
दिल्ली पुलिस के ASI सुरेश कौशिक की अचानक ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। सुरेश कौशिक का निधन पुलिस ट्रेनिंग कैम्प में अभ्यास के दौरान हुआ।
सुरेश कौशिक 1988 में सिपाही के पद पर दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे। सुरेश कौशिक की पिछले वर्ष ASI के पद पर पदोन्निति हुई थी। ASI बनने के पश्चात् सुरेश कौशिक को विशेष पुलिस प्रशिक्षण के लिए वजीराबाद भेजा गया था।
परिवार का कहना है की सुरेश कौशिक को ह्रदय सम्बन्धी रोग था जिसका इलाज चल रहा था। पुलिस ट्रेनिंग कैम्प में मेडिकल जांच होती रहती थी। अचानक उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक है। सुरेश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी दो बेटे और एक बेटी है।



Comments
Loading…
Comments