
नई दिल्ली : सेन्ट्रल दिल्ली स्पेशल स्टाफ की टीम ने अवैध शराब की 37 पेटियाँ बरामद की हैं। साथ ही एक एसेंट कार भी पकड़ी है जिसमें यह शराब की पेटियाँ ले जाइ जा रही थी।
स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली की हरियाणा से दिल्ली अवैध देसी और विदेशी ब्रांड की शराब तस्करी हो रही है। सब इंस्पेक्टर गजेंदर सिंह एएसआइ सतबीर, एएसआइ बलजीत, हवलदार राकेश, सिपाही अनिल, सिपाही राकेश,सिपाही पंकज को रेड पार्टी के रूप में तैयार करके रवाना कर दिया गया। मुखबिर की सूचना के अनुसार शादी पुर डिपो के पास बेरिकेट लगा दिए गए। वहीं हरियाणा नंबर की एसेंट को रोक कर चेक किया तो उसमें अवैध शराब की 37 पेटियाँ बरामद हुई। कार के चालक प्रिंस तथा शराब के तस्कर सुरेंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को जांच से पता की जिस एसेंट कार में शराब की तस्करी की जा रही थी वह नरेला से चोरी की गई थी। आरोपियों ने बताया की यह लॉकडाउन के दौरान भी पुलिस को चकमा देकर हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब लाते थे।



Comments