

नई दिल्ली : Birmingham : Commonwealth Games 2022 : स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल (Amit Panghal) ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (Commonwealth Games 2022) में गोल्ड मेडल जीता है. अमित ने पुरुष 52 किलो भार वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड के कियारन मैकडोनाल्ड को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

पंघाल ने गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के पिछले संस्करण में सिल्वर मेडल जीत था. उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता कियारन मैकडोनाल्ड को फ्लाईवेट में 5-0 से हराया. ये CWG 2022 में भारत का 15वां स्वर्ण पदक है.
इसी के साथ भारत के लिए पदकों की संख्या कुल 43 हो गई है, जिसमें 15 गोल्ड, 11 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. फिलहाल पदक तालिका में भारत (India at CWG 2022) पांचवें स्थान पर बना हुआ है. दिन की शुरुआत में महिला बॉक्सर नीतू घनघास (Nitu Ghanghas) ने 48 किलो में गोल्ड मेडल जीता.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित पंघाल की जीत पर बधाई देते हुए लिखा…

हमारे पदक तालिका में एक प्रतिष्ठित जोड़ उज्ज्वल अमित पंघाल के लिए धन्यवाद। वह हमारे सबसे प्रशंसित और कुशल मुक्केबाजों में से एक हैं, जिन्होंने सर्वोच्च निपुणता दिखाई है। मैं उन्हें स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


