
नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के थाना कल्याणपुरी में एक बेहद दुखद घटना घटी । शुक्रवार को में तैनात जितेंद्र नाम के सिपाही की आग में।जलकर दर्दनाक मौत हो गई । सूत्रों का कहना है की जितेंद्र जब ड्यूटी समाप्त करके अपने घर कार में बैठा, कार स्टार्ट होते ही आग लग गई । अचानक लगी आग से जितेंद्र को बचने का मौका नही मिल पाया ।
गंभीर हालत जितेंद्र को अस्पताल ले जाया गया वहां इलाज के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई जितेंद्र 2001 में दिल्ली पुलिस में सिपाही के रूप में भर्ती हुआ था ।
हम इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शाबाश सिपाही की टीम की ओर से दिवंगत सिपाही जितेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं


