in ,

24 April #BREAKING NEWS : दिल्ली स्वरूप नगर पुलिस के गश्ती दल ने भागते लुटेरे को मारी गोली

SHARE With Your Friends
लुटेरे से अकेला मुकाबला करके उसे घायल करने वाला सिपाही विरेंद्र कुमार

Hawk Eye सिपाही ने की बहादुरी की मिसाल कायम
-जान जोखिम में डाल, अपराधी को दबोचा
-अपने इलाके में पहुंचते ही अपराधी ने किया सिपाही पर चाकू से हमला
-Hawk eye सिपाही ने की आत्मरक्षा में फायरिंग,अपराधी घायल
-अपराधी ने दिया था चाकू की नोक  पर लूट को अंजाम, Hawk eye सिपाही ने किया लगातार दौड़कर पीछा
-लूट का सामान बरामद,अपराधी पहले भी  चोरी की वारदात में शामिल

घटना :
अपराध की रोकथाम के लिए बाहरी उत्तरी जिला की पुलिस   प्रतिबद्ध है और अपने कर्तव्य पालन के दौरान जान  जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटती, इस बात को Hawk Eye टीम के सिपाही ने फिर से साबित कर दिया है । घटना उस समय की है जब स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में बुराड़ी रोड पर दिनांक 23.4.22 को करीब 5.30 बजे शाम एक व्यक्ति बिमलेश मिश्रा निवासी नरेला को एक अपराधी द्वारा चाकू के दम पर उसका मोबाइल फोन लूट लिया गया और जब वह व्यक्ति उसके पीछे चोर चोर पकड़ो पकड़ो चिल्लाकर भाग रहा था ।  इलाके में मुस्तैद Hawk Eye के गश्ती दल टीम के सिपाही विरेंद्र की नजर उस पर पड़ी जिसने तुरंत मामले को समझते हुए उस अपराधी का पीछा किया और उसके पीछे दौड़कर उस अपराधी के इलाके भलस्वा डेयरी में पहुंच गया। वहां पहुंचते ही अपराधी ने अपने पास से चाकू निकाल लिया। सिपाही विरेंद्र ने उसे कई बार चेतवानी दी कि वह पुलिस में है और अपराधी अपने आप को उसके हवाले कर दे लेकिन  अपराधी ने अपने पास से एक चाकू निकाला और उसे लहराने लगे। सिपाही वीरेंद्र ने उसे फिर चेतवानी दी लेकिन अपराधी ने उसकी बात को नहीं सुनी और चाकू मारने के लिए सिपाही वीरेंद्र की तरफ भागा। सिपाही विरेंद्र ने अपनी जान की परवाह किए बैगर अपनी आत्म रक्षा में और अपराधी को काबू करने के लिए सरकारी पिस्टल से उसके पैरो की तरफ निशाना लगा कर फायरिंग की,जो गोली उसके बाएं घुटने में लगी ,और Hawk Eye  सिपाही विरेंद्र ने अपराधी को काबू कर लिया और चाकू को कब्जे में ले लिया।

अपराधी की पहचान *सद्दाम हुसैन उर्फ फ़िल्टर,* निवासी JJ कॉलोनी भलस्वा डेयरी के रूप में हुई। अपराधी से चाकू और लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। अपराधी पहले भी 2015 में चोरी के अपराध में जेल जा चुका है। अपराधी को नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया था जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। अपराधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं 186/353/397/307/411 IPC ,  25/27 Arms Act में मुकदमा दर्ज कर कारवाही शुरू कर दी गई है।

Accused details
सद्दाम हुसैन @ फिल्टर @मोती भुज, पता JJ colony, भलस्वा डेयरी।

Previous involvements
FIR 527/15 u/s 457/380/411 IPC

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

23 April : IGI एयरपोर्ट पर फिर पकड़े गए कबूतरबाज

24 April : नॉर्दन रेलवे के सिंगनल टेलीकॉम की यूनिट में भीषण आग