पुलिस मुठभेड के दौरान घायल बदमाश मनीष भंडारी
नई दिल्ली : हरियाणा के रोहतक जिले में थाना फेस-1 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच एक घातक मुठभेड हुई, जिसमें बदमाश मनीष उर्फ भंडारी गोली लगने से घायल हो गया. इस मुठभेड में पुलिस ने दूसरे बदमाश प्रशांत जाट को जिन्दा गिरफ्तार किया है. पुलिस एक्शन के दौरान पुलिस ने 32 बोर पिस्टल, 1 खोखा, 03 जिंदा कारतूस, 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कार, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, और 1 KIA कार बरामद किए हैं.
मनीष भंडारी विशेष रूप से कुख्यात बदमाश है , जिन पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, और रंगदारी जैसे 02 दर्जन मामले रजिस्टर्ड हैं. इसको हरियाणा के क्रांति गैंग के सदस्य के रूप में जाना जाता था, जो हरियाणा के हार्ड क्रिमिनल गैंग की सूची में दसवें नंबर पर शामिल है. इस घातक मुठभेड में उनके साथ था दूसरा बदमाश प्रशांत जाट, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ-साथ पुलिस ने बदमाशों से बड़ी राशि में असलहा बरामद किया है, हरियाणा के बॉक्सर गैंग के सदस्यों के साथ मुठभेड के दौरान मनीष भंडारी घायल हो गया था.


