in , ,

नार्थ दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम पर फायरिंग 

50 हजार का इनामी अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार 

SHARE With Your Friends
गिरफ्तार आरोपी आरिफ सैफी

मौरिस नगर स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक अवैध हथियारों के इनामी सप्लायर को गिरफ्तार किया, पकड़ने गई पुलिस टीम पर की फायरिंग। नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक 50,000 के इनामी हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जब इसे पकड़ने के लिए पहुंची तो इसने पुलिस के ऊपर फायरिंग की । यह आर्म्स एक्ट के तीन मामलों में वांटेड था। इसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक, पिस्टल 4 कंट्री मेड पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस 8mm के और दो जिंदा कारतूस 7.65 एमएम के बरामद हुए।

बरामद अवैध हथियार                                                                         

वजीराबाद के पुराने रामघाट की पार्किंग में पुलिस टीम खुफिया जानकारी के बाद वहां पहुंची थी तभी मोटरसाइकिल सवार एक लड़के को रोकने के लिए पुलिसकर्मी ने इशारा किया पर रुकने की वजह यूट्रन लेकर भागते हुए फिसल गया। जब पुलिस का जवान उसकी तरफ दौड़ा तो उसने अपनी रिवाल्वर निकालकर पुलिसकर्मी पर फायरिंग शुरू कर दी । सौभाग्य से कॉन्स्टेबल खुद को बचाते हुए हमलावर के ऊपर कूद गया और बिना समय गवाएं उसे दबोच लिया ।
फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
पकड़े गए शख्स का नाम आरिफ सैफी है जो मेरठ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इसकी उम्र 25 साल है। फिलहाल इससे पूछताछ जारी है।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

कश्मीर के सोपोर में बड़ा आतंकी हमला 

बाढ़ से निपटने के लिए SDRF की तैयारियों की समीक्षा शुरू