in

UPSC परीक्षा की तैयारी करने आई महिला के साथ दुष्कर्म 

SHARE With Your Friends
​
​​
​​
​नई दिल्ली : उत्तरी जिला दिल्ली के तिमारपुर थाने मैं एक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 28 वर्षीया महिला  UPSC परीक्षा की तैयारी करने बिहार से दिल्ली आई थी। उसके साथ उसके ही जानकार ने उसकी मर्जी के बिना जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। महिला ने अपने साथ हुए इस दुष्कर्म की शिकायत पुलिस को दी, पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
16 सित०  बुधवार पुलिस को एक महिला ने सूचना दी की उसके साथ जबरन रेप किया गया है और यह दुष्कर्म करने वाला अमिताभ नाम का व्यक्ति है।  महिला बिहार की रहने वाली है और सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली आई थी। तिमारपुर इलाके के नेहरू विहार में एक कमरा किराए पर लिया हुआ था।
बिहार के रहने वाले अमिताभ से इसकी पहचान 5 साल पहले हुई, अमिताभ शादीशुदा है। अमिताभ ने महिला से शादी के लिए कहा मगर महिला ने इंकार कर दिया। 15 सित० को अमिताभ ने शादी के लिए दवाब डाला मगर महिला ने साफ़ इंकार कर दिया। इंकार के बाद अमिताभ ने उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
रेप का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

टेलीकॉम कम्पनी के निर्देशक ने लगाईं टॉवर से कूद क्र की ख़ुदकुशी

ठग ऑफ उस्मानपुर दिलावर खान गिरफ्तार