नई दिल्ली : G20 सम्मेलन को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली को विदेशों की तरह सुरक्षा वयवस्था से लेस किया जा रहा है. विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस कई आधुनिक इंतजाम कर रही है. दिल्ली का दिल कहे जाने वाल कनॉट प्लेस के इनर और आउटर सर्किल में पेट्रोलिंग करने के लिए एक खास तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर से ट्रायल किया जा रहा है. इस स्कूटर में सायरन भी लगा है और एक बार चार्ज होने पर ये स्कूटर कई किलोमीटर तक चल सकता है. फिलहाल ट्रायल के तौर पर कनॉट प्लेस थाने के पुलिसकर्मी इससे पेट्रोलिंग कर रहे हैं. अगर ट्रायल सही रहा तो दिल्ली पुलिस आगे इसी से पेट्रोलिंग करेगी.
भारत इस बार दिल्ली में सितंबर 2023 में जी-20 का शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है. भारत की मेजबानी में होने वाला यह सम्मेलन राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा. इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है. जी-20 में शामिल देश वैश्विक सकल घरेलू उतपाद का करीब 85 फीसदी और वैश्विक व्यापार के 75 फीसदी से अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं. साथ ही इन देशों में दुनिया की करीब दो तिहाई आबादी भी रहती है. जी – 20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली का यूयोपियन स्टाइल आधुनिकरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस के बेड़े में भी बहुत से बदलाव आने वाले समय में देखने को मिलेंगे.


