in ,

बैंक में सुरंग बना 55 लाख की चोरी दो गिरफ्तार

SHARE With Your Friends

<span;>शाहदरा, दिल्ली : बैंक की दीवारों की मरम्मत करने वाले ने बैंक की दीवार में सेंध लगाकर उड़ा ली लाखों रुपये की रकम । सोमवार दिल्ली शाहदरा डिस्ट्रक्ट के फर्श बाजार थाना क्षेत्र के एक सरकारी बैंक से 55 लाख की चोरी की घटना सामने आइ थी। चोर पड़ोस की एक निर्माणाधीन भवन के रास्ते बैंक के अंदर घुसे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और रक़म भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक़ दिल्ली के फर्श बाजार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में चोरी करने वाला शख़्स मिस्त्री है जिसने कुछ महीने पहले बैंक में दीवार की मरम्मत भी की थी। दरसल आरोपी हरीराम ने उसी वक़्त वहाँ की रैकी कर चोरी की प्लैनिंग कर ली थी मगर लॉक्डाउन के चलते प्लान को पूरा नही कर पाया था। लेकिन मौक़ा मिलते ही उसने अपने प्लान पर काम करना शुरू कर दिया।
<span;>मिस्त्री हरिराम ने अपने साथी कालीचरण के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बग़ल वाली इमारत की तरफ़ से बैंक की दीवार में सुरंग बना डाली और बैंक में दाख़िल हो गए। एक पेशेवर चोरों की तरह हेलमेट पहनकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की गई और सी॰सी॰टी॰वी॰ कैमरे की दिशा भी बदल दी थी। लेकिन अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो पुलिस की नजरों से बचना नामुमकिन है । इसके पुलिस ने भी कड़ी मेहनत और गहन जाँच के चलते और सी॰सी॰टी॰वी॰ के ही पुराने फूटेज के माध्यम से आरोपियों को 7 घण्टे में गिरफ़्तार कर लिया। इनके पास से 54 लाख 97 हजार की रक़म को बरामद कर लिया है।

 

SHARE With Your Friends

IAS अधिकारी बनकर आया था मुजरिम बनकर जेल गया

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियो को DTC कलस्टर बस ने कुचला