in ,

23 FEBRUARY: राजधानी दिल्ली में हिंसा: युवकों ने डंडों से पीटा, भागते वक्त की फायरिंग

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट हौज़ क़ाज़ी थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक शख्स को  डंडों से पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है.  लाल कुआँ  हमदर्द के पास एक शख़्स को लाठी और बेस बॉल के डंडों से पीट रहे हैं. इसके बाद सभी युवक बाइक पर बैठ कर भाग गए. बाइक भागते वक्त पीछे बैठे युवक ने असलेह से फायरिंग भी की.

जब यह हिंसा का खेल खेला जा रहा था उस वक्त सामने किसी ने छत से वीडियो बना लिया था. दिल्ली के मध्य जिला डीसीपी हर्षवर्धन का कहना है कि  “किसी को गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है. शिकायतकर्ता को केवल ब्लंट चोट आई है शिकायतकर्ता और आरोपी रिश्तेदार हैं जिनके बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है. घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया है.
SHARE With Your Friends

22 FEBRUARY: दिल्ली विश्विद्यालय करेगा 100 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन

23 FEBRUARY : डीयू में दृष्टिहीन विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध करवाने के लिए बनेगी नीति : प्रो. योगेश सिंह