in

20 May : शिवलिंग पर धार्मिक विवादित ट्वीट पर प्रोफेसर रतन लाल गिरफ्तार

SHARE With Your Friends
आरोपी प्रो० रतन लाल ( लाल कमीज)


नई दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल को ज्ञानवापी मस्जिद केस को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है । एक जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस प्रोफेसर रतन लाल को कल कोर्ट में पेश कर सकती है । दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ रतनलाल के खिलाफ मौरिस नगर साइबर थाने में शिकायत दर्ज हुई थी । ये शिकायत सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने दर्ज कराई थी । डॉ रतनलाल के खिलाफ धर्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत दर्ज हुई थी ।

दिल्ली पुलिस नॉर्थ डीसीपी ने भी दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है । दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि डीयू के हिंदू कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर रतन लाल को वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग पाए जाने के दावों पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस के मुताबिक हिंदू कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर रतन लाल को भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने) और 295 A ( धर्म का अपमान कर किसी वर्ग की धार्मिक भावना को जानबूझकर आहत करना) के तहत साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया. वकील विनीत जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा कि रतन लाल ने हाल ही में ‘शिवलिंग’ पर एक अपमानजनक और उकसाने वाला ट्वीट किया था.

SHARE With Your Friends

21 May : आज मनाया जायेगा भारत में आतंकवाद विरोधी शपथ दिवस

21 May : बिहार के सीवान में AK-47 से गोली बरसाने वाला आजाद अली गिरफ्तार