in

21 FEBRUARY : हरियाणा डीजीपी की अपील : पंजाब के डीजीपी से पोकलेन और जेसीबी मशीनों को रोकने की मांग

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : #Farmer protest 2.0 : हरियाणा डीजीपी ने पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर पर पोकलेन मशीन और जेसीबी मशीनों को रोकने की मांग की है. हरियाणा के डीजीपी ने कहा कि पोकलेन और जेसीबी के मशीनों के इस्तेमाल से बॉर्डर पर कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है, और इससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की जान को भी खतरा हो सकता है.

हरियाणा डीजीपी ने पंजाब के डीजीपी से मीडिया कर्मियों को बॉर्डर से करीब 1 किलोमीटर दूर रोकने की भी अपील की है.

हरियाणा के डीजीपी ने पत्र लिखकर कहा है कि बॉर्डर से 1 किलोमीटर पहले मीडिया कर्मियों और उनके वाहनों को रोका जाए, क्योंकि हाल ही में शंभू बॉर्डर पर एक पत्रकार को चोटें आई थीं.

SHARE With Your Friends

20 FEBRUARY : चुनावी घोटाले का खुलासा : सुप्रीम कोर्ट ने धांधली का आरोप, चुनाव परिणाम रद्द

21 FEBRUARY : शंभू बॉर्डर की बिगड़ती स्तिथि पर कोर्ट और गृह मंत्रालय सख्त