in

दिल्ली पुलिस के जवानों की सूनी कलाइयों पर बांधी राखियां

SHARE With Your Friends

आज का दिन भारत के लिए खास है । भारत अपना 73 वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है साथ ही रक्षा बंधन के पावन पर्व की देश में धूम है । रक्षा बंधन के इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों को रखी बांध कर उनकी रक्षा की मंगलकामना करती है ।
देश की सीमाओं पर और देश के भीतर रक्षा करने वाले जवानों की सलामती के लिए देश की तमाम महिलाओं ने आज प्रार्थनाएं की । राजधानी दिल्ली की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के जवानों को भी राखी बांधी गई ।


दिल्ली की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस के कंधे पर है । दिल्ली पुलिस का प्रत्येक जवान 24 घण्टे दिल्ली के सुरक्षा के लिए मुस्दैदी से खड़ा रहता है ।
इस बार जब से धारा 370 को हटाया गया है तब से दिल्ली पर देश के दुश्मनों के हमलों का खतरा बढ़ गया है । 15 अगस्त का समारोह सुरक्षित और शांतिपूर्ण हो सके उसके लिए दिल्ली पुलिस ने अपनी जान झोंक रखी थी । पुलिस के जवान अपने घरों से कई किलोमीटर दूर अपने परिवारों को छोड़ कर दिल्ली की कानून व्यवस्था को संभाले रहते हैं । त्यौहार आते है चले जाते हैं मगर यह जवान अपनी ड्यूटी पर अटल रहकर शांति और सुरक्षा में लगे रहते हैं ।

नागरिकों की सुरक्षा में लगे जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए विश्वस्तरीय संगठन ब्रह्माकुमारी की बहनों ने दिल्ली पुलिस के जवानों की सूनी कलाइयों में रक्षा सूत्र (राखी) बांधी। इन ब्रह्मकुमारी बहनों ने मिठाई खिला कर मुंह मीठा किया ।
ब्रह्माकुमारी बहनों का कहना है कि जो जवान आज रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों से दूर ड्यूटी दे रहे हैं उनको अपनी बहनों से दूर होने का अहसास न हो इसलिए हम उनकी कलाईयों पर यह ईश्वरीय राखी बांध कर ईश्वर से उनकी सलामती की दुआएं करते हैं ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

ज़मीन से लेकर आसमान तक अभेद सुरक्षा चक्र

कोरस कमाण्डो तैयार, ट्रैन हाईजैकर्स पर करने वार