


सेंट्रल दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली की AATS ने 50 लाख की चोरी का खुलासा किया है औऱ दो शातिर चारों को गिरफ्तार किया है ।शहजाद (32) जैतपुर का रहने वाला । इमरान (30) जामिया नगर का रहने वाला है । इस गिरफ्तारी के साथ ही AATS सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम ने पीएस रंजीत नगर में हुई बड़ी सेंधमारी का मामला सुलझा लिया है.
इसी माह 18 जुलाई को, थाना रंजीत नगर, दिल्ली में 50 लाख की बड़ी सेंधमारी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बंद घर से उसके सोने के आभूषण नकदी, और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुआ है । यह सामान तकरीबन 50 लाख रुपये की कीमत का है ।
इसकी जांच सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की AATS को सौंपी गई । सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशन के एसीपी योगेश मल्होत्रा ने एसआई संदीप गोदारा, एएसआई विनोद, हवलदार विनोद, अजय, शेखर, लकमैन, सिपाही परवीन और अतुल की टीम इस सेंधमारी को सुलझाने के लिए बनाई ।

जांच के दौरान, विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि यह गिरोह दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय होकर बड़ी बड़ी सेंधमारी को अंजाम दे रहा है ।
इस 50 लाख की सेंधमारी की गंभीरता को देखते हुए AATS की टीम ने मामले पर काम करना शुरू किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र किया । पुलिस को पता चला कि वारदात वाली जगह पर चोर अकेला नजर आया और वारदात को अंजाम देने के बाद ऑटो में सवार हो गया। पुलिस टीम ने ऑटो द्वारा लिए गए मार्ग पर लगे कैमरों को चेक किया ।लेकिन टीम ऑटो के आख़िरी ठिकाने का पता लगाने में सफल नहीं हो सकी। इसके अलावा, थाना रंजीत नगर के सभी क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों का टीम ने बारीकी से जांच की और अंत में तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से चोरों के जामिया नगर तक आने के रास्ते का पता लगा लिया । AATS की टीम कड़ी मेहनत के बाद सेंधमारों तक पहुंच गई ।
AATS की टीम ने पहले एक सेंधमार शहजाद को जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट-2 से पकड़ा। यह पहले दो मुकद्दमों में दोषी पाया गया ।
इसके बाद मुख्य सेंधमार इमरान को जामिया नगर उसके घर से पकड़ा । और उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। इमरान के अपराधों की बहुत लंबी लिस्ट सामने आई। इस पर पहले 48 आपराधिक केस दर्ज हैं और हाल ही में जून 2021 में जेल से बाहर आया है।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


