in

500 से ज्यादा अवैध हथियारों के सप्लायर गिरफ्तार

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : 500 से ज्यादा अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को दक्षिणी  दिल्ली रेंज की स्पेशल सैल ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पिछले तीन सालों से इस अवैध धंधे में लिप्त थे. इनके पास से पुलिस ने पिस्टल और  बरामद किए हैं।  2 महीने की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने इन लोगो को दिल्ली के जसोला मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्त में लिया।

सुनील उर्फ़ सेठी और जयवीर सिंह ये दोनों हम उम्र है और एक गाँव शेरनगर , जिला मथुरा, यु. पी. के रहने वाले हैं।  जल्द पैसा कमाने और अमीर बनने की चाह में ये दोनों अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने के  धंधे में शामिल हो गए।
स्पेशल सैल को अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने वालों की  खुफिया जानकारी मिली। जिसके बाद कड़ी मेहनत और सर्विलांस के आधार पर 2 महीने बाद हेड कांस्टेबल देवेंदर को पता चला कि  सुनील उर्फ़ सेठी जसोला मेट्रो स्टेशन के पास हथियारों के साथ आ रहा है।  जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक टीम बनाई जिसमे इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर आदित्य, रंजीत, ए.एस.आई. देवेंद्र भाटी, हेड कांस्टेबल अजय, अमित, आशा मोहम्मद, नवीन, साजिद, हेमंत व अन्य को गठित कर मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाया गया। पुलिस के मुताबिक वहां पर एक शख्स जो 2 बैग लेके आया था जिसका नाम  सुनील उर्फ़ सेठी बताया गया है उसने जैसे वो बैग वहां पर पहुंचे दूसरे शख्स जयवीर सिंह को दिए पुलिस ने इन्हे घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया।  दोनों के बैग से पुलिस ने 12 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टलौर 24 ज़िदा कारतूस बरामद किए है।
पूछताछ में सेठी ने बताया कि वह किसी और शख्स के कहने पर  काम करता था।  सेठी मध्यप्रदेश से 8 से 10  हज़ार में हथियार खरीदता था और जयवीर को 15  हज़ार में बेच देता था जिन्हे जयवीर  आगे दिल्ली – एनसीआर और हरियाणा में लगभग 25 हज़ार में बेच देता था।  ये लोग पीछे 3 सालों से इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं और अभी तक लगभग 500 से ज्यादा हथियार देश के अलग अलग जगहों पर सप्लाई कर चुके है।  फिलहाल पुलिस ने आरोपियों  कस्टडी में लिया हुआ है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

371 किलोमीटर जाकर पकड़े पहाड़गंज पुलिस ने 784 मोबाइल फोन 

सेन्ट्रल दिल्ली में गिरफ्तार दो मेवाती बाइक चोर