in ,

पुरानी दिल्ली कुख्यात वाहन चोर घुम्मड गुरु फरार, चेला गिरफ्तार 

SHARE With Your Friends
पुलिस स्टाफ के बीच गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सुभान 

 

  • हौज़ क़ाज़ी थाना पुलिस ने पकड़ा गया रंगे हांथों स्कूटी चुराने वाला चेला 
  • कुख्यात स्कूटी चोर गुरु घुम्मड उर्फ़ मनु फरार है 
  • पांच चोरी की हुई स्कूटियां बरामद 
सेन्ट्रल दिल्ली : हौज़ काजी थाना पुलिस स्टाफ की रोजाना जारी गश्त के सफल परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। थाना इंचार्ज प्रह्लाद सिंह यादव की अगुवाई में थाने का स्टाफ सरगर्मी से अपराधियों की धड़पकड़ में लगा है। हाल ही में स्टाफ ने 15 चोरी के मोबाइलों के  साथ मोबाइल स्नैचिंग गैंग को भी गिरफ्तार किया था।
हौज़ काजी थाना इंचार्ज प्रह्लाद सिंह यादव
इसी क्रम में हौज काजी थाना स्टाफ ने एक और सफलता हासिल की है। स्टाफ ने गश्त के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जो पंजाबी फाटक, बल्लीमारान, चांदनी महल, दिल्ली का रहने वाला है।
24 फरवरी को  एसआई धर्मबीर ,हवलदार  सुनील  और हवलदार राज कुमार इलाके में गश्त रहे थे। गश्त के दौरान जब पुलिस टीम गली कासिमजान के पास पहुंची तो टीम ने देखा कि स्कूटी पर लगभग 21-22 साल का एक लड़का आ तेजी आ रहा था। पुलिस स्टाफ ने उसे रुकने का इशारा किया गया मगर उसने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की किन्तु पुलिस टीम ने उसे बचकर भाग निकलने का मौका नहीं दिया। जो स्कूटी इसके पास से बरामद हुई जांच से पता चला वो चोरी करके लाइ गई थी।
पुलिस कस्टडी में रिमांड के दौरान और लगातार पूछताछ के बाद, आरोपी ने वाहन चोरी की वारदातों की बात कबूलते हुए चोरी की गई अन्य चार स्कूटी भी बरामद की करवा दी । सुभान की गिरफ्तारी से पांच वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है।
पुलिस स्टाफ के बीच गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सुभान चोरी की गई स्कूटियों साथ 

इस वाहन चोर सुभान के बारे बताया गया, कि यह चश्मे बेचा करता था।  मगर यह बाद में घुम्मड उर्फ़ मनु की संगत में पड़ गया। घुम्मड उर्फ़ मनु जो वाहन चोरी करने में माहिर बताया जाता है तथा इलाके के वाहन चोरों का गुरू माना जाता है। उसने सुभान को अपना शागिर्द बना कर वाहन चोरी के गुर सीखा दिए। इसके बाद सुभान ने कमला मार्किट, लाहौरी गेट, हौज़ काज़ी इलाकों के बाज़ारों, गली मुहल्लों  से स्कूटियां चोरी करनी शुरू कर दी। यह स्कूटी चोरी करके बेचा करते थे। अब पुलिस घुम्मड और मनु और चोरी की स्कूटी खरीदने वालों का पता लगाने में जुटी है।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

दिल्ली पुलिस ने किए 26 जनवरी हिंसा के आरोपियो के पोस्टर जारी

#ViralVideo : दिल्ली में स्नैचर का चाकू मारते हुए CCTV वीडियो