in , ,

सेन्ट्रल दिल्ली में गिरफ्तार दो मेवाती बाइक चोर 

SHARE With Your Friends
चोरी की बाइकों के साथ दोनों गिरफ्तार मेवाती बाइक चोर 

दिल्ली में लगातार वाहन चोरी की शिकायतें आती रहती हैं। इसी पर क़ाबू पाने के लिए सेंट्रल दिल्ली पुलिस की ATS की टीम के हत्थे 2 भाई चढ़ गए जो पिछले दो साल से वाहन चोरी धंधे में लिप्त थे और अभी तक लगभग 100 वाहन चोरी कर देश विभिन्न इलाक़ों में बेच चुके हैं।

आरोपी मुस्तफा 

शानो शोकत, ठाठ बाठ की ज़िंदगी जीने के लिए 2 सगे भाई शैजाद और मुस्तफ़ा ने वाहन चोरी और उन्हें बेचने का प्लान बनाया और एक बार सफलता मिलने के बाद ये सिलसिला जारी रहा। ये दोनो मेवात के रहने वाले हैं सेंट्रल दिल्ली पुलिस की ATS को जानकारी मिली की नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन के पास जी. बी. रोड, पर मेवात से 2 शख़्स वाहन चोरी करने और चोरी की गई बाइक को बेचने आ रहे हैं।

आरोपी साजिद 

पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और स्पॉट पर उन्हें तैनात करे दिया गया। ए॰सी॰पी॰/ ऑपरेशन योगेश मल्होत्रा की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर संदीप गोदारा, रवि शंकर त्यागी, इसलामुद्दीन, ए.एस.आई. कँवर पाल, हेड कांस्टेबल विनोद, सुरेंद्र, राकेश, प्रवीण, शेखर, अजय, लूकमान, कांस्टेबल- परवीन, अतुल और राजेश को टीम में शामिल किया गया।  जैसे ही आरोपी वहाँ पहुँचे तो पुलिस को देख वहाँ से भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनो को धरदबोचा। इनके द्वारा बताई गई जगहों से 9 चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद हुई। वाहन पूछताछ में आरोपियों  ने बताया कि ये इस काम को पिछले दो  साल से कर रहे थे और अभी तक 100 से ज़्यादा वाहनों को चुरा कर बेच चुके हैं। दिल्ली एनसीआर, यूपी , हरियाणा, राजस्थान से चोरी और बेचते  ये लोग चोरी के दुपहिया वहनो को बड़े ही सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस फ़िलहाल आरोपियों को गिरफ़्तार कर इनके अन्य साथियों की तलाश में हैं।

SHARE With Your Friends

500 से ज्यादा अवैध हथियारों के सप्लायर गिरफ्तार

भारतीय सेना का नकली कप्तान गिरफ्तार