in ,

21 May : बिहार के सीवान में AK-47 से गोली बरसाने वाला आजाद अली गिरफ्तार

 

नई दिल्ली : बिहार का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर आजाद अली दिल्ली में गिरफ्तार । आजाद अली बिहार में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, धमकी, हथियार अधिनियम, फिरौती के लिए अपहरण, मारपीट, धमकी आदि सहित 6 आपराधिक मामलों में तलाश थी। इसके पास से 3 जिंदा कारतूस के साथ .315 की एक सिंगल शॉट पिस्टल बरामद की गई।

आजाद अली ने अपने सहयोगियों के साथ 4 अप्रैल 22 में MLC चुनाव के दिन सीवान, बिहार में  प्रतिद्वंद्वी समूह के नेता रईस खान के काफिले पर AK-47 से तकरीबन 150 राउंड गोलीबारी की थी, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक बेगुनाह युवक की मौत भी हो गई थी ।

आजाद अली

भगोड़े आजाद अली ने पिछले एक महीने से दिल्ली एनसीआर को अपना ठिकाना बनाया हुआ था। स्पेशल सेल, southern रेंज के एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और  पवन कुमार की टीम और बिहार पुलिस की एसटीएफ के साथ मिल कर  फरार और बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम आजाद अली (43) है।

पुलिस ने तक़रीबन 11 बजे दिल्ली राज घाट इलाके से गिरफ्त में ले लिया।  इसके पास से 3 जिंदा कारतूस के साथ .315 की एक सिंगल शॉट पिस्टल बरामद की गई।

गिरफ्तार आजाद अली बिहार में हत्या के 2 और हत्या के प्रयास, डकैती, हथियार अधिनियम, फिरौती के लिए अपहरण, मारपीट, चोट, धमकी आदि सहित 6 आपराधिक मामलों में शामिल है।  आजाद अली इस कायराना अपराध को अंजाम देने के कुछ दिन बाद बिहार छोड़कर दिल्ली एनसीआर आ गया था।  वह तब से फिलहाल दिल्ली एनसीआर के इलाके में छिप कर रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

20 May : शिवलिंग पर धार्मिक विवादित ट्वीट पर प्रोफेसर रतन लाल गिरफ्तार

व्यक्ति को वास्तविक अर्थों में मानव बनाता है ज्ञान ही : आरिफ मोहम्मद खान