in ,

♦ 17 SEP : पुलिस की वर्दी में अपहरण और डकैती का खेल

SHARE With Your Friends

सेंट्रल डिस्ट्रिक पुलिस ने 1400 ग्राम सोने के सनसनीखेज अपहरण और डकैती मामले को AATS , मध्य जिला, दिल्ली की टीम द्वारा सुलझाया गया, पुलिस वाले बन कर आए थे बदमाश

नई दिल्ली : Cमध्य जिला दिल्ली पुलिस के एटीएस स्टाफ में अप्रैल और लूट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह सनसनीखेज वारदात उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में हुई थी बताया जा रहा है. एक व्यापारी कोलकाता से दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर उतरा था. तभी यहां पर यह बदमाश पुलिस की वर्दी पहने हुए पहुंचे और दो व्यापारियों को गाड़ी में अगवा कर उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ले गए. वहां पर इनके पास दो सोने के बिस्कुट लूट कर फरार हो गए और उन्हें वहां पर फेंक दिया. इसकी सूचना जब दिल्ली पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.

मध्य जिला दिल्ली पुलिस की AATS स्टाफ को सूचना मिली राजघाट के पास इस अपहरण और डकैती का मास्टरमाइंड मनीष अपने साथियों से मिलने आ रहा है. इसके बाद पुलिस ने इनको दबोच लिया. बताया जा रहा है कि मनीष ट्रैवल एजेंट का काम करता था और इसी ने इस साजिश को रचा था. मनीष को पता था कि यह कारोबारी अक्सर दिल्ली जाता हैं और इनके पास काफी संख्या में सोना लाते हैं.

उन्होंने गाड़ी का नंबर सीट नंबर बदमाशों को दिया जिसके बाद गाजियाबाद से ही यह बदमाश इस कारोबारी के पीछे ट्रेन में लग गए. जब कारोबारी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में पहुंचे तो वहां पर बदमाशों ने दोनों व्यापारियों का अपहरण कर फिर उनके साथ लूटपाट की और उसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में फेंक दिया.

पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने दोनों बिस्कुट सोने के बिस्कुट बेच दिए थे, फिलहाल पुलिस ने इनके पास से 14 लाख ₹49500 और एक सोने का कड़ा भी बरामद किया है

राहुल शर्मा (31) परमजीत (42) मनीष कुमार सिंह (29) संदीप सिंह @ सनी (34) तरुण गोयल (30 ) को गिरफ्तार किया गया।

SHARE With Your Friends

♦ 16 SEP : दो जिंदगियों के लिए भगवान बना RPF का जवान

♦ 17 SEP: उत्तर प्रदेश से ऑनलाइन ठगी के लिए लाटरी का सॉफ्टवेयर बनाने वाला शातिर गिरफ्तार