

दिल्ली पुलिस की प्रहरी योजना के तहत दिल्ली के डिप्लोमेटिक एरिया से एक गार्ड ने पकड़े दो चोर। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी के घर चोरी करके सामान ले जा रहे दो चोरों को किया पुलिस ने गिरफ्तार। 
बाराखम्बा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सलीम और शहज़ादे अंजल
राजधानी दिल्ली के अति विशिष्ठ रिहायशी क्षेत्र में जहां सुरक्षा पर पुलिस की विशेष नज़र बनी रहती है। वहां एक बिल्डिंग में चोरी करने गए दो चोरों को वहाँ के गार्ड ने सतर्कता के चलते पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
नई दिल्ली के बाराखम्बा, हेली रोड पर बनी उपासना बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर पूर्वमुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित रहती हैं। आज सुबह उनके घर में दो चोर चुपचाप घुस गए, चोरों ने पीतल का सामान उठाया और लेकर चलते बने। जब गेट पर पहुंचे तो गार्ड ने दोनों को रोक लिया उनके हाँथ में पीतल का सामना देखा तो गार्ड को शक हुआ।, दोनों को वहीँ पकड़ कर पुलिस को सूचना दे दी ।

चोरी के मामले की तफ्तीश करने वाली पुलिस टीम
सुचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर संदीप, हवलदार धर्मप्रकाश, सिपाही अनिल को लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों से पूछताछ से पता चला सलीम और शहजादे अंजल नाम के दोनों आरोपी पुरानी दिल्ली के वाल्ड सिटी इलाके के रहने वाले हैं। दोनों गरदुल्ले (नशेड़ी) हैं, इसमें शहजादे अंजल के पिता का टेलरिंग का काम था जो इस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के कपड़े सिलते हैं। इसी वजह से शहजादे अंजल कपड़े लेने देने इस बिल्डिंग में आया करता था इसलिए इसकी फ्री एंट्री थी।
आज भी शहजादे अपने साथ सलीम को लेकर आया और चौथी मंजिल पर जाकर लतिका दीक्षित के घर से चोरी करके बिना किसी खौफ के बाहर जा रहा था। बिल्डिंग का गार्ड जिसका नाम परशुराम राम है वह सतर्क था उसने इनके हाँथ में कीमती पीतल के सामान को देखकर रोक लिया और शक होने पर पुलिस को बुला लिया।
परशुराम ने बताया की यहाँ के प्राइवेट सिक्योरटी गार्ड्स को प्रहरी स्कीम में रजिस्टर्ड किया हुआ है। थाना इंचार्ज समय समय पर थाने के बीट स्टॉफ के साथ मीटिंग के लिए बुलाते हैं । बिल्डिंग की सुरक्षा के अलावा संदिग्ध लोगों पर कैसे नज़र रखनी है और किसी भी इमरजेंसी के वक्त हालातों से कैसे निपटना हैं इस तरह की अन्य कई जानकारी पुलिस से मिलती रहती हैं।
पुलिस अपनी कई योजनाओं में अपना भागीदार बनाती है, इसके पीछे मकसद यही होता केवल एकमात्र नागरिक सुरक्षा है।




Comments