

- मथुरा नगरी में हो रहा है घोर पाप
एक नाबालिक लड़की से करते रहे बहुत से लोग रेप
एक युवक किन्नर बनकर महिला तस्करी का करता था धंधा सें - सैंट्रल दिल्ली की आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने किया महिला तस्करी के राकेट का पर्दाफाश
मामला :
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने दिल्ली से मथुरा तक फैले एक महिला तस्करी के व मासूमों की जिंदगी को नर्क बनाने वाले वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है ।

23 अप्रैल सेंट्रल दिल्ली के आईपी स्टेट थाना इलाके के अन्ना नगर से एक परिवार ने अपनी 14 साल की बेटी की गुम होने की इतरा दी पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद बिना वक्त गंवाए तहकीकात शुरू की ।

जांच के लिए बनाई गई टीम :
एसीपी कमला मार्किट पंकज सिंह, थाना इंचार्ज संजीव कुमार ने अपने थाने के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गणेश की लीडरशिप में सब इन्स्पेक्टर प्रियंका, सब इन्स्पेक्टर नवीन, सब इन्स्पेक्टर कैलाश, सिपाही दीपक, सिपाही रमेश लांबा को अलग अलग दिशा से जांच का जिम्मा सौंपा ।

पुलिस कार्यवाही की शुरुआत :
पुलिस को जांच के फ्रेम में सबसे पहले सन्नी नाम का किन्नर आ गया । दरअसल किसी ने सन्नी और गुमशुदा लडकी को देखा साथ साथ देखा होगा । यह बात पुलिस के कानों तक आ पहुंची । पुलिस ईस्ट दिल्ली के कल्याणपुरी से सन्नी को पूछताछ के लिए थाने ले आई । किन्नर बना सन्नी वास्तव में किन्नर का भेष बनाकर लोगों को धोखा देता था ।

केस का खुलासा :
पुलिस की सख्ती के बाद सन्नी ने बताया कि वह और उसकी बहन जिसका नाम पूजा बताया । ये दोनों मिलकर भोली भाली लड़कियों से दोस्ती करके अपने जाल में फंसा लेते थे । फिर उनको बेच देते थे ।

जिस लडकी की तलाश दिल्ली पुलिस कर रही है इस लड़की को अपनी बहन पूजा के साथ मिलकर मथुरा के कोसी कलां में अपने जीजा राम खिलावन को 10 हजार में बेच दिया ।

लडकी के साथ यातनाएं :
लडकी को खरीदने के बाद राम खिलावन ने उसके साथ बलात्कार किया । इसके राम खिलावन का घिनौना खेल शुरू होता था । राम खिलावन इस लडकी को अपने साथियों को सौंप देता था । इसके साथियों के वहां OYO राज गेस्ट हाउस के नाम से होटल है । यह कोशी कलां मथुरा यूपी में है । इस होटल का मालिक जाबिद है उसके साथ रवि भी इसी होटल से ही जुड़ा है । जाविद की पत्नी हिंदू है जिसका नाम बिमलेश है । दोनों पति पत्नी मिलकर लडकी को नशे के इंजेक्शन देते थे । इंजेक्शन लगने के बाद लडकी की सुधबुध खो जाती थी ।
फिर लोगों से पैसे लडकी के साथ दुष्कर्म करवाते थे । इस तरह बहुत से लोगों ने इस मासूम लडकी के साथ बलात्कार किया । यह बात लडकी ने पुलिस को बताई है ।
इस हैवानियत के खेल में रवि भी इनके साथ था । यह सभी आरोपी इसी होटल में सैक्स रैकेट और महिला तस्करी का कारोबार करते थे ।
अन्य मुजरिमों की गिरफ्तारी :
दिल्ली पुलिस की टीम ने सन्नी और पूजा की निशानदेही पर मथुरा जाकर OYO होटल राज गेस्ट हाउस में छापामारी करके पहले रामखिलावन को पकड़ा इसके बाद जुबिद, बिमलेश और रवि को गिरफ्तार किया ।

लडकी ने खुद स्वीकार किया है की बहुत से लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है ।
सन्नी और उसकी बहन पूजा गरीब तबके की लड़कियों को फंसाकर उनको किसी तरह OYO होटल में पहुंचा देते थे । इसके बाद लड़की वहीं कैद होकर रह जाती थी और उसे लगातार नशा देते रहते थे और नशे की हालत में उसके साथ ब्लातकार का धंधा करते थे ।

पुलिस जांच में पता लगाने में लगी है की इन लोगों ने अभी तक कितनी लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर कहां कहां बेचा है ।
खबर विशेष : पुलिस की मुस्तैद कार्यवाही से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला में घिनौने काले धंधे का रैकेट तबाह कर डाला । इससे बहुत से मासूम लड़कियों की जिंदगी बच गई । इस केस की जांच पड़ताल का जिम्मा महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका कंबोज को सौंपा गया था । इस महिला अधिकारी ने इस लड़की की तलाश करने और इस मामले के आरोपियों को जेल की सलाखों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । प्रियंका की मेहनत की काबिले तारीफ जिसके चलते लडकी नर्क से निकल सकी और हैवानों को सजा मिली ।




