in ,

♦♦ 16 AUGUST : हरियाणा के नए DGP के रूप में IPS शत्रुजीत कपूर ने पद संभाला, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की पसंद

SHARE With Your Friends
नई दिल्ली : हरियाणा से बड़ी खबर–भारतीय गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार हरियाणा के नए DGP के लिए 1990 बैच के IPS अधिकारी शत्रुजीत कपूर के नाम चयन किया गया है. ऐसा माना जा रहा है इनके नाम पर मोहर लगनी लगभग फ़ाइनल है. आधिकारिक सूचना कुछ भी जारी कर दी जाएगी। हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल के रिटायरमेंट में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। शत्रुजीत कपूर को हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर की पसंद भी बताया जा रहा है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से भी उनकी निकटता बताई जाती है.
#UPSC द्वारा हरियाणा सरकार को शत्रुजीत कपूर आरसी मिश्रा और मोहम्मद अकील के नाम भेजे गए थे. वर्तमान समय में आईपीएस शत्रुजीत कपूर एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा के चीफ हैं. सूत्रों के अनुसार शत्रुजीत कपूर पुलिस सेवा के अलावा सीआईडी के प्रमुख भी रह चुके हैं. 31 अक्टूबर 2026 को वे सेवानिवृत्त होने वाले हैं.
31 जुलाई को नूंह में हिंसा को माना जा रहा है. जिसमें पुलिस की कार्यवाही पर कई सवालिया निशान लगे थे. इस हिंसा की आग गुरुग्राम सहित कई आसपास के इलाकों में भी फैल गई थी. इसमें दो होम गार्ड और एक इमाम सहित छह लोगों की जान चली गई थी.  हरियाणा में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए यह अहम फैसला माना जा रहा है.
SHARE With Your Friends

♦♦ 15 AUGUST : भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के महत्वपूर्ण बिंदु 

♦♦16 AUGUST :  दिल्ली पुलिस ने पकड़ा एक बंटी चोर-2 नेपाल में होटल,यूपी में करोड़ों की संपत्तियां