफा’ फैसले के बाद जारी की है।

ICPA (इंडियन कॉमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन) ने पिछले शुक्रवार को एयर इंडिया को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें आरोप लगाए गए हैं कि एयरलाइन संशोधित सेवा समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए लोगों पर व्यक्तिगत दबाव बना रही है.

नए ढांचे के तहत, 17 अप्रैल एयर इंडिया ने 17 अप्रैल को पायलटों और केबिन क्रू के लिए नए वेतन ढांचे की घोषणा की थी. इसमें पायलटों के गारंटीयुक्त फ्लाइंग अलाउंस को दोगुना कर 40 घंटे कर दिया गया था. इसके साथ ही पायलटों को सेवा के वर्ष के आधार पर सर्विस रिवॉर्ड दिया जाएगा.

नई मुआवजा प्रणाली तैयार की है। इसे दो संघों- भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ (आईसीपीए) और इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) ने खारिज कर दिया है.

हरियाणा में किसानों की चाँदी, 54 लाख टन से अधिक गेहूं की खरीद हुई

 

Posted : 25 APRIL 2023, 5:00 AM

नई दिल्ली : हरियाणा : हरियाणा के किसानों के लिए ख़ुशी की खबर आई है. हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हर्ष व्यक्त करते हुए सोमवार को बताया  1 अप्रैल से राज्य में गेहूँ की खरीद शुरू हुई थी. अभी तक 54 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है. सरकार द्वारा खरीद का पैसा   किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में भेजा गया है.  अभी तक 5,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. अभी तक मंडियों से 52 फीसदी गेहूँ उठ चुका है. आने वाले कुछ दिनों में 20 लाख  मीट्रिक टन गेंहूँ  की खरीदारी का अनुमान है.



24 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

रोडरेज में डिलीवरी ब्वॉय की पीट पीट कर हत्या, सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को किया गिरफ्तार

Posted : 24 APRIL 2023, 1:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के रणजीत नगर इलाके में शनिवार देर रात रोडरेज में डिलीवरी ब्वॉय पंकज ठाकुर (39) की पीट पीट कर हत्या कर दी. मृतक की एक कैब पर सवार लोगों से रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई थी. आरोपियों ने स्कूटी सवार डिलीवरी ब्वॉय को पहले स्कूटी से धक्का दिया और फिर लात घूंसों से पिटाई कर फरार हो गए. इस मामले की छानबीन करने के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए कैब का नंबर लेकर हमला करने वाले दो आरोपियों की पहचान कर ली और उन्हें रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया. कैब सवारों की पहचान शादीपुर के मनीष कुमार  और लालचंद के रूप में हुई.

🔸अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर, मोगा पुलिस ने भगोड़े को लिया हिरासत में

🔸’कांग्रेस को मिलेगी 150 से ज्यादा सीटें, भाजपा को 40′, कर्नाटक में राहुल गांधी ने जमकर साधा मोदी पर निशाना

🔸महाराष्ट्र सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया, 15-20 दिन में गिर जाएगी: संजय राउत

🔸2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्ष ने कसी कमर, कोलकाता में ममता से मुलाकात…

🔸’हमने पटवारी पर कार्रवाई करने वोट नहीं मांगे थे’, पायलट ने दी सरकार को चेतावनी,…

🔸पुंछ आतंकी हमला : पूछताछ के लिए करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया, आतंकियों की तलाश जारी

🔸चीन के साथ कमांडर लेवल की 18वीं मीटिंग, LAC पर भारत का रुख स्पष्ट, ड्रैगन शांति के लिए तैयार नहीं

🔸राजस्थान : CM अशोक गहलोत आज महंगाई राहत शिविरों का करेंगे उद्घाटन, बढ़ती महंगाई से मिलेंगी राहत

🔸’दुनिया की मदद करने वाला भारत एकमात्र देश, हमें रूस, चीन और अमेरिका जैसा नहीं बनना: भागवत

🔸’C 103G उड़ान भरने को तैयार, INS सुमेधा पहुंचा पोर्ट’, सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार का एक्शन तेज

🔸समलैंगिक विवाह की राह मुश्किल? सरकार के बाद विरोध में उतरा बार काउंसिल

🔸बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग समेत 7 महिला पहलवानों ने लगाए यौन शोषण के आरोप, नहीं दर्ज हो रहा केस

🔸पीएम मोदी की कोच्चि रैली में फिदायीन बम हमले की धमकी देने वाला गिरफ्तार, अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए लिखा था Threat Letter

🔸देश की पहली वाटर मेट्रो का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

🔸हिमाचल BJP में बड़ा फेरलबदल : राजीव बिंदल बने नए मुखिया, सिद्धार्थन को संगठन मंत्री की जिम्मा

🔹हाई स्कोरिंन मुक़ाबले में CSK ने KKR को 49 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची टीम

🔹RCB ने राजस्थान को 7 रन से हराया, हर्षल पटेल ने झटके 3 विकेट



23 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

वाल्ड सिटी दिल्ली की सड़कों पर तूफानी घोड़ा तांगा रेस लगाने और हंगामा मचाने वाले पुलिस ने धरे 

Posted : 23 APRIL 2023, 9:30 PM

नई दिल्ली : आपने बाइकर्स को स्टंट्स करते हुए अक्सर देखा होगा किंतु घोड़े तांगे को स्टंट करते कभी नही देखा होगा. दिल्ली के मध्य जिला में पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा है जो दिल्ली के सड़कों पर बेलगाम तरीके से तांगे इक्के दौड़ प्रतियोगिता बिना प्रशासनिक इजाजत के की जा रही थी.

पुरानी दिल्ली के राजघाट से दिल्ली गेट, रामलीला मैदान की तरफ आने वाले नेहरू मार्ग पर यह घोड़े इक्के को तूफानी रफ्तार से दौड़ा रहे थे । तांगों में जुते हुए घोड़े को लगातार बेरहमी से चाबुक के वार किए जा रहे जिससे घोड़ा तेज रफ्तार से दौड़ लगाए.

इनके साथ बढ़ी तायदाद में ट्रैफिक के नियमों की धज्जियां उड़ाते बाइकर्स और स्कूटी सवार भी चल रहे थे. दुपहिया वाहनों पर तीन तीन की संख्या में बैठे हुए गली ग्लौच और शोर मचाते हुए नजर आए.

कमला मार्किट पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली, तो थाने की पुलिस टीम ने सड़क पर बैरिकेटिंग लगा कर इनको घोड़े तांगों के साथ हिरासत में ले लिया. इनके साथ साथ ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने वाले बाइकर्स भी पकड़े. पुलिस ने चार घोड़े और तांगे सहित 10 लोग हिरासत में ले लिए. पुलिस ने सड़क पर उत्पात मचाने, सड़क और जान जोखिम में डालने और पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पकड़े गए घोड़ों को दिल्ली नगर निगम के पशु विभाग को सौंपा जाएगा.



पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और उनके समर्थकों ने थाने में खाया खाना

Posted : 22 APRIL 2023, 7:00 PM

नई दिल्ली :  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई से मिले समन के बाद हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 65 खाप पंचायतों के नेता अपने सैंकड़ों लोगों को लेकर दिल्ली के आरके पुरम के डीडीए पार्क में इकठ्ठा हुए थे. पुलिस को लगा यह कोई सभा करने जा रहे हैं. इसके लिए परमीशन भी नहीं ली गई थी इसलिए वहां जमा हुए लोगों को हटाया गया.

सीबीआई ने मलिक को पूछताछ के लिए बुलाया है. मलिक के समर्थन में एकजुटता दिखाने के लिए खाप के नेता दल बल के साथ पहुंचे.

बताया गया है सत्यपाल मलिक का घर छोटा है तो उन्होंने खान-पान का इंतजाम अपनी सोसाइटी के पार्क में किया था.

पुलिस का ने रिहायशी इलाका होने के कारण और वहां रहने वाले लोगों के  एतराज के मद्देनजर पंचायत पर पाबंदी लगा कर तंबू उतारना शुरू किया. वहां पुलिस और आए हुए खाप नेताओं में गर्मा गर्मी भी हुई.

 इसके बाद मलिक तमाम खाप नेताओं के साथ थाने पहुंचे. वहां इलके के डीसीपी, एडीशनल डीसीपी से बातचीत हुई. सारे बने हुए खाने को थाने लाया गया और मलिक और खाप नेताओं ने वहीं खाना खाया. उसके बाद मलिक अपने घर पहुंच गए हैं. दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि उसने न तो मलिक को गिरफ्तार किया था, न ही हिरासत में लिया था.
सत्यपाल मलिक से सीबीआई 28 तारीख को पूछताछ करेगी. सीबीआई पूछताछ के लिए उनके घर पर ही आएगी.

पश्चिम बंगाल में लड़की के साथ बलात्कार के बाद हत्या, अक्रोशित लोगों ने की हिंसा

ट्वीटर फोटो
Posted : 22 APRIL 2023, 6:28 PM

नई दिल्ली : कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक युवती के साथ  के कथित बलात्कार और हत्या कर दी गई. दिनाजपुर जिले के कालियागंज कस्बे में तालाब के किनारे लड़की का शव मिला. कालियागंज में हुई जिसको लेकर आक्रोशित लोगों ने हिंसा को अंजाम दिया.

लड़की का शव शुक्रवार की सुबह मिला था. वहां स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को फिर से बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इलके में शांति बनाए रखने के लिए और पुलिस बल तैनात किया गया है.

भाजपा इस घटना पर ममता सरकार पर हमला करने की तैयारी कर रही है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें पहले पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया. उन्होंने यह भी दावा किया है कि पुलिस सबूतों को छुपा रही थी और कमजोर कर रही थी.



21 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

साकेत कोर्ट शूट आउट करने वाला कमलेश्वर गिरफ्तार

साकेत गोलीकांड का आरोपी कामेश्वर सिंह
Posted : 21 APRIL 2023, 8:28 PM

नई दिल्ली : #Saket court shoot : दिल्ली के साकेत कोर्ट में एम राधा नाम की महिला पर फायरिंग करने के आरोपी कमलेश्वर सिंह को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. उसको फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार को सुबह करीब 10:30  बजे दिल्ली की साकेत कोर्ट में फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर केंटीन के रास्ते से आरोपी फरार हुआ था. शाम तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फायरिंग करने के बाद अपनी स्कूटी से फरीदाबाद के सूर्य नगर भागा था. वह वहां एक घर में छिपा था. उसे वहां से पकड़ा गया.

आरोपी कमलेश्वर सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह पेशे से वकील है और साकेत कोर्ट में प्रैक्टिस करता था.बार काउंसिल ने उसका लाइसेंस तीन साल के लिए 2024 तक सस्पेंड कर दिया था.

आरोपी के मुताबिक उसने एम राधा को 25 लाख रुपये दिए थे लेकिन वह पैसा वापस नहीं कर रही थी. पुलिस ने राधा को गिरफ्तार किया लेकिन उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. इसके बाद उसने राधा को कोर्ट में सबके सामने मारने का फैसला किया.

सेना के ट्रक पर आतंकी हमला, ग्रेनेड फेंके जाने की आशंका, 5 जवान शहीद

Posted : 21 APRIL 2023, 8:28 AM

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर : 23-24 मई को कश्मीर में होनी है G-20 की मीटिंग होनी है टूरिज्म मीट से पहले. जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के पुंछ जिले में सेना के एक ट्रक में आतंकियों ने फायरिंग की.  इस हमले में 5 सैनिक शहीद हो गए. जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है. सेना ने अपने बयान में कहा कि भीमबेर गली इलाके के पास दोपहर करीब 3 बजे आतंकवादियों ने ट्रक में गोलीबारी की. जिसके बाद ट्रक में आग लग गई.

इस हमले में घायल जवान को उन्हें राजौरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन जारी है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में निलंबित वकील ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला को मारी गोली, एक वकील भी घायल

Posted : 21 APRIL 2023, 11:28 PM

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक महिला पर फायरिंग की गई इस फायरिंग में वकील भी घायल हुआ. दोनों इस वक्त अस्पताल में हैं. कामेश्वर सिंह नाम के निलंबित वकील पर गोली चलाने का आरोप है. 

आज सुबह 10:30 बजे साकेत कोर्ट लायर्स चैंबर्स के बाहर एक महिला पर वकील की ड्रेस पहनकर एक शख्स ने लगातार फायरिंग की. महिला का नाम एम राधा (40) बताया गया है । इसके बाद हमलावर कैंटीन के रास्ते से फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को पुलिस की मदद से मैक्स अस्पताल पहुंचाया.

दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया “महिला को दो गोली पेट में और एक हांथ में लगी है.”

आज एम राधा और वकील राजेंद्र झा पर 420 के मुकदमें की सुनवाई पर कोर्ट आए थे. तभी कामेश्वर सिंह नाम के शख्स ने महिला पर ताबड़ तोड़ फायरिंग की ओर फरार हो गया.

सूत्रों कहना है पीड़ित महिला एम राधा फाइनेंस का कारोबार करती है. कामेश्वर सिंह ने कुछ लाख की रकम उसे दी थी. उस रकम की वापसी को लेकर दोनों में विवाद था जिसको लेकर कामेश्वर सिंह ने आज एम राधा को गोली मार दी.



20 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

अतीक के कातिलों को कानूनी मदद मुहैया कराएगी हिंदू महासभा प्रमुख  स्वामी चक्रपाणि ने किया ऐलान

Posted : 20 APRIL 2023, 9:28 PM

नई दिल्ली : हिंदू महासभा ने अतीक तथा अशरफ अहमद के हत्यारों को कानूनी मदद देने का ऐलान किया है. हिंदू महासभा के प्रमुख स्वामी चक्रपाणि ने अपनी यूपी इकाई से अतीक हत्याकांड के आरोपियों को आवश्यक कानूनी और आर्थिक मदद प्रदान करने का आदेश दिया है. चक्रपाणि के इस ऐलान के बाद बयानबाजी होना तय माना जा रहा है.

बता दें कि, माफिया अतीक अहमद और उसके चचेरे भाई अशरफ की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब पुलिस दोनों को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी. इसी दौरान तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके पर ही अतीक और अशरफ की मौत हो गई थी.

‘मोदी’ नाम पर गलत टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज

Posted : 20 APRIL 2023, 5:00 PM

Mनई दिल्ली : सूरत (गुजरात) : गुजरात में सूरत की एक सत्र अदालत ने ‘ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को कर्नाटक के कोलार में 2019 में एक चुनावी रैली में की गई उनकी टिप्पणी ‘‘सभी चोरों का मोदी उपनाम कैसे हो सकता है” के लिए दोषी ठहराते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई थी.   इस बयान को लेकर एक आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने संबंधी याचिका गुरुवार को खारिज कर दी. इस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सूरत की अदालत के फैसले को न्यायपालिका की ‘जीत’ करार देते हुए खुशी जाहिर की, लेकिन कांग्रेस ने कहा कि वह कानून के तहत उपलब्ध सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेगी.

राहुल गाँधी के वकील किरीट पानवाला ने कहा कि सत्र अदालत के आदेश को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि सत्र अदालत ने निचली अदालत के 23 मार्च के फैसले के खिलाफ अपील की सुनवाई के लिए 20 मई की तारीख मुकर्रर की है.

अतीक – अशरफ के आरोपियों को घटनास्थल पर FSL की टीम ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन

Posted : 20 APRIL 2023, 3:00 PM

नई दिल्ली :  Atiq Ashraf Murder : अतीक-अशरफ हत्याकांड जांच तेज हो गई है. 6 सदस्यीय एफएसएल और एसआईटी की टीम प्रयागराज में घटनास्थल पर पहुंची है. उनके साथ ही रिटायर्ड जस्टिस अरविंद कुमार त्रिपाठी, पूर्व डीजीपी सुबेश सिंह, पूर्व जज बृजेश कुमार प्रयागराज पहुंचे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और अस्पताल के आज क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया, पूरे सीन को फिर से तैयार किया। अतीक और हमलावरों के बीच की दूरी को फीते से मापा गया. इसके बाद यह भी देखा गया कि पुलिस की प्रतिक्रिया में कितना समय लगा. अतीक अहमद पर फायरिंग के दौरान घायल सिपाही भी मौके पर पहुंचे. न्यायिक आयोग और एसआईटी ने दोनों से उस रात की घटना के बारे में दोनों से पूछताछ की. इस क्राइम क्रिएशन सीन से हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलने की संभावना है.



19 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड से छह लोगों की मौत

File photo
Posted : 19 APRIL 2023, 11:48 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में बुधवार को कोविड के 1,767 नये मामले सामने आये, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से छह मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली.  विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर में संक्रमण दर 28.63 प्रतिशत रही.  राष्ट्रीय राजधानी में कोविड से और छह लोगों की मौत होने के बाद यहां महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,578 हो गई है. दिल्ली में मंगलवार को कोविड के 1,537 नये मामले सामने आए थे, जबकि संक्रमण दर 26.54 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

गलत ब्यानबाजी में बुरे फंसे कांग्रेस के राजकुमार, कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखाया 

Posted : 19 APRIL 2023, 10:48 PM

नई दिल्ली : प्रयागराज  : राजनीतिज्ञ अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में इतने गिर जायेंगे उनकर चरित्र देख और सुनकर हैरानी होती है. माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू ने गलत ब्यानबाजी  कर  नए विवाद को जन्म दिया है । उन्होंने माफिया अतीक अहमद को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए उसे शहीद बताया है. यह बयान सोशल मीडिया वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है.  इस बयान के बाद हरकत में आई कांग्रेस पार्टी ने राजकुमार सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने राजकुमार सिंह को आजाद स्क्वायर वार्ड नंबर 43 से पार्टी का प्रत्याशी बनाया था.

दिल्ली में ‘एप्पल साकेत’ की ओपनिंग से पहले टिम कुक ने PM मोदी से की मुलाकात

Posted : 19 APRIL 2023, 8:48 PM

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में Apple स्टोर के खोलने से एक दिन पहले कंपनी के CEO टिम कुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को मुलाकात की.  टिम कुक ने ट्वीट किया है कि गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद. हम भारत के भविष्य पर प्रौद्योगिकी के सकारात्मक प्रभाव के आपके दृष्टिकोण को साझा करते हैं – शिक्षा और डेवलपर्स से लेकर विनिर्माण और पर्यावरण तक, हम देश भर में बढ़ने और निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

अमित शाह संघशासित प्रदेशों के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रमुखों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

Posted : 19 APRIL 2023, 7:00 PM

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज नई दिल्ली में आयोजित राज्यों और संघशासित प्रदेशों के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रमुखों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. श्री अमित शाह ने एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट (विशेष संस्करण), 2022 और नशामुक्त भारत – राष्ट्रीय संकल्प पुस्तिका का विमोचन भी किया  श्री शाह ने देश में अवैध खेती की पहचान और उसे नष्ट करने के लिए ‘मैप ड्रग्स’– मोबाइल एप और वेब पोर्टल का शुभारंभ भी किया. गृह मंत्री ने NCB, इंदौर क्षेत्रीय इकाई के कार्यालय परिसर का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया. इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय, केन्द्रीय गृह सचिव और NCB के महानिदेशक श्री एस एन प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने कोविड-19 से निपटने के लिए की समीक्षा 

Posted : 19 APRIL 2023, 6:40 PM

नई दिल्ली : हाल ही में देश भर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने देश में कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में देश में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे एवं लॉजिस्टिक्स, दवाओं, टीकाकरण अभियान से जुड़ी तैयारियों की स्थिति और कोविड-19 के मामलों में आए हालिया उछाल से निपटने के उपाय के तौर पर उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण आवश्यक कदमों पर ध्यान केन्द्रित किया गया.

अतीक अहमद हत्याकांड में 5 पुलिसवाले सस्पेंड

Posted : 19 APRIL 2023, 3:48 PM

नई दिल्ली : प्रयागराज (यूपी) : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ  मामले में पुलिसवालों पर गाज गिरी है. अतीक की सुरक्षा में लगे 5 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है. इसमें शाहगंज एसओ इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार सिंह सहित दो दरोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है.

 



18 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने किया देश का पहला International Forex Card  ठगी कांड का खुलासा

Posted : 18 APRIL 2023, 5:48 PM

नई दिल्ली : देश में Forex कार्ड से लाखों की रकम ठगी का पहला मामला नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ ने 5 महीने की मशक्कत के बाद खुलासा किया है.

Forex कार्ड की मदद से किसी भी देश में जाने वाले लोगों को उसी देश की करेंसी आसानी से मिल जाती है. इसके लिए पहले कार्ड में पैसा जमा करवा लेते थे. यूरोप, एशिया, अरब आदि देशों में Forex कार्ड से उसी देश की करेंसी निकाल सकते हैं. Forex कार्ड का चलन  नकद राशि के झंझट से बचने के लिए शुरू हुआ था.

सिविल लाइन में रहने वाली एक महिला जो विदेश गई  हुई थी. उसने विदेश जाने से पहले भारत में 11 लाख रुपए Forex कार्ड में डलवाए थे. जब महिला अपने Forex कार्ड से करेंसी निकालने गई तो उसे वहां जीरो बैलेंस मिला. उनके खाते से 11 लाख रुपए उड़ा लिए गए थे. महिला ने भारत आकर इसकी शिकायत नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई.

जिला उपायुक्त ने केस की जांच नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ को सौंपी दी.

स्पेशल स्टाफ की 5 महीने की मशक्कत के बाद पारस और सोनल नाम के दो युवक पुलिस की रडार पर आ गए. पुलिस ने टेक्निकल सर्वलाांस से इन दोनों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी.

पुलिस 5 महीने से सोनल का हांगकांग से भारत आने का इंतजार कर रहे थे. पुलिस ने जब LOC खुलवाई तो जानकारी मिली सोनल 2 घंटे पहले भारत में उतरा है. सोनल को पुलिस ने दिल्ली के पश्चिम विहार से गिरफ्तार किया और पारस को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के ब्रह्मपुरी से पकड़ा.

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया. पारस पहले ICICI बैंक में काम किया करता था.  जिन कस्टमर के FOREX CARD ICICI बैंक के माध्यम से इश्यू हुए उनके डाटा को चुरा हांगकांग में बैठे सोनल को भेज दिया. सोनल ने डमी कार्ड बना कर कस्टमर केयर में सारी डिटेल बदलवा कर अलग अलग forex card से तकरीबन 64 लाख रुपए निकाल लिए.

बिहार में खनन माफियाओं ने उड़ाई कानून की धज्जियां, महिला अधिकारी को पत्थर मारने का वीडियो आया सामने

Posted : 18 APRIL 2023, 5:48 AM

पटना : बिहार की राजधानी पटना कानून और गुंडागर्दी फिर लौट आई है ।  माफिया के खिलाफ सरकारी कार्यवाही करने पर माफिया द्वारा पाले गए गुर्गे लाठी डंडों और पत्थर से हमला करते हैं. बिहटा में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची सरकारी टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. घटना में जिला खनन पदाधिकारी और 2 अन्य घायल हो गए. सूत्रों के मुताबिक, महिला अधिकारी को आरोपियों ने घसीटा भी है. इस दौरान साथी अधिकारी उसे बचाते हुए नजर आ रहे हैं. घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उपद्रवी अधिकारियों पर बेरहमी से लाठियां बरसाते हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा कई लोग पत्थर उठाकर उन पर फेंक रहे हैं. महिला अधिकारी पर भी पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं. अधिकारियों की टीम जान बचाकर भागने की कोशिश करती हुई दिख रही है. लेकिन लोगों ने पूरी टीम को चारों तरफ से घेरा हुआ है. इस दौरान अधिकारी टीम में शामिल महिला अधिकारियों का बचाव भी कर रहे हैं. लेकिन हमलवार रुक नहीं रहे. अधिकारियों पर वे लगातार हमला कर रहे हैं.

माफिया अतीक अहमद का बेटा अली जेल में पटक रहा है सिर 

Posted : 18 APRIL 2023, 4:48 AM

नई दिल्ली : लखनऊ : अतीक अहमद के दो बेटे लखनऊ की नैनी जेल में बंद हैं. एक बेटा अली बेहद आक्रमक हो गया है जब से उसके भाई असद, और पिता अतीक और चाचा अशरफ की मौत की खबर सुनी है. जेल की सलाखों से सिर टकरा टकरा कर खुद को घायल कर लिया है. जोर जोर से पागलों की तरह चिल्लाया करता है.

सूत्रों के अनुसार नैनी जेल में अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर भी उसी नैनी जेल में लाए गए थे किंतु गैंग वार के खतरे को देखते हुए तीनों शूटर्स को प्रतापगढ़ जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है.



17 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

बिजली सब्सिडी पर AAP नेताओं पर दिल्ली की जनता को भ्रमित करने का आरोप, LG ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

Posted : 17 APRIL 2023, 8:48 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. एलजी वीके सक्सेना ने अपने पत्र में बिजली सब्सिडी को लेकर सीएम केजरीवाल और ऊर्जा मंत्री आतिशी द्वारा हाल में दिए गए बयानों का जिक्र किया है. एलजी ने कहा है कि “अगर इन बयानों पर जल्द से जल्द जवाब नहीं आता है तो मैं समझूंगा कि सीएम और मंत्री के ये बयान गंदी राजनीति का हिस्सा थे और इनके ज़रिए दिल्ली के लोगों को गुमराह किया गया.” संतोषजनक जवाब न मिलने पर एलजी ने इस मामले में क़ानूनी कार्रवाई की भी बात कही है.

दिल्ली की उर्जा मंत्री आतिशी का एक वीडियो जारी हुआ था जिसमें उपराज्यपाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली की जनता के लिए बिजली सब्सिडी संबंधित कैबिनेट के फैसले की फाइल नहीं लौटाई है. जिससे दिल्ली की जनता को सब्सिडी से वंचित रहना पड़ेगा और पूरे बिजली के बिलों का भुगतान करना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने कहा था कि निर्वाचित सरकार की मंत्री को LG से मिलने का अपॉइंटमेंट नहीं दिया जा रहा. उर्जा मंत्री द्वारा लगाए गए आरोप के जवाब में एलजी ऑफिस की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया था कि मंत्री की तरफ से भ्रम फैलाने और ग़लत जानकारी दी गई है.

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की बीच चौराहे पर गोली मार कर हत्या

Posted : 17 APRIL 2023, 8:38 PM

नई दिल्‍ली : उत्तर प्रदेश : जालौन में एक द्वितीय वर्ष की कालेज छात्रा की सरेआम उस  वक्त हत्या कर दी गई जब वह परीक्षा देकर घर जा रही थी. रोशनी नाम की छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बीच कोटरा चौराहे पर गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कटा मौके पर छोड़कर भाग निकले. इस हत्या कांड की खबर आग की तरह फैली. खून से लथपथ छात्रा का आसपास के लोगों ने विडियो बना कर वायरल कर दिया. इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

रोशनी अहिरवार (20) सोमवार को एट में बने राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने के लिए आई हुई थी. युवती के माता-पिता ने राज अहिरवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

AAP के नेता गोपाल  इटालिया विवादित बयान देने पर सूरत में अरेस्ट

Posted : 17 APRIL 2023, 8:30 PM

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेताओं पर उनकी बदजुबानी के चलते धड़ाधड़ मामले दर्ज हो रहे हैं । गुजरात विश्विद्यालय पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने पर 23 अप्रैल को आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह की भी कोर्ट में पेशी है.  आप पार्टी के संयुक्त सचिव गोपाल इटालिया को सूरत क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इटालिया पर गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में विवादित बयानबाजी करने का आरोप है. इटालिया ने जनसभा के दौरान गुजरात के उस समय के गृहमंत्री हर्ष संघवी को ‘ड्रग्स संघवी’ कहा था. उनके इस बयान पर उस दौरान भी जमकर बवाल मचा था. इस बयान के सामने आने के बाद इटालिया के खिलाफ उमरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी. इटालिया की गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

दिल्ली में विधान सभा के बाहर AK के खिलाफ प्रचंड प्रदर्शन

Posted : 17 APRIL 2023, 3:01 PM

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा का सीएम दिल्ली केजरीवाल द्वारा बुलाया गए विशेष सत्र में केजरीवाल और आप विधायकों ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा की गई पूछताछ के लेकर चर्चा की, जिस पर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा भवन के पास सरकार के खिलाफ भारी प्रदर्शन किया. वहीं, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए विधानसभा भवन के पास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने आबकारी नीति घोटाले में केजरीवाल सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगा है.



16 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

यूपी का माफिया अतीक अपने भाई अशरफ के साथ मिट्टी में मिल गया, फरार शाइस्ता जनाजे में पहुंची.

Posted : 16 APRIL 2023, 7:41 PM

नई दिल्ली : अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कसारी मसारी कब्रिस्तान में रात को ही दफनाया जाएगा. अतीक को दफनाने के लिए  पुलिस से फरार उसकी बीवी शाइस्ता परवीन कब्रिस्तान नही पहुंची. अहजाम और अबान दोनों नाबालिग बेटों को बाल सुधार गृह से कब्रिस्तान लाया गया है. अशरफ की बेटी भी जनांजे में शामिल हुई. अतीक के दो बेटे अली और उमर नैनी और लखनऊ जेल में बंद हैं. कब्रिस्तान के बाहर पुलिस ने सुरक्षा मजबूत बेहद मजबूत की हुई थी.  कुछ लोगों ने कब्रिस्तान में जबरन घुसने की कोशिश की मगर पुलिस ने उन्हें घुसने नही दिया. जो लोग अंदर आए उनके पहचान पत्र देखे गए. 

अतीक अहमद को दफनाने के बाद उतर प्रदेश पुलिस को शाइस्ता परवीन की तलाश होगी.  अतीक अहमद की बीवी उमेश पाल हत्या कांड की आरोपी है, और कई दिनों से फरार चल रही थी.

यूपी सीएम ने उच्चस्तरीय जाँच आयोग का किया गठन, दो महीने में रिपोर्ट करनी होगी दाखिल 

Posted : 16 APRIL 2023, 4:28 PM
नई दिल्ली : माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्य जाँच आयोग का गठन किया है। यह आयोग दो महीने में इस मामले की रिपोर्ट सौंपेगी। इस जांच आयोग के अध्यक्ष अरविन्द कुमार त्रिपाठी, रिटयर्ड जज हैं.  रिटायर्ड आईपीएस सुबोध कुमार सिंह पूर्व DGP तथा रिटायर्ड जज बृजेश सोनी इस आयोग के सदस्य हैं.

गुजरात विश्वविद्यालय पर व्यंग्य कसने को लेकर अदालत ने केजरीवाल, संजय सिंह को सम्मन जारी किया

Posted : 16 APRIL 2023, 2:30 PM
नई दिल्ली : अहमदाबाद: आम आदमी  पार्टी पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं. अभी आप पार्टी सुप्रीमों केजरीवाल को CBI की जांच के बुलाया है. अब अहमदाबाद की एक अदालत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अकादमिक डिग्री को लेकर गुजरात  विश्वविद्यालय के खिलाफ कथित व्यंग्यात्मक और अपमानजक बयान देने पर दायर आपराधिक मानहानि की एक शिकायत के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को सम्मन जारी किया है.
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयेशभाई चोवटिया की अदालत ने शनिवार को ‘आप’ के इन दो नेताओं को 23 मई को पेश होने के लिए सम्मन जारी किया. अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ गुजरात विश्वविद्यालय के पंजीयक पीयूष पटेल की एक शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत एक मामला बनता है.

अतीक अहमद और उसके भाई को तुर्की में  बनी Zigana (जिगाना ) पिस्टल से मौत के घाट उतारा 

Posted : 16 APRIL 2023, 11:30 AM
नई दिल्ली : पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की अतीक की हत्या करने वालों के पास विदेशी अत्याधुनिक पिस्टल कहाँ से आई हैं. जस पिस्टल से अतीक और उसके भाई अशरफ को गोली मारी गई थी वह तुर्की की बनी पिस्टल Zigana है. इस पिस्टल की कीमत तक़रीबन आठ लाख रूपये है. इसी पिस्टल से पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या की गई थी. यह Zigana पिस्टल भारत में प्रतिबंधित है. इस पिस्टल को तस्करी के माध्यम से पाकिस्तान से चोरी छुपे लाई जाती है. इस तरह के हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में भेजे जाते हैं.

अपने पिता संजय गाँधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर वरुण गांधी ने कर डाला मानहानि का केस

Posted : 16 APRIL 2023, 9:30 AM

नई दिल्ली : पीलीभीत: भाजपा नेता वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने ट्विटर पर अपने पिता संजय गाँधी के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी को पर वाराणसी के एक व्यक्ति के खिलाफ यहां की स्थानीय अदालत में शनिवार को मानहानि (Defamation) का मामला दायर किया है. उनके पिता स्वर्गीय संजय गांधी देश के जाने-माने राजनेता थे और पूरे देश में उनका सम्मान था

वाराणसी जिले के भोजूबीर निवासी विवेक पांडेय ने 29 मार्च 2023 को अपने सोशल मीडिया ट्विटर @vivekkumar IND के जरिए संजय गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. आरोपी ने खुद को राष्ट्रवादी हिंदू और किसान मोर्चा के महासचिव बताया था. कोर्ट ने मामले की सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल तय की है. गांधी ने शिकायत में कहा है कि उनके पिता स्वर्गीय संजय गांधी देश के जाने-माने राजनेता थे और पूरे देश में उनका सम्मान था और आज भी है.



15 APRIL : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोलियों से भून डाला गया

Posted : 15 APRIL 2023, 11:30 PM

नई दिल्‍ली : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई.

रात तकरीबन 10 बजकर 35 मिनट पर प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पत्रकारों से बातचीत करते वक्‍त गोली मारकर हत्या कर दी गई. अतीक के वकील के मुताबिक, दोनों को 10 से अधिक गोली मारी गई. पुलिस का कहना है तीन लोग मीडिया कर्मी बनकर आए थे जिन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. मिल रही जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में कथित तौर पर सन्नी, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्या शामिल थे. इनमें से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है.

इस घटना के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है । तीन सदस्यों का जांच आयोग गठित कर दिया गया है. सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है और प्रयागराज में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा पर बम से हमला भाषण से पहले फेंका गया बम

जापान के PM फुमियो किशिदा पर भाषण के दौरान, स्मोक बम से हमला किया गया. हमलावर को में हिरासत लिया गया है

Posted : 15 APRIL 2023, 3:00 PM
नई दिल्ली : टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर स्मोक बम से हमला हुआ है.  जब PM फुमियो किशिदा पश्चिमी जापान के बंदरगाह का दौरा करने पहुंचे थे. एक तेज धमाका हुआ, सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया गया है.  एक पाइप की शक्ल में बम उनकी ओर फेंका गया  था. सुरक्षाबलों ने हमलावर को पकड़ लिया है. इस हादसे में कोई हताहत नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम पर हुए हमले की निंदा की. उन्‍होंने ट्वीट किया- “जापान के वाकायामा में सार्वजनिक कार्यक्रम में एक हिंसक घटना के बारे में पता चला, जहां मेरे मित्र पीएम किशिदा उपस्थित थे. राहत मिली कि वह सकुशल हैं. उनकी निरंतर भलाई और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं. भारत हिंसा के सभी कृत्यों की निंदा करता है.”

पिछले वर्ष जुलाई 2022 में एक कार्यक्रम में जब पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भाषण दे रहे थे, तब उनकी गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी.

दिल्ली में स्नैचर्स का आतंक महिला को गन दिखा कर अपना शिकार  वीडियो वायरल

दिल्ली में स्नैचर्स बेलगाम हो चुके हैं. कानून द्वारा स्नैचिंग की हल्की सजाओं के चलते इनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं. अब अधिकांश स्नैचर्स अपने पास खतरनाक हथियार रखकर चलते हैं 

Posted : 15 APRIL 2023, 3:10 PM
नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग थाना इलाके से एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह वीडियो 13 अप्रैल की शाम का है, एक महिला दुकान में आ रही थी. उस वक्त एक बाइक पर दो लुटेरे महिला के पास पहुंचते हैं. दोनों में से एक अपनी पिस्टल निकालता है और महिला से चेन स्नैच करता है. दुकान के अंदर खड़ा एक लडका महिला को बचाने के लिए बचाने दौड़ता है किंतु जब बदमाश के हाथ में गन देखकर उल्टे पैर दुकान में जाकर छुप जाता है.

दिल्ली पुलिस में नही थम रहे हैं भ्रष्ट पुलिस वालों के कारनामें, CBI ने किया एक और भ्रष्ट एएसआई अरेस्ट

CBI

Posted : 15 APRIL 2023, 11:30 AM

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के नारकोटिक्स सेल में तैनात एएसआई रूपेश को सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है.

इस एएसआई ने एनडीपीएस के मामले में ड्रग्स मामले की आरोपी महिला को राहत दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये मांगे थे.
इसको 12 लाख रुपये दे दिये गए थे लेकिन 18 लाख रुपये के लिए दबाव बनाया जा रहा था.

शिकायतकर्ता ने सीबीआई से सम्पर्क किया और बताया कि एक बिचौलिए के माध्यम से पुलिस का यह एएसआई रिश्वत की मांग कर रहा है.

सीबीआई ने जांच करने पर आरोप सही पाए.  ये पाया कि एएसआई रूपेश 10 लाख रुपये तुरंत देने को कह रहा है, इसके लिए वो कोड वर्ड इस्तेमाल कर रहा है. दस लाख की रकम को 10 किलो सूजी ले आये कह कर संबोधित कर रहा है. सीबीआई ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है



14 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में गँगवार, एक गैंगस्टर की मौत

Posted : 14 APRIL 2023, 10:00 PM

नई दिल्ली : #Tihaad gang waa : तिहाड़ की जेल नंबर 3 में गैंगवार हुई. जिसमें 5 कैदी घायल हुए थे. सभी घायलों को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां प्रिंस तेवतिया को मृत घोषित कर दिया गया है.
#DelhiPolice अत्तातुर रहमान और विनय भी घायल हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले कैदी प्रिंस तेवतिया ने कैदी अत्तातुर रहमान को जेल में दौड़ाकर हमला किया,जवाबी हमले में अत्तातुर ने प्रिंस तेवतिया पर तेजधार हथियार से हमला किया. हमले में घायल होने के बाद पुलिस तवतिया को लेकर अस्पताल पहुंची जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जबकि घटना में घायल अन्य कैदियों का अभी भी इलाज चल रहा है. प्रिंस तेवतिया पर  15 संगीन मामले दर्ज हैं । 2019 में उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद 2021 में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रिंस की गैंगस्टर रोहित चौधरी से दुश्मनी चल रही थी. इसी दुश्मनी की खातिर प्रिंस ने लारेंस बिश्नोई से हांथ मिला लिया था.

दिल्ली पुलिस की टीम तिहाड़ जेल पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं अन्य कैदियों का पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है. इस सारे मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं कि जेल में हथियार कैसे पहुंचे ?

दिल्ली में भाजपा किसान मोर्चा पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मटियाला की गोली मारकर हत्या

Posted : 14 APRIL 2023, 9:20 PM

नई दिल्ली : #Surender Matiala shootout : दिल्ली में कानून की मुलायम रवैए के कारण अपराध करने वाले  बेखौफ लोगों की जान ले रहे हैं. आज शाम दिल्ली के नजफगढ़ में भाजपा किसान मोर्चे के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मटियाला की दो लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी.

शाम पांच बजे जब वह अपने कार्यालय में बैठे लोगों के बीच बैठे थे उसी वक्त दो मोटर साइकिलों पर चार लोग आए जिसमें दो बाहर खड़े रहे और दो ने अंदर घुसकर पहले सुरेन्द्र मटियाला के अतरिक्त सभी लोगों को बाहर जाने को कहा. इसके बाद सुरेंद्र मटियाला को गोलियों से भून डाला. उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया किंतु डाक्टर बचा नही पाए.

वारदात के तुरंत बाद चारों बदमाश फरार हो गए. सुरेंद्र मटियाला भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के नातेदार बताए जाते हैं. यह पूर्व निगम पार्षद भी रह चुके हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा खुद नजर बनाए हुए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच की टीमों को हत्यारों को पकड़ने के लिए लगा दिया गया है.

दिल्ली शराब घोटाले में अब सीएम केजरीवाल को CBI का सम्मन

Posted : 14 APRIL 2023, 6:20 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में बड़ी खबर है. इस केस की जांच कर रही सीबीआई अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी. सीबीआई की तरफ से केजरीवाल को समन भेजा गया है. उन्हें 16 अप्रैल (रविवार) को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इस केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं. शराब नीति केस की जांच सीबीआई के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रही है. अरविंद केजरीवाल का नाम ईडी की चार्जशीट में भी है, लेकिन आरोपी के तौर पर नहीं. हालांकि, अरविंद केजरीवाल की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है.

इंडिया का सुपर चोर बंटी गिरफ्तार

Posted : 14 APRIL 2023, 11:20 AM

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने इंडिया का सुपर चोर बंटी उर्फ देवेंद्र को फिर गिरफ्तार किया है, 500 किलोमीटर तक उसका पीछा कर पुलिस ने कानपुर से पकड़ा. हाल ही में दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट 2 में 2 घरों में चोरी की थी,बंटी चोर पर बन चुकी है सुपरहिट बॉलीवुड मूवी Oye lucky OYE,बिग बॉस फेम भी रह चुका है सुपर चोर बंटी. यह तकरीबन 1000 से अधिक चोरियां कर चुका है. जेल में कई बार सजा काट कर आ चुका है.



13 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

उमेश पाल और उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सरक्षाकर्मियों की हत्या में शामिल तीन मुख्य शूटर अभी भी हैं फरार  

Posted : 13 APRIL 2023, 6:28 PM

नई दिल्ली :  उमेश पाल हत्या काण्ड में शामिल 5 आरोपियों पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा था.  जिनमे अरमान, गुड्डू मुस्लिम साबिर, असद और मो गुलाम शामिल थे. आज असद और गुलाम को पुलिस ने उनके अंजाम तक पहुंचा दिया है. लेकिन अभी भी तीन मुख्य शूटर अरमान, गुड्डू मुस्लिम और साबिर फरार है.  पुलिस इनकी बड़ी सरगर्मी से तलाश कर रही है.

इस एनकाउंटर से पहले अतीक के बेहद करीबी शूटर अरबाज को एसओजी की टीम ने 27 फरवरी को नेहरू पार्क के वीराने में मार गिराया. पुलिस को दूसरी सफलता विजय चौधरी उर्फ़ उस्मान के रूप में लगी, जिसे  पुलिस ने छह मार्च को ढेर कर दिया था.

उमेश पाल के हत्यारों को मिट्टी में मिलाने वाली यूपी पुलिस के दबंग हीरो

एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश

Posted : 13 APRIL 2023, 6:07 PM

नई दिल्‍ली : उमेश पाल हत्‍याकांड के आरोपी और माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को आज उत्तर प्रदेश की  (STF) ने ढेर कर दिया.  एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश के निर्देशन में इनके जांबाज अधिकारी डिप्‍टी एसपी नवेंदु और डिप्‍टी एसपी विमल सिंह के नेतृत्‍व में यूपी एसटीएफ की टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया. एसटीएफ के असद और गुलाम ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाब में पुलिस ने फायरिंग की. इस दौरान ही दोनों मारे गए. हालांकि, टीम ने दोनों को जिंदा पकड़ने की कोशिश की थी.

अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर बेदम होकर जमीन पर बैठ गया अतीक अहमद 

Posted : 13 APRIL 2023, 3:00 PM

नई दिल्ली : उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक अहमद के बेटे असद और उसके शूटर गुलाम को उत्तर प्रदेश की STF ने आज झांसी में हुए एनकाउंटर में मार गिराया है. जिस वक्त अतीक अहमद की इसी मामले में प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में पेशी हो रही थी उस वक्त अतीक के बेटे की मौत की सूचना आई. बेटे की मौत की खबर सुनकर दुर्दांत माफिया  अतीक अहमद कोर्ट में ही फफक-फफक कर रोते रोते जमीन पर बैठ गया. असद और गुलाम के एनकाउंटर पर पुलिस को मुख्यमंत्री के अलावा चारों ओर से बधाइयाँ मिल रही हैं.

यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को एनकाउंटर में मार गिराया है

Posted : 13 APRIL 2023, 2:00 PM

नई दिल्ली : लखनऊ : उत्तर प्रदेश का नामी गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद का यूपी पुलिस ने गुरुवार को एनकाउंटर कर दिया. दोनों उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड थे. इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. एनकाउंटर झांसी में पारीछा डैम के पास हुआ. प्रशांत कुमार, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर (उत्तर प्रदेश) ने मीडिया ब्रीफिंग में इस एकाउंटर की जानकारी दी. उन्होंने कहा- ‘इनपुट थे कि रास्ते में काफिले पर हमला करके अतीक को छुड़ाने की प्लानिंग की जा रही है. इसे देखते हुए स्पेशल फोर्सेस लगाई गई थीं.’



12 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

IPL क्रिकेट लीग में नकली टिकटों को प्रिंटर से निकाल क्रिकेट प्रेमियों के साथ ठगी

नकली IPL की बरामद टिकटों के साथ थाना प्रभारी ,
Posted : 12 APRIL 2023, 7:33 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट जिले की विशेष जांच टीमों ने अलग दो मामलों में आईपीएल मैचों के दौरान टिकटों से जुड़े  मुद्दों पर गिरफ्तारी की है. फर्जी टिकटों की बिक्री और ब्लैक में टिकट बेचने वाले रैकेट को गिरफ्तार किया किया है.

पांच व्यक्ति, जिनमें से तीन नाबालिग शामिल हैं, नकली जाली आईपीएल टिकटों के छापाई और बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किए गए. गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों का मुंबई से संबंध है

वे अलग अलग महानगरों का दौरा करते थे जहां आईपीएल मैच आयोजित किया जाता था और टिकट की कमी का फायदा उठाते हुए, वे जाली टिकट बेचकर लोगों को ठगते थे।

पुलिस ने उनके पास से“दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस” मैच के 80 फर्जी आईपीएल टिकट जब्त किए हैं. इसके साथ 5 मोबाइल फोन, रंगीन प्रिंटर और टिकटों की छापाई के लिए आवश्यक सामग्री भी जब्त की गई है.

इसके साथ साथ आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले तीन व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया.



11 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली के गोकुलपुरी में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या, सास-ससुर की हत्या में बहू को किया गिरफ्तार

Posted : 11 APRIL 2023, 9:33 AM

नई दिल्ली : (Double murder case) : 10 अप्रैल दिल्ली के नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के गोकुलपुरी में एक बुजर्ग दंपति की हत्या गला रेतकर कर दी गई थी.  राधे श्याम वर्मा (72) और उनकी पत्नी वीणा,  68 साल के शव ग्राउंड फ्लोर के बेडरूम में मिले थे।  दोनों की हत्या गला रेत कर की गई थी। राधे  श्याम करोल बाग़  मॉडल बस्ती, दिल्ली के सरकारी स्कूल से उप प्रधानाचार्य के रूप में सेवानिवृत्त हो गए थे।
पुलिस ने हत्या का राज खोल दिया है। मोनिका, जो बूढ़े जोड़े की बहु थी, दोनों की हत्याओं के पीछे उसका हाँथ था. इस मामले की बाकी जानकारी के लिए पुलिस प्रेसवार्ता करने जा रही है

दिल्ली के गोकुलपुरी में बहू ने नाजायज संबंधों के चलते करवाई थी बुजुर्ग दंपति की हत्या

Posted : 11 APRIL 2023, 9:33 AM

नई दिल्ली : गोकुलपुरी में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए बुजुर्ग दंपत्ति की बहू मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है. मोनिका ने अपने बॉयफ्रेंड आशीष और उसके एक साथी ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था. किंतु लोगों को दिखाने के लिए एक वायरल वीडियो में रोने का दिखावा करती नजर आई.

 

रोने का ढोंग करती हुई अपने सास ससुर की हत्या करवाने वाली बहू मोनिका

पुलिस ने हत्या के बाद जांच के दौरान मोनिका का फोन चैक किया तो मोनिका की आशीष नाम के शख्स से नजदीकी का खुलासा हुआ. इलाके के सीसीटीवी में भी हत्या वाले दिन बाइक पर आशीष और उसका साथी दिखाई दिए. सख्ती पर पूछताछ करने पर मोनिका ने अपना गुनाह कबूल करते हुए. पुलिस को बताया उसकी आशीष से 2020 में सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी. दोस्ती के बाद होटलों में भी शारीरिक संबंध बनाए. जब इस बात की जानकारी उसके पति और सास ससुर को हुई तो उन्होंने उसपर नजर रखनी शुरू कर दी. मोनिका के ससुर राधे श्याम वर्मा करोल बाग माडल बस्ती के सरकारी स्कूल से अवकाश प्राप्त उप प्रधानाचार्य थे.  राधे श्याम वर्मा इस मकान को बेचकर द्वारका शिफ्ट होने की योजना बना रहे थे. इसलिए अपने मकान के आधे हिस्से को बेचने के लिए 5 लाख रुपए पेशगी भी ले रखी थी. मोनिका को बंदिश से गुजरना पड़ रहा था जो उसको नागवार गुजर रहा था.

मोनिका ने आशीष के साथ हत्या की योजना 2022 में बनाई, इसके बाद 9 अप्रैल को रात को अपने पति के दुकान से आपने से पहले आशीष और उसके साथी को घर की छत पर छुपा कर बैठा दिया. रात को जब सब सो गए तो आशीष और उसका साथी नीचे उतर कर आए. आशीष ने फोन करके मोनिका को कमरे से बाहर न  निकलने का निर्देश दिया. इन दोनों ने बुजुर्ग दंपति की गला रेत कर हत्या कर डाली और साढ़े चार लाख रुपए और सोने के गहने लेकर फरार हो गए. पुलिस ने मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है और आशीष और उसके साथी की तालाश में जुटी हुई है.

 



10 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

“श्रद्धा वाल्केकर के पिता ने आफ़ताब के लिए मौत की सजा की मांग की, न्याय मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की कसम खाई”

Posted : 10 APRIL 2023, 12:00 PM

नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर ने आफताब के लिए मौत की सजा की मांग को दोहराते हुए कहा, ‘उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए. वह दोषी है. उसने पूरी योजना के साथ यह अपराध किया. मैंने अपने वकील से मामले में फास्ट-ट्रैक कार्यवाही के लिए अपील करने को कहा है. विकास वालकर का कहना है अभी तक उसकी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि आरोपी को मौत की सजा दिए जाने के बाद मैं अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करूंगा.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस स्पेशल सीपी के ऑपरेटर ने पंखे से लटकर जान देने का किया प्रयास

प्रतीकात्मक फोटो 
Posted : 10 APRIL 2023, 11:45 PM

नई दिल्ली : द्वारका डिस्ट्रिक के मोहन गार्डन एरिया में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने घर में फांसी लगा ली. इस घटना के फौरन बाद उसे फंदे से नीचे उतार नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।. वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला पीड़ित देवेन्द्र कुमार (30) ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल सीपी एसएस यादव का ऑपरेटर है. वह बीते पंद्रह दिनों से छुट्‌टी पर चल रहा था. पुलिस मानकर चल रही है घरेलू परेशानी की वजह से इस हेड कांस्टेबल ने जान देने की कोशिश की थी.

पुलिस के मुताबिक दिन में 10 बजकर 54 मिनट पर इस घटना को लेकर तारक हाॅस्पिटल से पीसीआर कॉल कर जानकारी दी गई. यहां हेड कांस्टेबल को अचेत हालत में लाया गया था. हेड कांस्टेबल की पहचान देवेन्द्र कुमार के तौर पर हुई जो नवादा हाउसिंग कॉम्पलेक्स, द्वारका मोड में किराए के घर में रहता है.

इसकी पत्नी रेखा भी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है और वह राजपार्क थाने में तैनात है. पुलिस को पूछताछ के दौरान पता लगा देवेन्द्र बेडशीट की मदद से पंखे से लटक गया था. यह देख समय रहते उनकी पत्नी ने नीचे उतार लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया था. हेड कांस्टेबल की हालत  को देख उसे आईसीयीू में वैंटीलेटर पर रखा गया.

पुलिस का कहना है अभी पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं है. किस कारण से उसने यह कदम उठाया, यह उसके बयान लेने के बाद ही साफ हो सकेगा देवेन्द्र के परिवार में एक बेटा और एक बेटी भी है। हेड कांस्टेबल के माता पिता रेवाडी हरियाणा में रहते हैं.

सीनियर सिटीजन का बंद दुकान में मिला शव 

प्रतीकात्मक फोटो 
Posted : 10 APRIL 2023, 11:13 PM

नई दिल्ली : शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के जगतपुरी के साउथ अनारकली में पुलिस को एक 75 वर्षीय कुलदीप सिंह के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई गई. पुलिस ने इस अपहरण के मामले की तहकीकात शुरू कर दी. तुरंत लोकेशन प्राप्त कर और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.

पुलिस टीम ने मृतक की स्कूटी का एक सीसीटीवी फुटेज में ट्रेस कर ली,  उसमें  कुलदीप सिंह एक जाने-माने व्यक्ति की दुकान में गया किन्तु कभी दुकान से बाहर निकलता नहीं दिखाई दिया. जिस दुकान में गया था उसमें बाहर से लॉक लगा था। शंका के आधार पर दुकान का ताला तोड़ा गया, जहां कुलदीप सिंह का शव पड़ा मिला.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी की पहचान कर ली है अब अनेक टीम उसे पकड़ने में जुटी हुई हैं.

परिजनों के बीच हुए झगड़े में पिता की मौत, बेटा घायल

प्रतीकात्मक फोटो 
Posted : 10 APRIL 2023, 11:00 PM

नई दिल्ली : दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के जैतपुर सौरभ विहार में झगड़े परिवार के बीच हुए झगड़े में अशोक कुमार (55) की मौत हो गई है जबकि उसका बेटा अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल है.

जांच के दौरान घायल अरुण ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा प्रमोद और उसके बेटों से पुश्तैनी घर को बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन सामग्री को बांटने को लेकर झगड़ा हुआ था. झगड़े के दौरान चाचा प्रमोद ने उसकी पिटाई की और बाद में चाकू से हमला भी किया. पुलिस ने इस घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी प्रमोद, उसके बेटे आशीष और वरुण को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश, चार्जशीट को रखा जाएगा सीक्रेट, मीडिया को सख्त हिदायत

Posted : 10 APRIL 2023, 6:45 PM

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित किया है कि धारा 173 क्र. पी.सी. के तहत तैयार की गई चार्जशीट यानी पुलिस रिपोर्ट एक सार्वजनिक दस्तावेज नहीं है. सभी दस्तावेज, सबूत आदि जो चार्जशीट का एक हिस्सा हैं, वे भी इसी तरह सार्वजनिक दस्तावेज नहीं हैं. श्रद्धा वाकर हत्या के मामले में दर्ज FIR संख्या 659/22, पुलिस स्टेशन मेहरौली में दाखिल चार्जशीट में जोड़े ऑडियो-वीडियो सबूत हैं जो कि चार्जशीट का महत्पूर्ण हिस्सा है.

जो न्यायधीश इस मामले की सुनवाई में नियुक्त हैं टीवी और समाचारों या सोशल मीडिया में प्रसारित ऑडियो और वीडियो उनकी न्याय प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने इस संवेदनशील मामले में मीडिया हाउसों को बचने की सलाह दी है.

गोकुलपुरी में बुजुर्ग दंपति की गला रेत कर हत्या, इलाके में सनसनी

Posted : 10 APRIL 2023, 11:00 AM

नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में गोकुलपुरी के एक मकान में बुजुर्ग दंपति की गला रेत कर हत्या की घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, घटना की जांच शुरू की गई है और शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है. जांच के लिए थाने में कई टीमें तैनात की गई हैं. इस घटना से लोगों में घबराहट फैली हुई है और इसकी जल्द से जल्द जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है.



9 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली में 15 दिनों तक ठहरा रहा उमेश पाल का हत्यारा असद 

Posted : 9 APRIL 2023, 9:50 PM
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश का उमेश पाल हत्याकांड केस में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी सिलसिले में दिल्ली में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद की तलाश की जा रही है. अब इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है. बताया जाता है कि अतीक का बेटा असद दिल्ली के संगम विहार में 15 दिनों तक ठहरा था.

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा, तीन चरणों में होंगे चुनाव सम्पन्न 

Posted : 9 APRIL 2023, 9:00 PM

प्रथम चरण में शामली मुजफ्फरनगर सहारनपुर बिजनौर अमरोहा मुरादाबाद रामपुर कंगाल आगरा फिरोजाबाद मथुरा मैनपुरी भर्ती जालौर ललितपुर कौशांबी प्रयागराज फतेहपुर प्रतापगढ़ उन्नाव हरदोई लखनऊ रायबरेली सीतापुर लखीमपुर गोंडा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती गोरखपुर देवरिया महाराजगंज कुशीनगर गाजीपुर वाराणसी चंदौली जौनपुर जिलों में में चुनाव

द्वितीय चरण में मेरठ बरेली अलीगढ़ कानपुर चित्रकूट अयोध्या बस्ती आजमगढ़ मिर्जापुर मंडल में चुनाव

तृतीय चरण में मेरठ हापुर गौतम बुध नगर गाजियाबाद बागपत बुलंदशहर बदायूं शाहजहांपुर बरेली पीलीभीत हाथरस कासगंज एटा अलीगढ़ कानपुर फर्रुखाबाद इटावा कन्नौज औरैया कानपुर देहात हमीरपुर चित्रकूट महोबा बांदा अयोध्या सुल्तानपुर अंबेडकरनगर बाराबंकी अमेठी बस्ती संतकबीरनगर सिद्धार्थनगर आजमगढ़ मऊ बलिया सोनभद्र भदोही मिर्जापुर जिलों में चुनाव

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने पकड़े उमेश पाल हत्या कांड के वांटेड बदमाश

Posted : 9 APRIL 2023, 7:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है. अवतार सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जिसने बताया कि उसने दो लोगों को दस हथियार भी उपलब्ध करवाए हैं, ये दो लोग खालिद और जीशान थे.

इस बात की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने मनहंट लांच कर दिया. इसके अलावा लोकल मुखबिरों का भी इस्तेमाल किया गया. एक गुप्त सूचना के आधार पर पिछले महीने की 28 मार्च को दोनों आरोपी शेख सराय, दिल्ली से गिरफ्तार किए गए हैं. इस गिरफ्तारी में दो हथियार और उसके साथ जुड़े बुलेट भी बरामद किए गए.

जांच के दौरान दोनों आरोपी ने बताया कि उन्होंने असद और गुलाम को भी आश्रय दिया था. ये दोनों अपराधियों को उत्तर प्रदेश पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड थे.

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक और गुप्त सूचना के आधार पर जावेद को 31 मार्च  को गिरफ्तार किया गया. जावेद ने खुलासा किया की असद और गुलाम उमेशपाल हत्याकांड के बाद उससे मिले थे.

 

सीमापार के घुसपैठियों के भारतीय आधार कार्ड बनाने वाले नेटवर्क का एक अपराधी नई दिल्ली स्टेशन पर गिरफ्तार

Posted : 9 APRIL 2023,  12:30 PM

नई दिल्ली : (Cyber Crime) दिल्ली पुलिस की नई दिल्ली स्टेशन जीआरपी ने साइबर अपराधी सफ़िक उल आलम को गिरफ़्तार किया है, जो भारत में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को फेक भारतीय आधार कार्ड बनाकर घुसपैठ करवाने में शामिल था।

यह हिमाचल प्रदेश के चंबा सदर थाना पुलिस का वांटेड अपराधी था. इसे आज सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया । सफ़िक उल आलम चंबा में कई साइबर और आईटी संबंधित मामलों में शामिल था। तीन दिल्ली पुलिस की जांच टीमों को भी इसकी तलाश थीं.
चंबा पुलिस ने उसके ब्लैक एंड वाइट रंग की फ़ोटो के साथ उसका CAF (ग्राहक प्राप्ति फार्म) नई दिल्ली स्टेशन के जीआरपी को भेजा। जीआरपी ने चंबा पुलिस से इनपुट लिया और प्लेटफ़ॉर्म और ट्रैक पर पुलिस कर्मियों को साधारण कपड़ों में भेजा, और उस अपराधी की फ़ोटो सभी के मोबाइल पर भेज दी गई थी। सुबह पुर्वा एक्सप्रेस पहुंचते ही, पुलिस ने सफ़िक उल आलम को बी-6 कोच के गेट पर भागने की इच्छा से खड़े देखा। सादे कपड़ों में तैनात जीआरपी की टीम ने गेट पर से उतरते ही इसे गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रिय सुरक्षा को देखते हुए यह बहुत गंभीर मुद्दा है इसी के चलते देश की सभी जाँच एजेंसियों को इस मामले में ध्यान देने की जरूरत हैं

बेटी के प्रेमी ने मारी बेटी की मां को गोली

Posted : 9 APRIL 2023,  11:30 AM
नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड, सिद्धि पुरा गौशाला रोड, धोबी वाली गली में कल शाम 6 बजे एक महिला को उसकी बेटी के प्रेमी ने गोली मार कर घायल कर दिया. इस फायरिंग की घटना के बाद तुरंत पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची. कंधे पर गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
घायल महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष की है. आगे की जांच से पता चला कि महिला की बेटी 22 एक लीव-इन रिलेशनशिप में अशोक उर्फ प्रिंस के साथ रहती थी.
कल अशोक और बेटी के बीच छोटी बात पर तीखी बहस हुई और बड़े झगड़े में तब्दील हो गई. महिला झगड़े की मध्यस्थता करने आई थी, जहां अशोक ने गोली चलाई जो उनके कंधे पर लगी.
जांच से पता चला कि आरोपी अशोक उर्फ प्रिंस अमन विहार की इलाके का बीसी है. फिलहाल अशोक फरार हो गया है और पुलिस की टीमें उसे तलाश रही हैं.


8 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए  रोजाना सिर्फ 6 रुपये जमा करके मिलेंगे 1 लाख रुपये

Posted : 8 APRIL 2023,  6:30 PM

नई दिल्ली : बाल जीवन बीमा योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक जीवन बीमा योजना है जो बच्चों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए लांच की गई है। इस योजना के तहत, 0 से 18 साल के बच्चों के माता-पिता या कानूनी अभिभावक उन्हें नामांकित करा सकते हैं और सिर्फ मासिक रूप से केवल 6 रुपये का प्रीमियम भुगतान कर सकते हैं।

पॉलिसी की परिपक्वता के समय या पॉलिसी अवधि के दौरान बच्चे की दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में, पॉलिसी धारक को 1 लाख रुपये का समुचित राशि दी जाएगी. यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा प्रबंधित की जाती है.

बाल जीवन बीमा योजना का उद्देश्य माता-पिता को उनके बच्चों के भविष्य के लिए बचत करने और एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित परिवारों के लिए लाभदायक है.

इस योजना में आप रोजाना 6 से 18 रुपये का प्रीमियम जमा कर सकते हैं. अगर आप इस पॉलिसी को 5 साल के लिए खरीदते हैं तो आपको हर दिन 6 रुपये का प्रीमियम देना पड़ेगा. लेकिन अगर आप इस पॉलिसी को 20 साल के लिए खरीदते हैं तो आपको रोजाना 18 रुपये का प्रीमियम देना होगा.

इस योजना के तहत अगर मैच्योरिटी से पहले पॉलिसी होल्डर (Policyholder) यानी माता पिता की मृत्यु हो जाती है तो प्रीमियम को माफ कर दिया जाता है. ऐसे में बच्चे को पॉलिसी का प्रीमियम  (Policy Premium) नहीं भरना पड़ता है. यह पॉलिसी 5 साल तक रेगुलर प्रीमियम भरने के बाद पेडअप पॉलिसी बन जाती है. वहीं, बाल जीवन बीमा के तहत 1000 रुपए के सम एश्योर्ड पर आपको और हर साल 48 रुपए का बोनस दिया जाता है.

इस योजना में आपको मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर प्रीमियम जमा करना होगा. जब यह पॉलिसी मैच्योरिटी पीरियड समाप्त होगा तो आपको 1 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलेगा। यह योजना सरकार के द्वारा गरीब लोगों के बच्चों को समर्पित है जो नौकरी या आय कमाने में कमजोर हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाना है।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के हैदराबाद में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया

Posted : 8 APRIL 2023,  5:30 PM

नई दिल्ली : आज तेलंगाना के हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एक नई रेलगाड़ी है जो आधुनिक तकनीक के साथ बनाई गई है और इसके द्वारा तिरुपति को लेकर सिकंदराबाद से यात्रा करना सुविधाजनक हो जाएगा.

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ-साथ रेलगाड़ी के चालक दल के साथ भी परस्‍पर बातचीत की. उन्होंने इस नई रेलगाड़ी के डिजाइन, उपयोगिता और सुविधाओं को अपने साथियों के साथ साझा किया। इस एक्सप्रेस का निर्माण भारत और फ्रांस के साथ मिलकर किया गया है.

आईटी सिटी, हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुपति से जोड़ने वाली सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस दूसरी वंदे भारत रेलगाड़ी है जिसे तीन महीने की अल्‍प अवधि के भीतर तेलंगाना से आरंभ किया गया है। यह रेलगाड़ी दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को लगभग साढ़े तीन घंटे कम कर देगी और विशेष रूप से तीर्थयात्रियों के लिए लाभदायक होगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी भी उपस्थित रहे।

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस में सभी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। यह एक्सप्रेस बार गेज में बनाई गई है जो इसे तेज बनाता है और इसे संचालित करना भी आसान होता है. इसमें एयर कंडीशनिंग, वाई-फाई की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी.

अमित शाह 10 और 11 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे

Posted : 8 APRIL 2023,  5:20 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 और 11 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। वीवीपी के तहत उन सभी गांवों की पहचान की जाएगी जो कि सीमावर्ती होंगे और इसके बाद इन गांवों में संचार, पानी, सौर ऊर्जा, पनबिजली, पशुपालन, खेती आदि समेत कई स्थानों पर समग्र विकास के लिए योजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके तहत चिन्हित गांवों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी जिसमें गांवों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं होंगी।

वीवीपी का पूरा नाम ‘जीवंत गांव कार्यक्रम’ है जो कि भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य उत्तरी सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के 19 जिलों के 46 ब्लॉक में 2,967 गांवों के विकास के लिए अर्थात् समग्र विकास है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के लिए 4,800 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन की मंजूरी दी है।

छत्तीसगढ़ में 5 साल की बच्ची को बनाया आवारा कुत्तों ने अपना शिकार 

Posted : 8 APRIL 2023,  4:30 PM

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक भयानक घटना घटी, जहां शुक्रवार को एक 5 साल की बच्ची को सड़क छाप कुत्तों ने हमला करके मार डाला। यह घटना देश के कई राज्यों में बढ़ती सड़क छाप कुत्तों के खतरे के बारे में चिंताओं को बढ़ा रही है. इन कुत्तों ने लोगों, विशेष रूप से बच्चों को हमला करते हुए गंभीर चोटों से घायल किया है जिससे लोगों के दिलों में आतंक का खौफ बैठता जा रहा है।.

घटना बैकुंठपुर के मार्गदर्शन स्कूल रोड के पास शुक्रवार को हुई, जब सुकांती नाम की पीड़िता सुबह 6 बजे शौच करने जा रही थी. उसी दौरान सड़क पर घूमने वाले कुत्ते, उस पर छपट पड़े, उसे गंभीर चोटें आईं जो उसकी मौत की वजह बनी. पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना मिलने पर स्थान पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच से पता चला की पीड़िता की मौत सड़क के कुत्तों द्वारा हमले से हुई.

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हजार से अधिक, बीते 24 घंटों में 6155 नए मरीजों के मामले सामने आए हैं

File Photo
Posted : 8 APRIL 2023,  1:30 PM

नई दिल्ली  : देश में कोरोना संक्रमण की तेजी फिर से बढ़ गई है। देश में रोजाना हजारों नए मरीज हो रहे हैं जिससे लोगों में चिंता की बढ़ती हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण के 6155 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इससे देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31,194 हो गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में 3,253 लोगों का इलाज पूरा हुआ है। जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,89,111 हो गई है। देश में फिलहाल कोरोना से ठीक होने की दर 98.74 प्रतिशत है।

देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टेस्टिंग की विधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कुल 1,09,378 टेस्ट किए गए हैं जिससे अब तक कुल 92.26 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। साथ ही, कोविड-19 से बचाव के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान भी जारी है। अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके दिए गए हैं जिसमें 95.21 करोड़ दूसरी खुराक दी गई है.

दिल्ली पुलिस की पीसीआर में तैनात हवलदार ने खुद को मारी गोली

Posted : 8 APRIL 2023,  8:30 AM
नई दिल्ली : दिल्ली के पीएस सिविल लाइन इलाके में आज सुबह हुए एक दुखद घटना में, पुलिस हवलदार इमरान मोहम्मद ने अपनी सर्विस  रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने सहयोगी पीसीआर ड्राइवर सिपाही अतुल भाटी के साथ ड्यूटी पर था। ड्राइवर किसी काम से बाहर गया  इस दौरान उन्होंने अपने आप को गोली मार ली।
यह घटना चंदगी राम अखाड़े के पास बेला रोड पर हुई। तुरंत इमरान को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाना संभव नहीं था। दिल्ली पुलिस की अधिकारियों ने इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
परिजनों को इस दुखद घटना का सुनकर झटका लगा है। दिल्ली पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा है और इस घटना की जांच के लिए संपूर्ण प्रयास कर रहा है।


7 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के लिए लगी कैदियों की कतार

Posted : 7 APRIL 2023,  5:30 PM

कोरोना महामारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 4683 कैदियों की रिहाई की गई थी. इसमें 1184 कैदी दोषी करार दिए गए थे, जबकि अन्य विचाराधीन कैदी थे. लेकिन इनमें से अधिकतर कैदियों ने अब तक जेल में वापस सरेंडर नहीं किया था.

नई दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल के बाहर सरेंडर करने आए कैदियों की शुक्रवार को लंबी लाइनें देखी गई. कैदियों में होड़ लगी है कि कौन पहले जेल में दाखिल हो जाए. दरअसल कोरोना महामारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 4683 कैदियों की रिहाई की गई थी. इसमें 1184 कैदी दोषी करार दिए गए थे, जबकि अन्य विचाराधीन कैदी थे. लेकिन इनमें से अधिकतर कैदियों ने अब तक जेल में वापस सरेंडर नहीं किया था.

इसके बाद 24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए आदेश दिया कि जेल से बाहर आए सभी कैदियों को 15 दिन के अंदर जेल जाकर सरेंडर करना होगा. सरेंडर करने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल है. इसके बाद 7 अप्रैल को सरेंडर करने की होड़ लग गई, अब तक 1768 कैदी सरेंडर कर चुके हैं. हालांकि अभी भी बहुत कैदी सरेंडर करने नहीं पहुंचे हैं.

चाइनीज ऐप के जरिये लोगों से लोन के नाम पर अवैध वसूली गैंग गिरफ्तार 

चाइनीज कंपनियां कर रही हैं भारत में तुरंत लोन देने का ऑनलाइन धंधा, लोन के लालच में फंसा कर की जा रही थी अवैध वसूली. न देने पर फ़ोन कॉल करके परेशान कर करते हैं.

Posted : 7 APRIL 2023,  5:00 PM

नई दिल्ली : नार्थ दिल्ली के साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जो दिल्ली का सबसे बड़ी ऑनलाइन ऋण धोखाधड़ी के मामलों में से एक है। पकड़े गए कॉल सेंटर को चलाने वालों ने अब तक सैंकड़ों लोगों से लोन के नाम पर अवैध वसूली की है। इस मामले में दिल्ली के अमर कालोनी  में चल रहे एक कॉल सेंटर के 18 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी DIOSCLES लोन की फ्रॉड एप के जरिये लोगों को धोखे से ऋण देने के नाम पर दुसरों के नाम और डेटा का गलत इस्तेमाल लिया करते थे।यह घटना देश  के लोगों को नुकसान पहुँचाने वाली है। अब तक की बहुत से लोगों को इस फ्रॉड एप से लोन के नाम पर ठगा गया है। इस फ्रॉड से लोगों का सैंकड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार हुए कॉल सेंटर के कर्मचारी अब जाँच के दायरे में हैं। इस रैकेट का सरगना और और उसकी साथी फिरदोस फरार है और पुलिस पंजाब में छापेमारे कर रही है।



6 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी आज बीजेपी में शामिल

Posted : 6 APRIL 2023,  5:00 PM

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी आज बीजेपी में शामिल हो गए. अनिल एंटनी, जो कि केरल के कांग्रेस नेता थे, ने साल 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर हुए विवाद के बाद जनवरी में कांग्रेस छोड़ दी थी. भाजपा नेता पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन और पार्टी की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने आज एक औपचारिक कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस नेता का अपनी पार्टी में स्वागत किया.

अमित शाह ने आज गुजरात के सालंगपुर धाम में हनुमान जी की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया

Posted : 5 APRIL 2023, 5 : 10 PM

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के सालंगपुर धाम में हनुमान जी की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और 55 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित श्री कष्टभंजनदेव भोजनालय का उद्घाटन किया.

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि सालंगपुर धाम का इतिहास 150 सालों से भी अधिक का है और इस धाम में रोज हजारों लोग दर्शन करने आते हैं, दर्शन और आशीर्वाद के साथ प्रसाद पाने की यहाँ की व्यवस्था बहुत ही उत्तम है।

पीएम मोदी ने हनुमान जयंती पर दी बधाई

Posted : 5 APRIL 2023, 5 :00 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी है. एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“आप सभी को हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर भगवान हनुमान के चरणों में वंदन के साथ मैं हर किसी के कल्याण की कामना करता हूं।”



5 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली में IPL मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर सट्टा के रैकेट का भंडाफोड़

स्टेडियम के अंदर से पकड़े गए 25 सट्टेबाज
Posted : 5 APRIL 2023,  8:00 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के आई पी स्ट्रेट थाना और डिस्ट्रिक्ट की कई पुलिस यूनिट ने मिलकर योजनाबद्ध जाल बिछाकर दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आईपीएल मैच के  के दौरान क्रिकेट सट्टेबाजी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है.  पुलिस ने 25 सट्टेबाजों को दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटन पर क्रिकेट बुकीज को मैच पर लाइव सट्टा खेलते हुए पकड़ा है.

यह सभी स्टेडियम के स्टैंड के अंदर से पकड़े गए हैं. इनके पास से पच्चीस 25 महंगे स्मार्ट फोन बरामद किए गए. आनलाइन साइटों पर यह मैच का लाइव डाटा भेजते थे.

यह टीवी पर सीधा प्रसारण में होने वाली समय की देरी का फायदा उठाते थे.  खुद को लगातार ऑनलाइन रखते थे. उनके द्वारा भेजी गई इनफॉर्मेशन पर सट्टा बाजार में रेट उपर नीचे होते थे.

 इस रैकेट के लोग पिछले 5-10 वर्षों से इस तरह के अवैध कामों में शामिल हैं. ये व्यक्ति विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि से दिल्ली आकर यह अवैध काम कर रहे थे. इसमें राजस्थान 5, हरियाणा-9, उत्तर प्रदेश 4, महाराष्ट्र 2, दिल्ली के 5 लोग पकड़े गए हैं.

750 रुपए के चलते कर डाली हत्या, हत्यारा मध्य प्रदेश से हुआ गिरफ्तार

Posted : 5 APRIL 2023,  7:00 PM

नई दिल्ली :  सेंट्रल दिल्ली के नबी करीम में बोरे में मिली लाश का राज खुल गया. 3 अप्रैल को नबी करीम के मुल्तानी ढांडा गली नंबर 10 के पास पुलिस को बोरी में एक शव मिला. जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने  जांच के दौरान पाया की एक घर के बाहर से खून के निशान मौके पर मिली लाश तक जा रहे हैं, और कमरे के बाहर ताला भी लगा मिला.

पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान आधारकार्ड मिला जो राजू उर्फ मजबूत सिंह धाकड़ का था, जो मध्य प्रदेश का रहने वाला था और टेंट हाउस में तीन महीने से काम कर रहा था.

आधार कार्ड के पते के सहारे राजू उर्फ मजबूत सिंह धाकड़ को मध्य प्रदेश के दतिया से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार हत्यारे ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की उसके 750 रुपए गायब हो गए थे. उसे शक था उसके रुपए जितेंद्र ने गायब किए हैं. इसी बात पर बहस हुए और उसने जितेंद्र के सिर पर बोतल मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसके शव को बोरे में रखकर घसीटते हुए नबी करीम के मुल्तानी ढांडा गली नंबर 10 के बाहर रखकर फरार हो गया.



4 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

सिक्किम के नाथुला दर्रे में सात लोग बर्फ में दफन

Posted : 4 APRIL 2023,  5:00 PM

नई दिल्ली : गुवाहाटी : सिक्किम के नाथुला पहाड़ी दर्रे में आज बड़ा दर्दनाक हादसा घटित हुआ. बर्फ में सात लोग दफन हो गए. बर्फ खिसकने की घटना में सात पर्यटकों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. हिस्खलन की इस घटना में कई लोगों के फंसने की आशंका है. इन पर्यटकों के बचाव अभियान जारी है. हिमस्खलन के दौरान 150 से अधिक पर्यटकों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली है. सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से सात<span; पर्यटकोंकी मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है.

सेना के अधिकारियों ने कहा है कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील पर हुए हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है.

हिमस्खलन मंगलवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ. इससे घायल हुए सात लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया. इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है.

पुलिस के अनुसार, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं. इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मौके पर सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंटों के एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने जानकारी दी है “पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर गए. यह घटना 15वें मील पर हुई.”

सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को मिली ज़मानत, कोर्ट ने राहुल गांधी की जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ी 

Posted : 3 APRIL 2023,  4:20 PM

नई दिल्‍ली : कल से कयास लगाए जा रहे थे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी अपील के लिए सूरत की सेशन कोर्ट जायेंगे। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ सत्र अदालत में अपील दायर करने के लिए सूरत पहुंचे कांग्रेस नेता 2019 के मानहानि मामले में अपनी दो साल की सजा के खिलाफ आज सूरत की सेशंंस कोर्ट में अपील दायर की है.

कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी है और सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है. सूरत की कोर्ट से राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने राहुल गांधी की जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने अपनी सजा को भी चुनौती दी है, जिस पर 3 मई को सुनवाई होगी. बता दें कि इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद राहुल गांधी ने सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल की है.  

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी  गई 

Posted : 3 APRIL 2023,  3:30 PM

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आज दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी. आप नेता की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ाया गया.  दरअसल आप नेता सिसोदिया दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपी है. दिल्ली की शराब नीति मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पर सीबीआई और ED ने जाँच का शिकंजा कसा हुआ है. मनीष सिसोदिया को दोधारी जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है.

PM नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

Posted : 3 APRIL 2023,  1:50 PM

नई दिल्ली : भारत में एक तरफ देश की विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने के लिए मोर्चा खोल रखा है. दूसरी तरफ एक बार फिर दुनियाभर में पीएम मोदी सबसे ज़्यादा लोकप्रिय नेता के तौर पर उभर कर सामने आए हैं, इसके अलावा यूरोप, एशिया, आदि के नामचीन नेता पीछे रह गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तथा ब्रिटेन के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनसे पीछे छूट गए हैं. यह ताज़ातरीन रैंकिंग ग्लोबल डिसीज़न इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निन्ग कन्सल्ट (Morning Consult) ने जारी की है, जो दुनियाभर के नेताओं के बड़े फैसलों पर नज़र रखती है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर यह ख़बर शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले और सबसे ज़्यादा प्रशंसा पाने वाले नेता’ हैं. मॉर्निन्ग कन्सल्ट के अनुसार, PM नरेंद्र मोदी 76 फीसदी एप्रूवल रेटिंग के साथ अव्वल रैंक पर रहे, जबकि मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्राडोर को दूसरा स्थान मिला.

सर्वे शेयर करते हुए पीयूष गोयल ने लिखा, “प्रधानमंत्री @NarendraModi जी सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले, सबसे ज़्यादा प्रशंसा पाने वाले, सबसे ज़्यादा भरोसेमंद वैश्विक नेता बने हुए हैं…” मॉर्निन्ग कन्सल्ट के मुताबिक, यह सर्वे 22-28 मार्च के बीच एकत्र किए गए डेटा पर आधारित है.



2 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

किसानों पर प्रकृति का सितम, बेदर्द बेमौसम की बारिश, ओलों ने 5.23  लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल को किया बर्बाद

Posted : 2 APRIL 2023,  3:30 PM

नई दिल्ली : बिगड़े मौसम की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने तीन राज्यों में 5.23 लाख हेक्टेयर से अधिक गेहूं की फसल खराब होने का अंदेशा। बेमौसम बारिश के कारण तीन राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश फसलों का भारी नुक्सान है. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में फसल को नुकसान भी बारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. इस साल गेहूं का बोया गया रकबा करीब 34 लाख हेक्टेयर है. कृषि अधिकारियों ने कहा कि सरकार चालू 2022-23 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में रिकॉर्ड 11.22 करोड़ टन गेहूं उत्पादन का अनुमान लगा रही है.

सोमवार को सरकार राज्य सरकारों के साथ फसल के नुकसान की समीक्षा करेगी. गेहूं एक प्रमुख रबी की फसल है जिसकी बुआई सर्दियों में होती है और कटाई होली के बाद शरू होती है । जब फसल कटाई के लिए लगभग तैयार थी तो मार्च में बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद शुरू हो गई है.

20 क्विंटल प्रति एकड़ की औसत उपज के मुकाबले इस बार यह घटकर 10-11 क्विंटल प्रति एकड़ रह जाएगी। तेज़-तेज़ हवाओं के कारण गेहूं की फसल में औसतन 50 प्रतिशत उपज का नुकसान होगा, यदि इस तरह तक बारिश जारी रही, तो फसल पूरी तरह से इसमें डूब जाएगी.

राजस्थान में भी, 29.65 लाख हेक्टेयर के कुल बोए गए क्षेत्र में से लगभग 3.88 लाख हेक्टेयर गेहूं की फसल बेमौसम बारिश के कारण प्रभावित हुई है. राजस्थान में गेहूं के अलावा सरसों, चना, जौ और अन्य सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। सूत्रों ने कहा कि राज्य में बारिश के कारण करीब 1.54 लाख हेक्टेयर और 1.29 लाख हेक्टेयर में क्रमश: सरसों और चना की फसल को नुकसान पहुंचा है.

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से 35,000 हेक्टेयर से अधिक गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान राज्य के नौ जिलों आगरा, बरेली, चंदौली, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज, उन्नाव और वाराणसी में हुआ है.

उत्तर प्रदेश के अधिकारीयों द्वारा अनुमानित 1.25 लाख गेहूं किसान बारिश से प्रभावित हुए हैं। नुकसान व नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अब तक इनमें से 43,142 किसानों की जानकारी हमारे सिस्टम में लॉग इन की जा चुकी है.

उत्तराखंड : खाई में गिरी 22 सवारियों से भरी बस, बचाव कार्य जारी

Posted : 2 APRIL 2023,  3:15 PM

नई दिल्ली : देहरादून:  मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार को एक बस के खाई में गिर गई. हादसे में बस चालक समेत 22 सवारी घायल हो गए. यह बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे के कारण वाहनों का लम्बा जाम लग गया है तीन लोग गंभीर घायल है जबिक 19 घायलों को देहरादून भेजा गया  है. मसूरी पुलिस ने कहा, “भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की मदद से सभी घायलों को बचा लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक जताया 

 

फाइल फोटो
Posted : 2 APRIL 2023,  2:00 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वह अपने आप में एक संस्थान थे और विश्व क्रिकेट में भारत के उत्थान में उनका अहम योगदान रहा. दुर्रानी का 88 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया. वो अपने छोटे भाई जहांगीर दुर्रानी के साथ जामनगर में रहते थे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई साल गुजरात और सौराष्ट्र के लिये खेला और प्रदेश में अपना घर भी बनाया. मुझे उनसे बात करने का मौका मिला और मैं उनकी बहुमुखी प्रतिभा से काफी प्रभावित रहा. उनकी कमी निश्चित तौर पर खलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सलीम दुर्रानी जी महान क्रिकेटर थे और अपने आप में एक संस्थान थे. उन्होंने विश्व क्रिकेट में भारत के उत्थान में अहम योगदान दिया. मैदान के भीतर और बाहर वह अपनी शैली के लिये जाने जाते थे. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और मित्रों को सांत्वना. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.”

सभी मोदी चोर, मानहानि मामले में सूरत की अदालत में 3 अप्रैल को याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी

File Photo
Posted : 2 APRIL 2023,  1:15 PM

नई दिल्ली : कयास लगाई जा रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ सूरत (गुजरात) की एक अदालत में सोमवार को याचिका दाखिल करेंगे। मोदी सर नेम पर गलत बाजी मामले में दो साल जेल की सजा देने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका दायर किए जाने के दौरान राहुल गांधी के सेशन कोर्ट  में उपस्थित रहने की संभावना है।

सूरत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच एच वर्मा की अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ को लेकर राहुल की ओर से की गई एक टिप्पणी के संबंध में दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में उन्हें 23 मार्च को दोषी करार देते हुए दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी। लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च को एक अधिसूचना जारी कर राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था।राहुल गाँधी (52) को IPC की धारा 499 (मानहानि) /500 के तहत दोषी ठहराया गया था। अदालत ने सजा से पूर्व अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए उन्हें 30 दिन का समय भी दिया है इस 30 दिनों के दौरान राहुल गाँधी अपील दाखिल कर सकते हैं।

सेन्ट्रल दिल्ली आनंद पर्वत “ब्लिंकिट” डिलीवरी बॉय की चाकू मार कर हत्या

Posted : 2 APRIL 2023,  12:15 PM

नई दिल्ली : सेन्ट्रल दिल्ली आनंद पर्वत की प्रेम गली में  “ब्लिंकिट” डिलीवरी बॉय की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है एक मामूली सी बात पर विवाद हुआ था. चार व्यक्ति करण (22) दीपक (40), प्रवेश (22) मीनू (43) महिला को चोटें आईं और उन्हें सरदार पटेल अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से एक करण को बीएलके अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, अन्य घायलों को भी आरएमएल अस्पताल भर्ती करवाया गया.

बताया जा रहा है एक मामूली सी बात पर विवाद हुआ था. ये सभी लोग प्रेमनगर की एक ही गली के रहने वाले हैं. झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 



1 APRIL : 2022 देश विदेश  के मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस के हवलदार को चाकू मार कर लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Posted : 1 APRIL 2023,  19:35 AM

नई दिल्ली : नार्थ जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ टीम ने दिल्ली पुलिस के एक हवलदार को चाकू मारकर लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. 29 मार्च को मोहित नाम का दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का हवलदार जो मॉडल टाउन सर्कल में तैनात है, रात के वक्त सिग्नेचर ब्रिज में पेशाब करने के लिए बाइक से उतरा. अंधेरे में घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकू मारकर  उसकी जेब में पर्स, मोबाइल एटीएम कार्ड लूट लिए थे.  इन बदमाशों ने उसके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके ₹63000 भी निकाल लिए थे.

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने इन बदमाशों को पकड़ने के लिए अपराधियों का डोजियर, जेल से रिहा होने वाले बदमाशों की जानकारी के बाद मुखबिरों की मदद से तीनों बदमाशों पकड़ा है.
इस गैंग का सरगना अनुूप उर्फ जुल्फी, आरिफ उर्फ खुजली, आबिद उर्फ कल्लू तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
आरिफ उर्फ खुजली इस तरह की 25 लूट की वारदातों और हथियार रखने के केसों।में शामिल था. अनूप उर्फ जुल्फी 37 जुर्म के मामलों में शामिल था. अनूप ने नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में लूट पाट करने के लिए कई लड़कों की टीम बनाई हुई थी.

पीएम मोदी की डिग्री मांगने पर दिल्ली सीएम केजरीवाल पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना 

Posted : 1 APRIL 2023,  10:00 AM

नई दिल्ली : नई दिल्ली : प्रधानमंत्री की डिग्री के बारे में याचिकाएं दायर करने के लिए दिल्ली सीएम केजरीवाल पर कोर्ट ने हाल ही में 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया.  गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पीएम मोदी के डिग्री मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. हाईकोर्ट का कहना है कि गुजरात यूनिवर्सिटी ने पीएम मोदी के डिग्री सर्टिफिकेट्स को वर्ष 2016 से सार्वजनिक कर दिया है, इसके बावजूद केजरीवाल लगातार इसे दिखाने की मांग कर रहे हैं। इस वजह से हाईकोर्ट ने केजरीवाल पर यह जुर्माना लगाया है.     

हाईकोर्ट ने मुख्य सूचना आयोग (CIC) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें सीआईसी ने PMO के जन सूचना अधिकारी (PIO), गुजरात यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीआईओ को प्रधानमंत्री मोदी की बीए और एमए की डिग्री दिखाने का निर्देश दिया गया था.

कर्नाटक में चुनाव से पहले खेमा बदलने का खेल शुरू 

Posted : 1 APRIL 2023,  13:00 PM

नई दिल्ली :  कर्नाटक के अरकालगुड से विधायक ए टी रामास्वामी आज शाम भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं.   कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं. 224 विधान सभा सीटें का चुनावी नतीजा 13 मई को आ जायेगा। चुनाव से पहले ही नेताओं ने खेमे बदलने शुरू कर दिए है. ए टी रामास्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा से इस्तीफा दिया था.

कोविड-19 की भारत में वर्तमान स्तिथि

Posted : 1 APRIL 2023,  10:35 AM

नई दिल्ली : राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ (95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.86 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं. बीते चौबीस घंटों में 9,981 टीके लगाए गए. भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 16,354 है, सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत है, स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.77 प्रतिशत है.

बीते चौबीस घंटों में 1,840 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,41,71,551 है, पिछले 24 घंटों में 2,994 नए मामले सामने आए, दैनिक सक्रिय मामलों की दर 2.09 प्रतिशत है, साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 2.03 प्रतिशत है, अब तक 92.16 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 1,43,364 जांच की गई.

बेंगलुरु का पेड़ों और झीलों समेत प्रकृति से बहुत गहरा नाता है: प्रधानमंत्री

Posted : 1 APRIL 2023,  10:00 AM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि बेंगलुरू का पेड़ और झीलों समेत प्रकृति से बहुत गहरा नाता है. बेंगलुरु में पेड़ों के विविध संग्रह के विस्तृत विवरण के बारे में प्रकृति प्रेमी, उद्यान की देख-भाल करने वाली और कलाकार, श्रीमती सुभाषिनी चंद्रमणि के ट्वीट थ्रेड के जवाब में, प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने शहरों और नगरों के ऐसे पहलुओं को प्रदर्शित करने वाले विवरणों को दूसरों के साथ साझा करने का भी आग्रह किया.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“यह बेंगलुरु और उसके पेड़ों पर एक दिलचस्प थ्रेड है. बेंगलुरू का पेड़ों और झीलों समेत प्रकृति से बहुत गहरा नाता है. मैं दूसरों से भी आग्रह करूंगा कि वे अपने शहरों और नगरों के ऐसे पहलुओं को प्रदर्शित करें। इसे पढ़ना दिलचस्प होगा.”

प्रधानमंत्री ने सर्वाधिक राजस्व सृजन के लिए एचएएल की सराहना की

Posted : 1 APRIL 2023,  10:20 AM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने परिचालन द्वारा पिछले वित्त वर्ष के 24,620 रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए लगभग 26,500 करोड़ रुपये (अनंतिम और लेखा-अंकेक्षण नहीं ) के उच्चतम राजस्व सृजन के लिए एचएएल की पूरी टीम की प्रशंसा की है. कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की है.

एचएएल के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“असाधारण! मैं एचएएल की पूरी टीम की उनके उल्लेखनीय उत्साह और जुनून के लिए सराहना करता हूं.“

भारत कई जीवंत मेलों का घर है जो हमारे देश के अद्वितीय सांस्कृतिक पहलुओं को दिखलाते हैं: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत कई जीवंत मेलों का घर है जो हमारे देश के अद्वितीय सांस्कृतिक पहलुओं को प्रदर्शित करते हैं. श्री मोदी ने यह भी कहा कि माधवपुर मेला एक ऐसा असाधारण मेला है जो गुजरात और पूर्वोत्तर को एक साथ लाता है.

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“भारत कई जीवंत मेलों का घर है जो हमारे देश के अद्वितीय सांस्कृतिक पहलुओं को प्रदर्शित करते हैं। माधवपुर मेला एक ऐसा असाधारण मेला है जो गुजरात और पूर्वोत्तर को एक साथ लाता है. मैंने इसके बारे में मन की बात के एक एपिसोड में भी विस्तार से बात की थी.

प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा मन की बात में माधव मेले को भारत की जीवंत संस्कृति बताया https://youtu.be/ZGZeyNlodoo

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

27 APRIL: दिल्ली पुलिस की नई PCR एक्शन में, ढाई घंटे में ढूंढ निकाली सिक्किम की महिला की रकम

1 MAY : दिल्ली पुलिस की PCR ने बचाया कार के बोनट पर लटके शख्स को