
एक नाबालिग दसवीं कक्षा की छात्रा तेलंगाना से अब्दुल रहीम नाम के लड़के के साथ 10 दिन से गायब थी । स्थानीय पुलिस ने इस नाबालिग लड़की को इतनी तेजी से ढूंढा निकाला की गलत हाथों में पहुंचने का मौका ही नही दिया.
नई दिल्ली : Central Delhi : Telangana girl Missing Case : कमला मार्किट पुलिस ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बेहतरीन पुलिसिंग की मिसाल पेश की. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के कमला मार्किट थाने के स्टाफ ने तेलंगाना से गायब नाबालिग लड़की को दिल्ली में ढूंढ निकाला है. 14 अगस्त की रात को 11 बजे थाना इंचार्ज सुरेंद्र दलाल को तेलंगाना पुलिस की तरफ से एक नाबालिग लड़की की दिल्ली में होने की सूचना आई.
तेलंगाना पुलिस ने एक मोबाइल नम्बर भी भेजा और कमला मार्किट SHO से मदद मांगी. पुलिस ने उस मोबाइल नंबर के आधार पर लड़की की तलाश शुरू कर दी. पुलिस को उस फोन की नम्बर की पहली लोकेशन कनॉट प्लेस में मिली । जब पुलिस टीम वहां ढूंढते हुए पहुंची तो पुलिस को कुछ भी नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को दोबारा लोकेशन सिविक सेंटर के पास एक बस्ती के नजदीक मिली. पुलिस को मौके पर वह शख्स मिल गया जिसका यह नंबर था, उसके साथ एक लड़की भी थी. उस लड़के का नाम अब्दुल रहीम था और उसके साथ यह वही लड़की थी जिसकी तेलंगाना पुलिस को पिछले 10 दिनों से तलाश थी. इस लड़की की गुमशुदगी की शिकायत 5 अगस्त से तेलंगाना पुलिस के पास दर्ज है. यह लड़की अब्दुल रहीम के साथ तेलंगाना से भाग कर कुछ दिन नागपुर में रहे हैं इसके बाद दिल्ली आकर रुकने का ठिकाना तलाश कर रहे थे.
दिल्ली पुलिस ने तफ्तीश की तेजी दिखाते हुए आधे घण्टे के भीतर लड़की को ढूंढ कर तेलंगाना पुलिस को लड़की के मिलने की इतला भेज दी है. पुलिस की इस तेज कार्यवाही के पीछे जो खास कारण था वह कमला मार्किट एरिया का रेड लाइट एरिया, क्योंकि जरा सी लापरवाही के चलते लड़की किसी कोठे पर पहुंचाई जा सकती थी.


